Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

अपने ही देश में शरणार्थी/‘घुसपैठिया’ हो जाने का विरोध करो !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 29, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अपने ही देश में शरणार्थी/‘घुसपैठिया’ हो जाने का विरोध करो !

केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा नागरिकता कानून में खास तरह का संशोधन करने और पूरे देश के पैमाने पर राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की घोषणा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन फूट पड़े हैं. एक ओर भाजपा, उसके लगुए-भगुवे तथा उसका समर्थक पूंजीवादी प्रचार तंत्र (टीवी, अखबार) हिंसा के नाम पर इन विरोध, प्रदर्शनों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा उम्मीद कर रही है कि इससे जो हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण होगा वह उसके लिए फायदेमंद होगा इसलिए व्यापक और भीषण विरोध के बावजूद भाजपा सरकार सीएए और एनआरसी दोनों मुद्दों पर पीछे हटने को तैयार नहीं है.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

नागरिक संशोधन कानून पास करते समय भाजपा सरकार ने यह दावा किया कि यह अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पीड़ित अल्पसंख्यकों (हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) को भारत में नागरिकता देने के लिए है. यह भी कहा गया कि भारत हिन्दुओं का स्वाभाविक देश है और वे कहां जाएंगे ? इस सबके पीछे यह स्थापित करने की मंशा है कि यह तीनों मुसलमान बहुसंख्या वाले देश अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न करते हैं और भारत इतना उदार है कि उत्पीड़ितों को शरण देता है पर तथ्य यह है कि पड़ोसी देश बर्मा में (जो बौद्ध बहुल है) रोहिंग्या मुसलमानों का भयंकर उत्पीड़न होता है, श्रीलंका में (जो बौद्ध बहुल है) हिन्दुओं और मुसलमानों का उत्पीड़िन होता है तथा चीन के तिब्बत में बौद्धों का उत्पीड़न होता है. यही नहीं पाकिस्तान में शिया मुसलमानों, खासकर अहमदिया समुदाय का भी उत्पीड़न होता है. यदि मंशा साफ होती तो भारत में इन्हें भी नागरिकता देने की बात होती उल्टे यहां से रोहिंग्या मुसलमानों को भगाया जा रहा है.

जैसा कि लोगों द्वारा बार-बार बताया जा रहा है कि भारत में बाहर से आने वाले उत्पीड़ित लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान पहले से मौजूद रहा है. इसके लिए विशेष कानून की जरूरत नहीं थी लेकिन जब भाजपा सरकार की मंशा कुछ और हो तो उसे इस तरह के भेदभाव वाले कानून की जरूरत पड़ जाती है.

हुआ यह कि असम में एनआरसी लागू करने के बाद पाया गया कि जो 19 लाख लोग गैर-नागरिक पाये गये, उनमें से ज्यादातर गैर-मुसलमान हैं (दो तिहाई से ज्यादा). यह भाजपा सरकार के लिए बहुत परेशानी वाला बन गया क्योंकि वह प्रचारित कर रही थी कि असम में सारे ‘घुसपैठिए’ बांग्लादेशी मुसलमान हैं. यहां असम के लोगों की मूल मांग राष्ट्रीयता की मांग थी यानी यह कि असम में सारे गैर-असमी लोगों को बाहर किया जाए (चाहे वे भारत के हों या बांग्लादेश के, चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान). वहीं भाजपा ने इसे साम्प्रदायिक रूप देकर मुसलमानों के खिलाफ मोड़ दिया था. अब एनआरसी में ज्यादातर गैर-मुसलमानों (ज्यादातर हिन्दुओं) के फंसने पर वह छटपटाने लगी. इससे मुक्ति के लिए वह नागरिकता संशोधन कानून ले आयी. इसके द्वारा असम में एनआरसी में फंसे 19 लाख लोगों में से मुसलमानों को छोड़कर बाकियों को नागरिकता फिर से दे दी जायेगी. केवल मुसलमान गैर-नागरिक या ‘घुसपैठिए’ के रूप में बच जायेंगे. इन्हें विशेष जेलों (डिटेंशन सेण्टरों) में डाल दिया जाएगा, क्योंकि बांग्लादेशी सरकार तो पहले ही कह चुकी है कि उसका कोई नागरिक भारत में नहीं है.

भाजपा सरकार यही असम माॅडल पूरे देश में लागू करना चाहती है. गृहमंत्री अमित शाह पूरे देश में एनआरसी लागू करने की बात लगातार करते रहे हैं, यहां तक संसद में भी. यह योजना एकदम साधारण-सी है. पूरे देश में एनआरसी लागू करो, जो हिन्दू इसमें फंसे उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के तहत फिर नागरिकता दे दो. बाकी मुसलमान बच जायेंगे जो अपने ही देश में शरणार्थी या ‘घुसपैठिया’ हो जाएंगे. देश के मुसलमानों को नागरिकता से वंचित करने की पुरानी संघी योजना परवान चढ़ जायेगी.

