Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

आईए शहर में मेरे…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 21, 2023
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आईए
शहर में मेरे
मैं नहीं तो क्या
मेरी गलियों में
परछाईयां हैं मेरी

उस साल की बारिश में धुली
जिस साल
मैंने बुलाया था तुम्हें
बारिश में मेरे साथ
भींगने के लिए

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

ये शहर
सिर्फ़ मेरा तो नहीं है
कहा था तुमने
भींगते हुए बारिश में
मेरे साथ

दुबारा
जब कभी आओ
मेरे शहर की बारिश में भींगने
मैं रहूं या न रहूं
बहा देना
एक काग़ज़ की नाव
मेरी गली में उफनते हुए
पानी में
और
धो लेना चेहरा अपना
तेरहवीं मंज़िल की तरफ़
नज़र उठाए
जहां कभी होता था
घर मेरा
कहा था उसने

मैं आज तक समझ नहीं पाया कि
उसे कैसे मालूम था कि एक दिन
लौटूंगा मैं
लौटना पड़ेगा मुझे
उसके शहर में
जिस दिन
उसका शहर सिर्फ़ उसका नहीं रह जाएगा

हमेशा की ख़ातिर उजड़ने के लिए
एक शहर को
लग जाती हैं कई सदियां

किसी के जाने से
नहीं उजड़ता है कोई शहर
लेकिन
किसी के चले जाने से
शहर का एक हिस्सा
बहुत छोटा सा ही सही
हो जाता है
हमेशा के लिए
खामोश

आवाज़ें
अब भी आती हैं
उस खोह से
जिसे छोड़ गया था
एक परिंदा
लेकिन, अब वो आवाज़ें
समंदर के किनारे पड़े
शंखों के आर पार गुजरती
हवाओं की हैं
जिनका साथ नहीं देते
सांध्य प्रदीप
किसी मंदिर के बज़्म में
जलते हुए
चुपचाप

इस बरसात में
अगर मुझे जाना ही पड़ा
तुम्हारे शहर
तो चुपचाप छू आऊंगा
हर वो कोना
जिसे तुम्हारे स्पर्श ने कभी
दी थी उष्मा

इस बरसात में
अगर मुझे जाना ही पड़ा
तुम्हारे शहर
तो चुपचाप सुन आऊंगा
हर वो आवाज़
जिसे तुम्हारे होने ने कभी
दिया था अर्थ

ये माना कि तुम्हारे बिना
तुम्हारे शहर का सिंगार
एक बेवा की पुरखुलूस जवानी सी है
लेकिन
मेरा हवाओं सा बहकना
कहाँ मना है ?

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मणिपुर हिंसा : नीरो नहीं, नरेन्द्र मोदी नीचता और क्रूरता का सबसे घृणास्पद मिसाल है !

Next Post

सामूहिक सांस्कृतिक संपदा के निजीकरण के नायक बाबा रामदेव

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

सामूहिक सांस्कृतिक संपदा के निजीकरण के नायक बाबा रामदेव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

तंजानिया : अमीरों के लिये मुश्किल और ग़रीबों के लिये सुविधा

May 28, 2019

हम शर्मिंदा हैं भाइयों….!

May 4, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.