Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

भयभीत है हुक्मरांं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 10, 2021
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक नब्बे फीसद विकलांग इंसान से
एक अधेड़ हो चुकी स्त्री से
चंद निहत्थे लोगों से
सत्तर से भी ऊपर के एक वृद्ध से
सच की बांंह पकड़े एक नौजवान से
सत्तर साल के एक ‘महान’ जनतंत्र के
सत्ताधीशों को डर लग रहा है !

डर लग रहा है कि वृद्ध नज़रों में
उठे ज्वलंत सवाल
कहीं ढाह न दे जर्जर जनतंत्र की दीवाल
कि साड़ी बांधे वह स्त्री दौड़ती हुई
पार न कर जाए शासन की खड़ी की गई बाधा-दौड़
कि व्हील-चेयर पर बैठा वह आदमी
तोड़कर फलांग न जाए जेल का फाटक
और कि सच का दामन थामे वह नौजवान
कहीं तोड़ ही न डाले सत्ता की झूठ की पसलियांं !!

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

भयभीत हैं हुक्मरांं !
बेहद भयभीत हैं हुक्मरांं !!
रची जा रहीं हैं साज़िशें
ज्ञान की किताबों से डरते,
सच से घबराते
बेख़ौफ़ निगाहों की
खुली गवाहियों से खौफ़ खाते !!

कमाल है, इतनी सारी संगीनों को
इतना सारा भय – कलम से !!
जुगत भिड़ाने में व्यस्त हैं हुक्मरांं कि
कैसे गला घोंटकर
क्यों न क़त्ल ही कर दी जाए कलम
आहिस्ता-आहिस्ता, सदा के लिए
जेल की चारदीवारी में …
और कोई खरोंच भी न दिखे.

सोच में पड़े हैं हुक्मरांं
अकबका कर छीन ले रहे है कलम
तोड़ने को उद्धत …!
पटक दे रहे हैं कैमरे, ज़ब्त की जा रहीं हैं तस्वीरें !!
ऊंंची की जा रही हैं जेल की दीवारें…

उन्हें शायद पता नहीं कि जेल की दीवारों पर
न जाने कितनी बार
बिना कलम भी लिखी गई है – मुक्ति की इबारत
उंगलियों, निगाहों, पसीने और रक्त से !!

  • आदित्य कमल

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

आपके आस पास कोई मुस्लिम बस्ती है क्या ?

Next Post

पेट्रोलियम पदार्थों के दाम : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बनाम दलाल नरेन्द्र मोदी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

पेट्रोलियम पदार्थों के दाम : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बनाम दलाल नरेन्द्र मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अंजन कुमार की कविता वैचारिक बोध से लैस, व्यवहारिक कविताएं है

July 10, 2025

दुनिया में शांति बहाल करने के लिए भी आखिरकार युद्ध ही एक रास्ता है

March 1, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.