Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

हमारा देश कहां जा रहा है?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 21, 2017
in ब्लॉग
1
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

…और उसे बी.एस.एफ. की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

बी0एस0एफ0 के जवान तेज बहादुर यादव को खाने में शिकायत करने के कारण काफी प्रताड़ना मिली. उसने स्वैच्छिक सेवावकाश की सिफारिश की, जिसे उच्चाधिकारी ने नकार दिया और अब उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. गनिमत है उसकी हत्या उन दूसरे सैनिक की तरह नहीं हुई जिन्होंने बेगारी प्रथा के खिलाफ सोशल मीडिया में स्टिंग ऑपरेशन कर सवाल उठाया था. हलांकि सोशल मीडिया में उसकी हत्या हो जाने की भी एक अफवाह उड़ी थी जिसका खण्डन मुख्यधारा की मीडिया ने अबिलंब किया था.

ठीक ऐसी ही एक घटना पिछले वर्ष की थी. राज्यसभा के सांसद जिसने पूरे 9000 करोड़ रूपये का भारी कर्ज की राशि लेकर भारत से भाग कर लंदन चला गया. देश भर में भारी हंगामा मचा. परन्तु उसे राज्य सभा की सदस्यता से मांग के बावजूद बर्खास्त नहीं किया गया. बल्कि उससे आरजू की गई कि ‘‘सर, आप राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दें !’’ उसने लंदन से ही इस्तीफा की मजमून तैयार कर फैक्स कर दिया. कुछ तकनीकि गड़बड़ियों का हवाला देकर उससे उस गड़बड़ियों को ठीक कर पुनः इस्तीफा-पत्र देने का अनुरोध किया गया. फिर उस राज्यसभा सांसद ने दुबारा फैक्स द्वारा इस्तीफा भेजकर राज्यसभा को उपकृत किया और राज्यसभा ने उस सांसद का इस्तीफा मंजूर कर लिया. पर इस पूरे प्रकरण में उस राज्यसभा सांसद को बर्खास्त करने की हिम्मत भारत सरकार को नहीं हुई, अलबत्ता आजकल उसे ढूंढ़ने और देश में पुनः वापसी के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाने का काम जोर-शोर से जारी है. हमारे ये नवरत्न राज्य सभा सांसद थे – विजय माल्या जी.

महज खाने की शिकायत के कारण बर्खास्तगी और 9000 करोड़ की चोरी व गबन के आरोपी को बर्खास्तगी के बजाय ‘‘इस्तीफा’’ की मांग. भारत में घटित ये दो घटनायें भारत सरकार और उसके शासक वर्ग के चरित्र को आईने की तरह सबके सामने रख देती है.

चलिए, एक दूसरा उदाहरण देख लेते हैं. एक तरफ बैंक से लिये गये कुछेक हजार या लाख रूपये के कर्ज को न चुका पाने की विवशता में आत्महत्या करते किसान या दिल्ली की तपती गरमी में खुले बदन तप रहे तमिलनाडु के असहाय किसान हैं तो वहीं दूसरी ओर पूरे साढ़े 8 लाख करोड़ की विशाल धनराशि जो देश के विभिन्न कुछ दर्जन भर कॉरपोरेट घरानों को दिया गया कर्ज आनन-फानन में माफ कर दिया गया. इसे भारत सरकार शब्दों के आवरण से छिपाने की कोशिश तो करती है पर ये कोशिश जितनी ही ज्यादा होती है, भारत सरकार उतनी ही ज्यादा नंगी दिखने लगती है. भारत सरकार का साफ कहना है कि इस देश के करोड़ों लोगों का पेट यही कुछ दर्जन भर धनाढ्य और कुछ लाख टैक्स देने वाले लोग भरते हैं. यह लाख टके का सवाल है कि ये कुछ दर्जन भर धनाढ्य लोग और कुछ लाख टैक्स देने वाले आखिर करोड़ों भारतवासियों का पेट किस प्रकार भरते हैं ? इसका जबाव भारत सरकार और उसके वित्तमंत्री को जरूर देना चाहिए और शोधार्थियों को इस बात पर शोध भी करना चाहिए कि भारतीय पोशाक धोती-कुर्ता और गमछा धारण करने वाली जनता के बीच कैसे एकबारगी खाकी हाफ पैंट और काली टोपी राष्ट्रवादी बन जाती है, और हिटलर-मुसोलिनी का राष्ट्रवाद हमारा राष्ट्रवाद बन जाता है ?

