Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

एम.सी.डी. चुनाव और शासकीय राजनीति की अर्थी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 22, 2017
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


भ्रष्टाचार और दलाली की पराकाष्ठा को कब का पार कर चुकी शासक वर्गीय पार्टियां अपने कंधों पर राजनीति की अर्थी को उठाये आज दिल्ली के आम आदमी के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. शासकीय राजनीति पार्टी का सबसे बदबूदार चेहरा बन चुकी भारतीय जनता पार्टी एम0सी0डी0 को आगे कर दिल्ली को कूड़े के ढ़ेर पर बिठा रखा है और आये दिन डेंगू-चिकनगुनिया और प्रदूषण मौत बनकर दिल्ली के आकाश में मंडराती रहती है. आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनामी की कीचड़ से लिथेड़ने के घृणित प्रयास में खुद के चेहरे को कीचड़ से लिथराये भारतीय जनता पार्टी जब एम0सी0डी0 जैसे छोटे निकाय के चुनाव में आम आदमी पार्टी जैसे ईमानदार ताकतों से टकराती है तो जन-जागरूकता की एक विशाल ज्वाला निकलती है जिसके तेज रोशनी की चमक में एम0सी0डी0 सहित पूरी भारतीय जनता के पार्टी के तमाम काले कारनामें पूरे देश भर में कौंध जाती है. पूरा देश ही एकबारगी ऊनिंद्रा से जागकर सवाल पूछने लग जाता है.

नवोदित आम आदमी पार्टी की ईमानदार मौजूदगी में जन-जागरूकता की उस तेज रोशनी की चमक ही वह कारण है कि बिना किसी हो-हल्ले के सम्पन्न हो जाने वाली एम0सी0डी0 जैसी छोटी निकाय का चुनाव, जिसके हो जाने के बाद भी किसी को पता तक नहीं चलता था, जिसका मीडिया संज्ञान तक नहीं लेता था, वही आज – एम0सी0डी0 चुनाव – मीडिया का केन्द्र बना हुआ है. दिन-रात बहसों का शोर मचा रहता है. आम आदमी पार्टी की मौजूदगी ने ही यह सम्भव बनाया है कि लोग आज एल0जी0, पुलिस, ए0सी0बी0, चुनाव आयोग, ई0वी0एम0, एम0सी0डी0 आदि के बारे में जाना और उसके अधिकार और कर्तव्य के बारे में भी बहस कर रहे हैं. लोग सवाल उठा रहे हैं. दिल्ली को कूड़े के ढे़र पर लाने वाली पिछले 15 सालों से एम0सी0डी0 की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के अगाध भ्रष्टाचार आज सवाल के घेरे में हैं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

आम आदमी पार्टी की मौजूदगी के कारण ही आज यह सम्भव हो पाया है कि आम आदमी के सामने दो तरह के मुद्दे साफ तौर पर दीखने लगे हंै. भ्रष्टाचार के उपासक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जनित मुद्दों के केन्द्र में गाय, गोबर, अजान, मंदिर, मस्जिद, योगी, मोदी, पाकिस्तान, विश्व-गुरू आदि जैसे काल्पनिक विचार हैं तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के मुद्दे आधी दरों पर बिजली की उपलब्धता, मुफ्त पानी की सुनिश्चता, उच्चकोटि के शिक्षण-संस्थान, स्वास्थ्य हेतु मुहल्ला क्लिनिक-पाॅली क्लिनिक, भ्रष्टाचार का खात्मा, सड़कों सहित नली-गली की सफाई, कर्मचारियों की नियमित वेतनमान की सुनिश्चता, डेंगू-चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बिमारी का सफाया, हाऊस टैक्स की माफी सहित ऐसे ही छोटे-छोटे परन्तु जीवन जीने की बुनियादी जरूरत की सुनिश्चता है. इन दोनों ही विचारों के केन्द्र में हैं दिल्ली में वोट डालनेवाली दिल्ली की आम मतदाता.

काॅरपोरेट घरानों की चाकरी करने वाली भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी की आपसी दूरियां भी लगभग खत्म हो गई है. दोनों ही पार्टी संयुक्त रूप से आम आदमी पार्टी पर हमला कर रही है. जहां भारतीय जनता पार्टी के जीतने की गुंजाईश नहीं बचती है, वहां कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्ट और दलाल चुनाव आयोग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने ई0वी0एम0 के साथ छेड़छाड़कर समूची चुनाव प्रक्रिया को ही हस्तगत कर लिया है. आम आदमी का वोट डालने के तथाकथित मौलिक अधिकार पर ही सवालिया निशान लगा दिया है. वहीं मुख्यधारा की मीडिया में भारी मात्रा में – लगभग 11 हजार करोड़ – रूपयों को खपा कर अपना भोंपू बना लिया है. यह सब केवल इसलिए कि आम आदमी की बुनियादी मूलभूत जरूरत की बात करने वाली आम आदमी पार्टी को बदनाम कर आम आदमी का ध्यान उसके अपने मौलिक समस्या से भटकाकर गाय, गोबर, अजान, मंदिर, मस्जिद, योगी, मोदी, पाकिस्तान, विश्व-गुरू आदि जैसे काल्पनिक विचारों की ओर मोड़ा जा सके और इस प्रकार काॅरपोरेट घराने के हितों को बरकरार रखा जा सके. यही कारण है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में ई0वी0एम0 के द्वारा वोटों को कांग्रेस की ओर स्थानान्तरित करने के बाद भी पहली हीं बार चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी के मुख्य विपक्षी दल बन जाने के बाद भी आम आदमी पार्टी को ऐसे दिखाया जा रहा हो मानो वह पराजित हो गई हो. यह सब केवल इसलिए कि आम आदमी की बुनियादी जरूरत रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा का वास्तविक स्वरूप सच में कहीं राष्ट्रीय बहस के केन्द्र में न आ जाये.

दिल्ली के आम आदमी के सामने एम0सी0डी0 चुनाव के रूप में एक बार फिर मौका मिला है कि वह इन दोनों तरह के मुद्दों को केन्द्र में रखकर अपनी बुनियादी जरूरत रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा को सुनिश्चित कर आम आदमी पार्टी के जीत के माध्यम से हल करने की दिशा में आगे बढ़ें.

Previous Post

हमारा देश कहां जा रहा है?

Next Post

भूखा जवान नंगा किसान

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

भूखा जवान नंगा किसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नफरत का कारोबार : मूर्तियां ऊंची होने लगीं और लोग बौने हो गए

August 23, 2022

ऑपरेशन क्लीन : क्या मोदी सरकार अपने और अपने मालिक के खात्मे का जोखिम उठाने के लिए तैयार है ?

April 18, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.