भाजपा सरकार औपचारिक तौर पर चाहे जो कहें, निचले स्तर पर भाजपाई इसी को खुलेआम प्रचारित कर रहे हैं. उन्हें यह कहने में जरा भी झिझक नहीं है कि यह भारत को हिन्दुओं का देश बनाने की योजना है. कुछ हिंदू इस झांसे में आ भी रहे हैं, पर झांसे में आने वाले हिन्दुओं को यह समझने की जरूरत है कि एनआरसी का शिकार हर भारतीय होगा, खासकर गरीब हिस्सा जो आबादी का विशाल बहुमत है. हर भारतीय को अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए हैरान-परेशान होना पड़ेगा. इसे साबित करने के लिए गरीब आबादी के पास कागज-पत्र नहीं होंग.असम की तरह पूरे देश में भी एनआरसी में फंसने वाले लोगों में हिन्दू ही ज्यादा होंगे. उसके बाद वह क्या करेंगे ?

एक बार भारतीय नागरिक होने का दावा निरस्त होने के बाद फिर ‘उन्हें’ नागरिकता पाने के लिए खुद को शरणार्थी बताना पड़ेगा. भाजपा सरकार देश के हिंदुओं को भी अपने ही देश में शरणार्थी बनाने की व्यवस्था कर रही है. जहां तक मुसलमानों की बात है, एनआरसी उन्हीं को फंसाने के लिए है. गृहमंत्री खुलेआम कह रहे हैं कि यह देश में घुस आये ‘घुसपैठियों’ को पहचानने के लिए है. केवल मुसलमान ही ‘घुसपैठिए’ हैं क्योंकि बाहर से आये बाकी धर्मों के लोग तो ‘शरणार्थी’ हैं. अब एनआरसी में जो मुसलमान फंसेंगे, उनका क्या होगा ? क्या उनके लिए भी असम की तरह ‘डिटेंशन सेंटर’ बनाकर उनमें उन्हें रखा जाएगा ? क्या करोड़ों लोगों को ऐसे रखना संभव होगा ? यदि ऐसा किया जाता है तो पूरे समाज के ताने-बाने पर उसका क्या असर पड़ेगा ? क्या ऐसा समाज चल पाएगा, जिसके करोड़ों लोग डिटेंशन सेंटर में बंद हों ?

इतिहास में एक बार ऐसा करने का प्रयास किया गया था. आज सभी लोग हिटलर के नाजी जर्मनी के घृणित कारनामों को जानते हैं जिसमें लाखों यहूदियों को ऐसे ही ‘डिटेंशन सेंटर’ में रखा गया था. उससे भी आगे जाकर उन्हें गैस-भट्टियों में भून दिया गया था. तब जर्मनी में ‘यहूदी समस्या’ के इस समाधान की संघ के आदि गुरूओं ने बहुत तारीफ की थी.

संघ के आज के उत्तराधिकारी आज उसी समाधान को भारत में भी लागू करना चाहते हैं. इसे ही हिंदू फासीवाद का नाम दिया गया है यानी हिन्दू धर्म के मानने वालों की देश में तानाशाही. ध्यान देने की बात है कि यह पुराना हिन्दू धर्म नहीं है बल्कि यह ‘हिन्दुत्व’ वाला हिन्दू धर्म है, जो इस धर्म को मानने वालों को एक खास कट्टरता में ढालता है. यह धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक परियोजना है.

हिटलर के नाजी जर्मनी के अनुभव से सभी यह जानते हैं कि यह हिन्दू फासीवादी परियोजना खुद हिन्दुओं के लिए बहुत घातक है. यह उनके जनवादी अधिकार छीन लेगी. यह उनके रोजी-रोटी के अधिकार छीन लेगी. सारे अधिकारों से वंचित कर यह उन्हें बस फासीवादी तानाशाहों का चारा बना देगी.

जहां तक अल्पसंख्यकों की बात है, मुसलमान तो इसके खास निशाने पर हैं ही. समय के साथ यह बाकी अल्पसंख्यकों को भी निशाना बनाएगी. जो भी विरोध करेगा, जो भी असहमति जतायेगा वह ‘राष्ट्र विरोधी’ घोषित कर मन का शिकार बनाया जाएगा, इसलिए सीएए और एनआरसी का हर सम्भव विरोध किया जाना चाहिए. यह पूरे भारतीय समाज के लिए हर तरीके से बेहद खतरनाक है, खासकर मजदूरों, गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए.

– इंकलाबी मजदूर केन्द्र द्वारा जारी पर्चा

Read Also –

नागरिकता कानून से हासिल क्या हुआ ?
डिटेंशन कैम्प बनाम हिटलर का गैस चैंबर
102 करोड़ लोग बाहर होंगे CAA-NRC के कारण
आखिर क्यों और किसे आ पड़ी जरूरत NRC- CAA की ?
CAA और NRC देश के हर धर्म के गरीबों के विरुद्ध है

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

NRC-CAA : आम लोगों का खून पीता नरपिशाच सत्ता

Next Post

आरएसएस चीफ का बयान : धर्मनिरपेक्ष संवैधानिक व्यवस्था पर आतंकी हमला

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

आरएसएस चीफ का बयान : धर्मनिरपेक्ष संवैधानिक व्यवस्था पर आतंकी हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

तालिबान से बतियाने लगा भारत, गोदी मीडिया भी जल्दी करेगा स्वागत

September 1, 2021

सीईएल जैसी कम्पनी को निजी हाथों में बेचना देश और कर्मचारियों के साथ धोखा है

February 1, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.