Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

अरविन्द केजरीवाल का पत्र जनता के नाम

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 2, 2018
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अरविन्द केजरीवाल का पत्र जनता के नाम

दिल्ली के लोगों का मज़ाक बना के रख दिया है LG और भाजपा ने, मैं आपसे पूछना चाहता हूँ कि आपने वोट LG को दिया था या केजरीवाल को ? अरविंद केजरीवाल का यह चुभता सवाल देश के हर नागरिक को सोचने पर विवश कर देता है. फलतः उसकी अपील पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में उमरी जनसैलाब ने अपना फैसला सुना दिया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

दिल्ली में दिल्ली की जनता के भारी बहुमत से जीत कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के रूप में भाजपा और कांग्रेस सहित देश की तमाम भ्रष्ट पार्टियों को अपनी मौत की छवि दीखने लगी है. जिसकारण ये तमाम पार्टियां आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाये हुए है. जब देश की तमाम जांच एजेंसियां और पुलिस भी आम आदमी पार्टी का कुछ बिगाड़ नहीं सकी तब उसने दिल्ली की पूरी सत्ता अपने पालतू दलाल एलजी को सौंप दिया, जिसका एकमात्र कार्य है आम आदमी पार्टी के जनलोकप्रिय कार्यों को रोकना ताकि आम आदमी पार्टी को जनता के बीच बदनाम किया जा सके.

सरकारी अधिकारियों को आम आदमी पार्टी सरकार के किसी भी आदेश का पालन नहीं करने का आदेश केन्द्र सरकार दे चुकी है, जिसकारण दिल्ली का विकास कार्य पिछले चार माह से ठप्प पड़ चुका है. एलजी नीचतापूर्ण तरीके से दिल्ली सरकार से मिलने तक से इंकार करती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और उसके मंत्रिमंडल एलजी दफ्तर पर 9 दिनों से मिलने के लिए बैठा रहा, पर मूर्ख एलजी मिलने तक नहीं आया, उल्टे वहां से उठाकर बाहर फिकवाने का उपाय करता रहा. अंत में दिल्ली उच्च न्यायालय के दलाल जजों द्वारा दिल्ली सरकार के खिलाफ कलंकित फैसला देकर इस न्यायोचित मांग को भी ठुकरा दिया.

सवाल मौजूं है कि जिस कानून और संविधान को केन्द्र सरकार अपने ठेंगे पर रखतीं है, उसी कानून और संविधान से मिली ताकत का गलत इस्तेमाल केन्द्र सरकार भाजपा की दलाली करने वाले आर एस एस और भाजपा के मंजे हूए दलालों को सत्ता के प्रतिष्ठानों सहित न्यायालयों में बिठा रहा है, यह देश के आम आदमी के लिए बेहद खतरनाक है. भारी बहुमत से सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के 9 दिनों तक के अथक प्रयास के वाबजूद जब दलाल एलजी एक मिनट के लिए भी मिलने से साफ इंकार करता है, यहां तक की देश के चार पूर्ण राज्यों के मुख्यमंत्री तक से मिलने से इंकार कर देता  तब आसानी से समझा जा सकता है कि वह दलाल आम आदमी से क्यों मिलेगा ?

निःसन्देह दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ काम कर रही केन्द्र सरकार अपने दलाल एलजी के माध्यम से दिल्ली सरकार को पंगु बना दी है. ऐसे में दिल्ली सरकार के पास एक ही विकल्प बचता है कि वह जनता के दरबार में जाये और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का आदेश केन्द्र सरकार को जारी करें.

जनता सब कुछ जानती और समझती है. यही कारण है कि अरविन्द केजरीवाल के अपील पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में आम आदमी पूरी ताकत के साथ उमड़ कर आई और अरविन्द केजरीवाल के अपील का समर्थन किया है.

दिल्ली की जनता अरविन्द केजरीवाल के साथ जबतक पूरी ताकत के साथ जुडी रहेगी केन्द्र सरकार के दलाल एलजी और न्यायालय के बिकाऊ जज तक कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते क्योंकि सत्ता को शक्ति आम आदमी देता है और आम आदमी के निगाह में केन्द्र सरकार और उसका दलाल एलजी और मक्कार नौकरशाह बुरी तरह बेनकाब और बदनाम हो चुका है.

