Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

सुंदर लड़कियां

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 19, 2023
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सुंदर लड़कियां
जहां माता-पिता के लिए
एक वरदान सी होती हैं
वहीं कम सुंदर भाई बहनों के
जलन का कारण भी

कभी-कभी जब मां की उम्र कम होती है…
तो ऐसी माएं भी
अपनी ही बेटियों से ईर्ष्या रखने लगती हैं
उसके किशोरवस्था में…

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

जहां एक तरफ उनका मन
अपनी ही सूरत और रंग पर मोहित होता जाता है…
वहीं पल-पल एक प्रकार का डर सताता रहता है
उनके आसपास…
मडराती रहती है जाने कितने मनचलों की टोली..
जो उन्हें घर से निकलने के उपरांत
स्कूल तक छोड़ने जाते हैं…
और स्कूल से निकलने तक…
आंखें टिकाए उनका इंतजार करते रहते हैं
और फिर घर तक छोड़ने जाते हैं…
और आपस में ही लड़ते हैं
खुद ही उसपर अपना हक समझते हैं

जाने कितने एक तरफा प्रेम के
आवेग को झेलती हैं सुंदर लड़कियां
जब साहस बढ़ जाता है किसी मनचले का…
रख देते हैं फिर निवेदन उसके समक्ष प्रेम का भी…
और मन ही मन बना लेते हैं
जाने कितनी खूबसूरत कहानी उसके साथ…

उनका मन रिजेक्शन के लिए तैयार नहीं होता ..
और रिजेक्शन के बाद
अक्सर कुछ मनचले
रचने लग जाते हैं साजिशें भी…
कभी तेजाब से नहला देने का
तो कभी किसी और प्रकार से दुःख देने का…

सुंदर लड़कियों की पीड़ा
कम नहीं होती
कई बार खुद की मां भी
ना लिपस्टिक लगाने देती है, ना बिंदी…

और ना ही अच्छे कपड़े पहनने देती है…
जिससे उसकी सुंदरता में चार चांद ना लग जाए
जिससे मनचले उससे दूर ही रहें

धीरे-धीरे अवसाद ग्रसित हो जाती हैं सुंदर लड़कियां
कई बार सुंदर लड़कियां टारगेट होती हैं
उन ठेकेदारों की भी
जिनको कमाना होता है
सुंदरता के बल पर ही पैसा…

और वह यह टारगेट पूरा करते हैं…
किसी सुंदर स्मार्ट लड़के को पीछे लगाकर…
जिसका उद्देश्य सुंदर लड़कियों को
उन तक पहुंचाना होता है फंसा कर…

एक बार इस तरह के दलदल में फंसने के बाद…
मुश्किल ही हो पाता है सुंदर लड़कियों का बाहर आना…

सुंदर लड़कियां अक्सर अपने पति से भी
दरकिनार कर दी जाती हैं…
जो अक्सर जीता है
एक अजीब प्रकार के शक में

सुंदर लड़कियों का किसी से हंसकर बोलना..
एक अपराध की तरह दिखता है समाज को
जैसे उनका हंसकर बोलना ही
चरित्रहीनता की निशानी हो…

कई बार सुंदर लड़कियां सोचने लग जाती हैं
कि क्या सुंदर होकर उसने कोई अपराध कर दिया…
इससे तो कहीं अच्छा होता
ईश्वर उसे कम सुंदर बना देता
कम से कम मनमाफिक जीवन तो जी पाती…

  • सीमा मधुरिमा
    लखनऊ

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

भारत धार्मिक मदांधता के सबसे भीषण दौर से गुजर रहा है !

Next Post

सोया युवामन और कचड़ा संस्कृति

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

सोया युवामन और कचड़ा संस्कृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

क्या 2019 चुनाव का मुद्दा बेरोजगारी होगा ?

March 22, 2019

सदन में फिर बजटोत्सव है … हिहिहि

February 3, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.