Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

वैज्ञानिक शोध : भारतीय मूर्ख होते हैं ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 2, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वैज्ञानिक शोध : भारतीय मूर्ख होते हैं ?

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मार्कन्डेय काटजू ने दावा किया था कि ‘90 प्रतिशत भारतीय मूूर्ख होते हैं, जिन्हें शरारती तत्वों द्वारा धर्म के नाम पर आसानी से गुमराह किया जा सकता है.’ तब काटजू का लोगों ने मजाक भी बनाया था और बहुतों के गले यह बात नहीं उतर रही थी. परन्तु अब जब वैज्ञानिकों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है तब बगलें झांकने के अलावा और कुछ नहीं किया जा सकता. इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि वैज्ञानिकों के जिस दल ने यह रिसर्च की है वह भी भारतीय ही हैंं और जिस रिसर्च संस्थान ने यह खोज जारी किया है, वह भी भारत मेें ही है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद (IIIT-H) के शोधकर्ताओं ने अपने रिसर्च में खुलासा किया कि पश्चिमी और अन्य पूर्वी देशों के लोगों की तुलना में भारतीय लोगों का मस्तिष्क औसतन ऊंचाई, चौड़ाई और मात्रा में छोटा होता है. एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक ये शोध मस्तिष्क संबंधी बीमारियों और अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारियों का पता लगाने में मदद करेगा. इस शोध को मेडिकल जर्नल न्यूरोलॉजी इंडिया (Neurology India) में प्रकाशित किया गया है.

रिसर्च में पाया गया है कि भारतीय और विदेशियों के मस्तिष्क बीच अंतर है. रिसर्च में पाया गया है कि भारतीयों के दिमाग की औसत लंबाई 160 (mm), चौड़ाई 130 (mm) और ऊंचाई 88 (mm) रही, जबकि चाईनीज दिमाग इस मामले में भारतीयों से आगे रहे और उनका औसतन मस्तिष्क क्रमश: 175 (mm), 145 (mm) और 100 (mm) रहा. इसी तरह कोरियन नागरिकों का औसत मस्तिष्क क्रमश: 160 (mm), 136 (mm) और 92 (mm) ऊंचा रहा.

सेंटर फॉर विजुअल इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में कार्यरत जयंती सिवास्वामी इस शोध से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया, ‘मॉन्ट्रियल न्यूरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (MNI) टेम्पलेट, जिसका इस्तेमाल मानक के तौर पर किया जाता है, इसे कोकेशियान दिमाग की मदद से विकसित किया गया था. शोधकर्ताओं के मुताबिक यह भारतीयों में दिमाग संबंधी अंतर का विश्लेषण करने के लिए आइडियल पैटर्न नहीं है.

उन्होंने कहा कि एमएनआई की तुलना में भारतीयों का दिमाग छोटा होता है और स्कैन के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं वो चिंताजनक है. जयंती सिवास्वामी के मुताबिक, चीनी और कोरियन दिमागी टेम्पलेट भी विकसित जा चुके है, लेकिन भारतीयों के लिए अब तक कोई ऐसा टेम्पलेट विकसित नहीं किया गया था.

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद स्थित आईआईआईटी (IIIT-H) की टीम ने भारतीयों के मस्तिष्क के टेम्पलेट को विकसित करने की दिशा में पहली कोशिश की है. मस्तिष्क का एटलस तैयार करने के लिए 50 महिलाओं और 50 पुरुषों का एमआरआई किया गया.

विदित हो कि मस्तिष्क के साईज का सीधा संबंध व्यक्ति की बुद्धिमत्ता से होता है जो उसके सोचने, समझने और कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करता है. इस क्षमता का प्रदर्शन इस रूप में भी देखा जा सकता है कि पश्चिमी जगत वैज्ञानिक खोजों के नये-नये क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं, वहीं भारतीय आज भी डायन, आघोडि़यों, ब्रह्मराक्षस जैसे धार्मिक अंधविश्वासों में डुबे हुए हैं और विश्व गुरु बनने के लिए बेवकूफियों की नई-नई मिसालें पैदा कर रहा है.

वैज्ञानिकों का यह रिसर्च यह भी स्पष्ट कर रहा है कि दुनिया भर में मान्य वैज्ञानिक सिद्धांतों और वैज्ञानिकों के खिलाफ भारतीय नेताओं के द्वारा क्यों आग उगला जा रहा है. अभी दिन नहीं बीते हैं जब भारतीय नेता डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को नकाराते हुए उन्हें बेवकूफ और महान वैज्ञानिक न्यूटन को ठग बताया था. दरअसल वैज्ञानिकों के इस रिसर्च ने जस्टिस मारकण्डेय काटजू की इस प्रस्थापनाओं को ही सत्यापित करने का काम किया है कि ‘90% भारतीय मूर्ख होते हैं’ और भारतीय इन मूर्खों की मूर्खता पर तालियां बजा कर अपनी मूर्खता का ही दर्शन दुनिया को कराती है.

Read Also –

कायरता और कुशिक्षा के बीच पनपते धार्मिक मूर्ख
कमलेश तिवारी की हत्या : कट्टरतावादी हिन्दुत्व को शहीद की तलाश
युवा पीढ़ी को मानसिक गुलाम बनाने की संघी मोदी की साजिश बनाम अरविन्द केजरीवाल की उच्चस्तरीय शिक्षा नीति
अंध-धार्मिकता’ एक मनोवैज्ञानिक बीमारी
स्युडो साईंस या छद्म विज्ञान : फासीवाद का एक महत्वपूर्ण मददगार
डार्विन का विकासवाद सिद्धांत : विज्ञान बनाम धर्म
राखीगढ़ी : अतीत का वर्तमान को जवाब
मोदी ने इसरो को तमाशा बना दिया
106वीं विज्ञान कांग्रेस बना अवैज्ञानिक विचारों को फैलाने का साधन

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Tags: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद (IIIT-H)मार्कन्डेय काटजू
Previous Post

मोदी है तो माइनस है

Next Post

साम्प्रदायिकता की आग में अंधी होती सामाजिकता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

साम्प्रदायिकता की आग में अंधी होती सामाजिकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

देश बदल रहा है और सोच भी

January 11, 2020

हिन्दुत्ववादी पितृसत्तात्मक व्यवस्था में ‘सरयू में सम्भोग’ पर बबाल क्यों ?

June 27, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.