अरविन्द केजरीवाल के द्वारा आम आदमी के नाम लिखे पत्र को जरूर देखना चाहिए, जो यहां प्रस्तुत है –

“प्यारे दिल्लीवासियों, 1947 में देश आजाद हुआ. पूर देश में जनतंत्र लागू हो गया. पूरे देश में जनता वोट देकर अपनजी सरकारें चुनने लगी. वो सरकारें जनता के हिसाब से काम करन लगी. पर दिल्ली को पूरी आजादी नहीं मिली.दिल्ली में अंग्रेजों के वायसराय का हटा के एलजी का राज कायम कर दिया गया.

दिल्ली में जनता का राज क्यों नहीं ? दिल्ली में जनता अपनी सरकार तो चुनती है पर उस सरकार की चलती नहीं है. जनता जो मर्जी सरकार चुनें, दिल्ली में चलती एलजी की है. मतलब दिल्ली के लोगों के वोट की कीमत जीरो है. ये दिल्ली के लोग आधे नागरिक क्यों हैं ?

दिल्ली के लोगों का सरेआम अपमान : रोज सरेआम दिल्ली के लोगों का अपमान होता है, जैसे –

दिल्ली के लोग कहते हैं कि हमें सीसीटीवी कैमरे चाहिए. जैसे ही लोगों की चुनी हुई सरकार सीसीटीवी कैमरे लगाना शुरू करती है, एलजी कहते हैं, ‘सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाने दूंगा.’

दिल्ली के लोग कहते हैं, ‘हमें मोहल्ला क्लिनिक चाहिए.’ एलजी कहते हैं, ‘मोहल्ला क्लिनिक नहीं बनने दूंगा.’

दिल्ली के लोग कहते हैं, ‘हमें स्कूल चाहिए.’ एलजी कहते हैं, ‘स्कूल नहीं बनने देंगे.’

दिल्ली के लोग कहते हैं, ‘हमें राशन चाहिए.’ एलजी कहते हैं, ‘हम राशन नहीं देंगे.’

दिल्ली के लोग कहते हैं, ‘हमारी कच्ची कॉलोनियां पक्की कर दो.’ एलजी कहते हैं, ‘मैं कच्ची कॉलोनियां पक्की नहीं होने दूंगा.’

हमारी खून-पसीने की कमाई केन्द्र सरकार ले जाती है. जितना शोषण आज केन्द्र सरकार दिल्ली के लोगों का कर रही है, उतना शोषण तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था. अंग्रेज हमारे उपर खूब टैक्स लगाते थे और सारा पैसा इंगलैंड भेजा करते थे. आज वो ही हाल दिल्ली वालों का केन्द्र सरकार ने कर रखा है. हर साल 1,30,000 करोड़ रूपये केन्द्र सरकार दिल्ली वालों से इन्कम टैक्स ले जाती है और केवल 325 करोड़ दिल्ली के विकास के लिए वापस देती है. ऐसे तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था. ये हमारे खून-पसीने की कमाई है. क्या दिल्ली वाले इसी तरह लूटते रहेंगे और हम चुप रहेंगे.

हर दिल्ली वाले को एक-एक मकान : हम ये नहीं कह रहे हैं कि सारा का सारा पैसा हमको वापस करो. कम से कम 30 प्रतिशत पैसा वापस दे दो दिल्ली के विकास के लिए. 1,30,000 करोड़ रूपये का 30 प्रतिशत 40,000 करोड़ रूपये बनता है. हर साल अगर 40,000 करोड़ रूपये आने लगे तो 5 साल में हर दिल्ली वालों को हमारी सरकार एक-एक मकान बनाकर दे देगी.

बेरोजगारों को नौकरी : आज हमारे बच्चों को नौकरियां नहीं मिल रही. हर साल दिल्ली सरकार में हजारों नौकरियां निकलती है. क्या आप मानते हैं कि दिल्ली सरकार की नौकरियों में दिल्ली के मतदाताओं के बच्चों के लिए 85 प्रतिशत रिजर्वेशन होना चाहिए ? पूर्ण राज्य होगा तो हम दिल्ली के मतदाताओं के बच्चों के लिए 85 प्रतिशत आरक्षण करेंगे. इस से हर साल हमारे हजारों बच्चों का नौकरी मिलने लगेगी.

