Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

लोकसभा चुनाव 2019 : सुप्रीम कोर्ट के जजों, फिल्मकारों, लेखकों और वैज्ञानिक समुदायों का आम जनता से अपील

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 5, 2019
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव 2019 : सुप्रीम कोर्ट के जजों, फिल्मकारों, लेखकों और वैज्ञानिक समुदायों का आम जनता से अपील

2014 में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में बनी केन्द्र सरकार जिस प्रकार अपने किये वादों से ठीक उलट जाकर देश की तमाम संस्थाओं को जिस प्रकार पैरों तले रौंदना शुरू किया, उससे सारा देश कराह उठा है. और अब तो दिनदहाड़े दिल्ली की सड़़कों पर संविधान तक को जलाया जाने लगा है, वह आश्चर्य करने की बात नहीं है. नरेन्द्र मोदी देश की सत्ता केवल इसीलिए ही कब्जाया है ताकि वह इस देश के संविधान को बदल सके और इसकी जगह घोर अमानवीय ब्रह्मणवादी ग्रंथ ‘मनुस्मृति’ को स्थापित कर दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, महिलाओं को दासयुग में ढकेला जा सके, जिसे वह रामराज्य कहते नहीं अघाते. इसके लिए सबसे पहले उसने संविधान को बचाने वाली संस्थाओं को तबाह करना शुरू किया. उन संस्थाओं में अपने दल्ले बिठाये, उसके अपेक्षाकृत ईमानदारों को खरीदने या धमकाने का सिलसिला शुरू किया. जब इससे भी बात बनती नहीं दीखी तो उनकी हत्या तक करा दिया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)




देश के संविधान की हिफाजत करने का सबसे बड़ा संस्था उच्चतम न्यायालय है. जब उच्चतम न्यायालय के जज संविधान की हिफाजत करने में खुद को असमर्थ पाने लगे, तब वह जनता की अदालत में आये और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश की जनता को आगाह कर दिया कि ’लोकतंत्र खतरे में है’.

परन्तु उनकी यह चेतावनी न केवल पूरे देश में बल्कि सारी दुनिया में गूंज उठी. यही कारण है कि देश की अन्य समूह व संस्था भी वक्त के साथ धीरे धीरे जनता की अदालतों में आकर अपने अपने तरीकों से अपनी पीड़ा का इजहार कर रहे हैं और देश में लोकतंत्र को बचाने की अपील कर रहे हैं.

अब जब देश में भारी थुक्का-फजीहत के बाद चुनाव आयोग ने देश में चुनाव कराने की घोषणा कर दिया है, तब समय रहते पहले तो देश के सर्वश्रेष्ठ 100 से अधिक फिल्मकारों और 200 से अधिक लेखकों ने देश में नफरत की राजनीति के खिलाफ देशवासियों से मतदान करने की अपील की है. वहीं अब देश के 150 से अधिक वैज्ञानिकों ने मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा हत्या) से जुड़े लोगों को वोट न देने की अपील की है. इसके साथ ही असमानता, भेदभाव और डर के माहौल के खिलाफ वोट देने का निवेदन किया है.




वैज्ञानिकों के इन समूहों के द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हमें ऐसे लोगों को खारिज करना चाहिए, जो लोगों को मारने के लिए उकसाते हैं या उन पर हमला करते हैं. जो लोग धर्म, जाति, लिंग, भाषा या क्षेत्र विशेष के कारण भेदभाव करते हैं. मौजूदा हालात में वैज्ञानिक, कार्यकर्ता और तर्कवादी लोग घबराए हुए हैं. असहमति रखने वाले लोगों को प्रताड़ित करना, जेल में बंद करना, हत्या कर देना जैसी घटनाएं हो रही हैं.

ऐसे में इन वैज्ञानिकों ने मतदाताओं से अपील किया है कि ऐसे माहौल को खत्म करने के लिए सोच-समझकर अपने मताधिकार इस्तेमाल करें. साथ ही मतदाताओं से वैज्ञानिक स्वभाव के प्रति अपने संवैधानिक कर्तव्य को याद रखने का भी जिक्र किया गया है. ’द हिंदू’ में छपी एक खबर के मुताबिक इस अपील में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर), इंडियन स्टैटिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), अशोका यूनिवर्सिटी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के वैज्ञानिक शामिल हैं.

वहीं भारतीय लेखकों के संगठन इंडियन राइटर्स फोरम की ओर से भी जारी की गई अपील में लेखकों ने लोगों से विविधता और समान भारत के लिए वोट करने की अपील की है. इन लेखकों में गिरिश कर्नाड, अरुंधती रॉय, अमिताव घोष, बाम, नयनतारा सहगल, टीएम कृष्णा, विवेक शानभाग, जीत थायिल, के सच्चिदानंदन और रोमिला थापर जैसे नामचीन बुद्धिजीवी हैं.




