Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

एकांगी नाटक : कुत्ते की मौत

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 7, 2020
in लघुकथा
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एकांगी नाटक : कुत्ते की मौत

देश की राजधानी दिल्ली के विहंगम प्रधान क्रिमिनल आवास की एक मनहूस सुबह.

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

पोर्श में एक-एक कर पांंच गाड़ियांं आकर रुकती हैं.

अंदर बड़े से हॉल में क्रिमिनल इन चीफ़ दबे हुए उत्तेजना में चहलक़दमी कर रहा है. वह ध्यान रख रहा है कि उसके लिए बने व्यक्तिगत टॉयलेट से बहुत दूर नहीं भटके. पिछले पांंच दिनों से सिंधु बॉर्डर की गतिविधियों के चलते पेचिश की शिकायत बढ़ी हुई है. मीटिंग के बीच अगर…

तभी सामने दरवाज़े से क्रिमिनल नंबर दो , तीन, चार और पांंच आते दिखते हैं. पता नहीं क्यों इतनी उत्तेजना में भी क्रिमिनल नंबर दो और तीन थोड़ा रिलैक्स लग रहे हैं.

क्रिमिनल इन चीफ़ ( चैन की सांंस छोड़ते हुए) –

‘आओ मेरे क्रिमिनल भाईओं. हम कलियुगी पंच पांडवों ( यानि क्रिमनलों) को एक दूसरे की साथ देने की बहुत ज़रूरत है.’

क्रिमिनल नंबर दो – ‘कोई चिंता की बात नहीं है चीफ़. मैंने उसी शर्मा से कहकर कोठा में ख़बर कर दी है. आप बस मुख्य कोठाधीश को कह कर कोरोना के बहाने सड़क ख़ाली करवाने का आदेश मेरे मंत्रालय को दिलवा दिजिए. पुलिस अपनी है.’

क्रिमिनल इन चीफ़ – ‘ये तो मेरे लिए बांए हाथ का खेल है. मुख्य कोठाधीश बहुत भला आदमी है. एक सेकेंड हैंड हार्ले डेविडसन में मान गया. पिछले वाला बड़ा हरामी था, राज्यसभा की कुर्सी के बगैर माना ही नहीं. साला था तो कांग्रेसी बाप का बेटा !’

क्रिमिनल नंबर तीन – ‘देखिए इस आंदोलन की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, लेकिन अगर किसान कोठे का आदेश न माने तो ? आप देढ करोड़ लोगों को अवमानना के आरोप में अंदर तो नहीं डाल सकते ! वैसे भी हाल में ही एक वक़ील ने कोठे की क़ीमत 1 रुपए आंकी है, कोई भिखारी भी दे देगा !’

कमरे में सन्नाटा छा गया. क्रिमिनल इन चीफ़ के पेट में अचानक ज़ोरों से मरोड़ उठा और वो टॉयलेट की तरफ़ तेज़ी से भागा.

दस मिनट बाद मीटिंग फिर शुरु हुई.

क्रिमिनल नंबर चार – ‘अगर इन बिलों को वापिस ही ले लिया जाए तो ?’

सारे क्रिमिनल एक स्वर में – ‘पागल हो गया है क्या ? वापिस कर लेंगे ! कैसे ? चलो बिल तो वापिस भी ले लें, फिर दोनों धन्ना सेठ हमारी हालत मरियल कुत्ते-सा नहीं कर देंगे ?’

क्रिमिनल इन चीफ़ की स्वगोक्ति –

‘कुत्ता तो मैं पैदाईश से हूंं और मरते दम तक रहूंंगा, लेकिन मुझ कुत्ते को शेर दिखाने पर जिन्होंने इतने खर्च किए उनको क्या जवाब दूंं ? नहीं-नहीं, वफ़ादारी कुत्ते के ख़ून में होबहै व्यापार की तरह.’

क्रिमिनल नंबर दो – ‘किस सोच में पड़ गए ?’

क्रिमिनल इन चीफ़ – ‘बुरे फंसे यार इस बार. कोई रास्ता नज़र नहीं आता. गोली चलवा नहीं सकता. इन किसानों के बच्चे ही अस्सी प्रतिशत हमारे फ़ौज में हैं. अगर पलट गए तो ? मीटिंग के नाम पर और चूतिया बना नहीं सकता. क्या करूंं ?’

क्रिमिनल नंबर दो के चेहरे पर एक शातिर मुस्कान खिल गई –

‘एक रास्ता है !’

‘क्या,’ सभी चीख पड़े !

‘अभी नहीं. अभी समय नहीं आया है. सोमवार की स्थिति देखकर बताऊंंगा !’

क्रिमिनल नंबर तीन मंद-मंद मुस्कुरा रहा था. किसी का अपदस्थ होना कई लोगों की प्रन्नोति की राह खोल देता है.

प्रधान क्रिमिनल के आवास पर शाम के साए लंबे हो रहे हैं. क्रिमिनल इन चीफ़ पांंचवी बार टॉयलेट गया है. कल रात से उसके दोनों बाप भी उसका फ़ोन नहीं उठा रहे हैं.

क्या इसे ही कुत्ते की मौत मरना कहते हैं ?

  • सुब्रतो चटर्जी

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

भोजन की बहुतायत के बावजूद विश्वव्यापी भुखमरी

Next Post

हम कोई कबाइली मुल्क नहीं हैं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

हम कोई कबाइली मुल्क नहीं हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मोरबी : हादसा या चुनाव जीतने के लिए दूसरा पुलवामा

November 4, 2022

साम्प्रदायिकता की जहर में डूबता देश : एक दास्तां

November 23, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.