हर बच्चे को कॉलेज में एडमिशन : मुझे बहुत दुःख होता है जब 97 प्रतिशत अंक मिलने पर भी हमारे बच्चों को कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिलता. हमने केन्द्र सरकार से दिल्ली में नई यूनिवर्सिटी खोलने का इजाजत मांगे. पर  खोलने नहीं देते. दिल्ली पूर्ण राज्य होगा तो हम दिल्ली में इतनेे नये कॉलेज बनवा देंगे कि 70 प्रतिशत वाले बच्चों को भी कॉलेज में प्रवेश मिल जाएगा.

दिल्ली में हमारी सरकार कितनी बार केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेज चुकी है कि कच्ची कॉलोनियों को पक्का किया जाये लेकिन केन्द्र सरकार करती ही नहीं. पूर्ण राज्य बनने पर ये काम एक महीने में पूरा हो सकता है.

अपराध मुक्त दिल्ली : आज दिन व दिन दिल्ली में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं. खासकर महिलाओं के खिलाफ रोज अपराध बढ़ रहे हैं पुलिस कुछ करती नहीं. जनता अपने मंत्रियों या विधायकों के पास जाती है तो जो कुछ कर नहीं सकते क्योंंकि पुलिस सीधे एलजी साहिब के अधीन आती है. एलजी साहेब किसी से मिलते नहीं हैंं. तो जनता बेचारी कहां जाएं ? पूर्ण राज्य होगा तो पुलिस सीधे जनता के प्रति जवाबदेही होगी. अगर कोई पुलिस वाला काम नहीं करेगा तो जनता अपनी चुनी हुई सरकार को कहकर उसको बदलवा सकती है या उसपर दवाब बना सकती है.

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने धोखा दिया : बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अभी तक धोखा दिया है. दोनों पार्टियां हर चुनाव के पहले अपने घोषणापत्र में कहती है कि अगर चुनाव जीत गये तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे. पिछले 20 सालों में केन्द्र में दोनों पार्टियों की सरकार रही लेकिन किसी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया.

पिछले लोकसभा चुनाव के पहले मोदी ने भी वादा किया था कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे. जनता ने मोदी जी पर यकीन करके उनको सातों सीट जिता दी. लेकिन जीतने के बाद मोदी जी अपना वादा भूल गये.

मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पहले शीला दीक्षित जी के समय दिल्ली आधा राज्य होता था. मोदी जी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य तो नहीं बनाया, जो आधा राज्य था वो भी नहीं छोड़ा. एक-एक करके दिल्ली की चुनी हुई सरकार की सारी शक्तियां छीनते गये. आज दिल्ली 10 प्रतिशत राज्य भी नहीं बचा. जनता द्वारा चुनी हुई सरकार से मोदी जी ने एंटी करप्शन ब्रांच छीन ली, अब अधिकारियों पर चुनी हुई सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है. अधिकारी दिल्ली की चुनी हुई सरकार के आदेश नहीं मानते. मोदी जी ने सारी पावर एलजी को दे दी.

पूर्ण राज्य के लिए संघर्ष करना पड़ेगा : आज सबसे अहम प्रश्न है कि दिल्ली में किसकी चलनी चाहिए – एलजी की या दिल्ली के लोगों की ? अब समय आ गया है जब दिल्ली की जनता को अपने सम्मान, अपने हक और अपने बच्चों के भविष्य के लिए लड़ना पड़ेगा. – अरविन्द केजरीवाल.

Read Also –

आदमखोर : आम आदमी का खून पीता नौकरशाह
केजरीवाल के धरने से नंगा होता मोदी का बर्बर चेहरा
मोदी के पालतू “मोधुल कुत्ता” के सरकारी आवास पर दिल्ली सरकार का धरना

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

भारतीय संविधान किसकी राह का कांंटा है ?

Next Post

पलामू की धरती पर

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

पलामू की धरती पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राष्ट्रवाद और साम्प्रदायिकता : हमें युवाओं के बीच उनका दिमाग साफ़ करने का काम बड़े पैमाने पर करना चाहिए क्योंकि…

March 17, 2023

वे पांच थे

June 7, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.