इन लेखकों ने आरोप लगाया है कि लेखक, कलाकार, फिल्मकार, संगीतकार और अन्य सांस्कृतिक कलाकारों को धमकाया जाता है, उन पर हमला किया जाता है और उन पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है. जो भी सत्ता से सवाल करता है, या तो उसे प्रताड़ित किया जाता है या झूठे और मनगढ़त आरोपों में गिरफ्तार कर लिया जाता है. इसलिए लोगों को बांटने की राजनीति के खिलाफ वोट करें, असमानता के खिलाफ वोट करें, हिंसा, उत्पीड़न और सेंसरशिप के खिलाफ वोट करें. यही एक रास्ता है, जिसके तहत हम उस भारत के लिए वोट कर सकते हैं, जो हमारे संविधान द्वारा किए गए वादे को पूरा कर सकता है.

भारत के 100 से अधिक फिल्म निर्माताओं ने लोकतंत्र बचाओ मंच के तहत एकजुट होते हुए लोगों से भाजपा को वोट न देने की अपील की है. इनमें आनंद पटवर्धन, एसएस शशिधरन, सुदेवन, दीपा धनराज, गुरविंदर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कबीर सिंह चौधरी, अंजलि मोंटेइरो, प्रवीण मोरछले देवाशीष मखीजा और उत्सव के निर्देशक और संपादक बीना पॉप जैसे नामी फिल्मकार भी शामिल हैं.

उनका मानना है कि भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए के शासनकाल में धुव्रीकरण और घृणा की राजनीति में बढ़ोतरी हुई है. दलितों, मुसलमान और किसानों को हाशिए पर धकेल दिया गया है. सांस्कृतिक और वैज्ञानिक संस्थानों को लगातार कमजोर किया जा रहा है और सेंसरशिप में बढ़ोत्तरी हुई है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि 2014 में भाजपा सत्ता में आने के बाद से देश का धार्मिक रूप से धुव्रीकरण किया किया जा रहा है और सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है.




बता दें कि पिछले दो-तीन सालों में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के शासन के दौरान वैज्ञानिकों ने कई ऐसे मुद्दों पर ऐतराज जताया जिसने उन्हें प्रभावित किया. इसमें सबसे मुख्य मुद्दा शोध एवं विकास और शिक्षा पर कम खर्च करना था. इसके साथ ही इसमें मूलभूत शोध के खिलाफ भेदभाव, पीएचडी और पोस्टडॉक्टरल शोधार्थियों को कम छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों में नौकरशाही का हस्तक्षेप, अवैज्ञानिक मान्यताओं का निष्क्रिय पालन, छात्रवृत्तियों की समीक्षा, उच्च शिक्षा का निजीकरण और वैज्ञानिकों को पत्रकारों से बात करने से रोकना शामिल था.

ऐसे में देशवासियों से लगातार की जा रही लेखकों, फिल्मकारों, वैज्ञानिकों और सुप्रीम कोर्ट के जजों की अपील इस देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए है, जिसका आधार हमारा यह संविधान है, जिसे नष्ट करने की भाजपा-आरएसएस लगातार कोशिश कर रही है. वह तो संविधान और लोकतंत्र की आत्मा चुनाव प्रणाली तक को ही रद्द कर देने पर आमादा है. वह यों ही नहीं कहता है कि अगर हम चुनाव जीत कर सत्ता में वापस आये तो इस देश में फिर कोई चुनाव होगा ही नहीं. इसके पीछे उसका ठोस योजना है, ब्राह्मणवाद की स्थापना और लोकतंत्र की पराजय. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह संविधान, जिसके उपर लोकतंत्र की इमारत बनी है, लाखों शहीदों और क्रांतिकारियों के खून से लिखी गई है, जिसे नष्ट करना देशद्रोही भाजपा का प्राथमिक कार्य है.




Read Also –

मोदी जी का विकल्प कौन है ? – विष्णु नागर
हे राष्ट्र ! उठो, अब तुम इन संस्थाओं को संबोधित करो
मौत और भय के साये में देश का मीडिया
भाजपा-आरएसएस के मुस्लिम विरोध का सच
मोदी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान से खिलवाड़ को चौकीदारी बता रहे हैं
विकास की तलाश में बन गया भूखमरों का देश भारत 





[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]




Tags: आनंद पटवर्धनइंडियन राइटर्स फोरमउच्चतम न्यायालयदेशद्रोही भाजपाफिल्म निर्मातालोकतंत्रवैज्ञानिकोंसंविधान
Previous Post

AFSPA पर कांग्रेस ने ऐसा क्या कह दिया कि BJP देश तोड़ने का आरोप लगा रही है ?

Next Post

17वीं लोकसभा के चुनाव में खड़े तमाम प्रत्याशियों के नाम एक खुला पत्र

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

17वीं लोकसभा के चुनाव में खड़े तमाम प्रत्याशियों के नाम एक खुला पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वह मैं हूंं !

July 7, 2020

पुलवामा : कुछ याद उन्हें भी कर लो

February 16, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.