भारत की जनता जो जल्दी ही विश्व की गुरू बनने वाली है और विश्व के तमाम देश उसके कदमों में झुककर भीख मांगेंगी, यह वह ब्राह्मणवादी अतिवाद ही है, जिसने इस देश की विशाल आबादी को मोहताज बना रखा है. इसी मानसिकता को परोसती मीडिया ने देश में एक हौवा का निर्माण कर दिया है. हाल ही में फिल्म उद्योग द्वारा बनायी गई फिल्म ‘‘इंडिया 2030 इंक्रिडेबल इंडिया’’ है, जिसने इस देश की ब्राह्मणवादी गुलाम मानसिकता को बखूबी परोसा है, जिसमें विश्व को गुलाम बनाने का मनोरंजन किया गया है. यह ब्राह्मणवादी गुलाम मानसिकता का बेहतरीन नमूना है. आखिर एक गुलाम मानसिकता इसके अलावे और सोच ही क्या सकता है ?

दरअसल ब्राह्मणवादी मानसिकता सदैव एक काल्पनिक दुनिया की सैर करता है और वहीं वह एक काल्पनिक सुख की प्राप्ति करता है. इस काल्पनिक सुख के लिए वह सबकुछ कुर्बान कर देता है. आज समूचा देश इस मानिकसता से ओत-प्रोत है. देश की वास्तविक समस्या रोटी, कपड़ा, मकान, चिकित्सा, शिक्षा नहीं है. वह गाय-गोबर से निकलकर विश्व का गुरू बनने में हैं, अपनी झूठी दो-कौड़ी की काल्पनिक सोच को विश्व में थोपने में है. यही कारण है कि इस देश में रोटी, कपड़ा, मकान, चिकित्सा, शिक्षा की बुनियादी जरूरत की बात करने वाली दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के तुलना में काल्पनिक दुनिया की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनमानस के काल्पनिक सुख के ज्यादा करीब लगता है. माल्या स्वीकार्य है, पर तेज बहादुर यादव नहीं, अंबानी-अदानी की लाखों करोड़ की कर्ज माफी सहज है पर किसानों के कर्ज माफी की मांग स्वीकार्य नहीं है. यह इस हमारा दुर्भाग्य है. चिन्ताजनक है. आखिर हम जा कहां रहे हैं ? ठहरकर सोचना होगा हमें.

इसे भी पढ़ेः
1) http://www.pratibhaekdiary.com/aadhi-raat-wali-nakli-aazadi
2) http://www.pratibhaekdiary.com/मुकदमें-का-खर्च-और-टैक्स-क
3) http://www.pratibhaekdiary.com/चोरों-और-दलालों-का-देश-भार
4) http://www.pratibhaekdiary.com/देश-को-देश-की-जनता-चलाती-है
5) http://www.pratibhaekdiary.com/आखिर-एक-डरी-हुई-सेना-के-सहा

Tags: हमारा देश
Previous Post

आम आदमी के साथ गद्दारी करते अन्ना हजारे

Next Post

एम.सी.डी. चुनाव और शासकीय राजनीति की अर्थी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

एम.सी.डी. चुनाव और शासकीय राजनीति की अर्थी

Comments 1

  1. cours de theatre paris says:
    9 years ago

    Great article.Really thank you!

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नए उभरते ‘कारपोरेट भारत’ के प्रति सोच बदलने का वक्त आ गया है

April 30, 2021

उत्पीड़ित जातियों का उत्पीड़ित वर्ग ही क्रान्तिकारी आंदोलन का झंडा थाम सकता है

August 15, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.