Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

कोराना संकट कितना प्राकृतिक, कितना मानव निर्मित

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 27, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोराना संकट कितना प्राकृतिक, कितना मानव निर्मित

हेमन्त कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना

कई बांग्ला उपन्यासों में विवरण मिलते हैं कि जब बंगाल का अकाल पड़ा था तो स्थानीय व्यवसायियों ने इसका लाभ लेकर जम कर मुनाफाखोरी की थी. मुनाफाखोरी के लिये जमाखोरी अक्सर पूर्व शर्त्त होती है और यह सब करते हुए इन वणिकों ने अंग्रेज सरकार की उपेक्षा के शिकार निर्धन लोगों की जिंदगियों को तबाह करने में अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

अपवाद होंगे, पर स्थानीय जमींदारों ने भी अकाल के दौरान भूख से मरते लोगों के प्रति अधिक मानवता नहीं दिखाई. अंग्रेज प्रशासन की औपनिवेशिक साजिशों और बदइंतजामी के शिकार उन लाखों लोगों के साथ स्थानीय जमींदारों और व्यवसायियों की स्वार्थी, अमानवीय गतिविधियों ने बंगाल के अकाल को इतिहास के भयानक अध्यायों में शामिल कर दिया. इतिहास का यह दारुण अध्याय हमारे समाज के चरित्र को भी दर्शाता है।

कोरोना से भयाक्रांत समाज में लॉक डाउन की घोषणा और इससे उत्पन्न अफरातफरी का लाभ उठाने में हमारे वणिक वर्ग का उत्साह देखा जा सकता है. प्रशासनिक अमले का इन गोरखधंधों से आंखें फेरे रहना उसके सामान्य चरित्र के अनुसार ही है. वायरस के प्रकोप और निरन्तर सामने आ रही उसकी वैज्ञानिक व्याख्याओं के कारण कर्मकांडी पुरोहितों के लिये अवसर अधिक नहीं, वरना अंधविश्वासों से ग्रस्त इस अनपढ़ बहुल समाज में ग्रह शांति के लिये वे न जाने कितने अनुष्ठान कर रहे होते.

सदी बदल गई, लेकिन हमारा सामाजिक चरित्र नहीं बदला. यह इतनी आसानी से बदलता भी नहीं. इसके लिये पैगम्बरों को आना पड़ता है, अवतारों को जन्म लेना पड़ता है, जो जीवन मूल्यों और सामाजिक मूल्यों को पुनर्परिभाषित करते हैं.

राम आए, कृष्ण आए, बुद्ध और महावीर आए. इनके आदर्शों ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाई लेकिन, हमारे सामाजिक मूल्यों पर इन सांस्कृतिक आदर्शों की अधिक प्रभावी छाप कभी नजर नहीं आई.

गांधी आए, जो हमारे लिये सिर्फ राजनीतिक नेता ही नहीं थे. वे नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पथ प्रदर्शक भी थे लेकिन, हमने आम लोकप्रिय धारणाओं में उनका हश्र ‘लाचारी का नाम महात्मा गांधी’ करते हुए उन्हें नोट के फोटो और उन मूर्त्तियों तक सीमित कर दिया, जिस पर कौए अक्सर बीट कर दिया करते हैं.

बात सिर्फ यह नहीं है कि छोटे-बड़े दुकानदार आज आपदा पीड़ित आशंकित और हलकान लोगों से जम कर मुनाफाखोरी की जुगत में लगे हैं. बात यह भी है कि छोटे-बड़े शहरों में बीते हफ्तों में नकली मास्क और सैनिटाइजर का धंधा भी खूब फला-फूला है और प्रशासन इन तत्वों की नकेल कसने में नाकाम रहा है.

प्रभावितों के प्रति उपेक्षा और प्रशासनिक बदइंतजामी में भी हमारे प्रशासन का वही चरित्र सामने आ रहा है, जो ऐसे मौकों पर अक्सर आता रहा है. कमोबेश, यह ऊपर से नीचे तक है.

महीनों पहले से दुनिया कोरोना के आतंक से जूझ रही थी और प्रभावितों के साथ ही मौतों की संख्या भी बढ़ती जा रही थी. तय था कि वैश्वीकरण के दौर में विश्वग्राम बनती जा रही दुनिया में इसका फैलाव होना ही है और भारत भी इससे बचने वाला नहीं है.

लेकिन हमारी सरकारें वक्त रहते उतनी सक्रिय नहीं हुईं, जो उन्हें होना ही चाहिये था. न टेस्ट के लिये तैयारी हुई, न प्रवासी लोगों को उनके घरों तक लौटने के लिये समय और सुविधाएं देने की कोई गम्भीर कोशिश हुई.

आज यह सोच कर ही अजीब लगता है कि महज एक सप्ताह पहले, 18 मार्च तक बिहार में कोरोना संक्रमित लोगों की जांच के लिये एक भी केंद्र स्थापित नहीं किया जा सका था तब, जबकि देश के अनेक हिस्सों में इसके वायरस फैल चुके थे और बिहार में भी इस कारण स्कूल कॉलेज बंद किये जा चुके थे.

पहले से ही आधारभूत संरचना के नाम पर दरिद्र देश के नीति नियंताओं ने इस वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिये गम्भीर तात्कालिक तैयारी नहीं की. न टेस्ट के लिये बड़े पैमाने पर सेंटर बनाए गए, न मेडिकल स्टाफ के लिये आपातकालीन आधार पर प्रतिरक्षक सुविधाओं का इंतजाम किया गया.

खबरें आ रही हैं, जो दिल दिमाग को सुन्न कर देने वाली हैं कि मास्क और मेडिकल स्टाफ के लिये प्रतिरक्षक उपकरणों के निर्माण में लगने वाले कच्चे माल का निर्यात भारत से 19 मार्च तक इसलिये किया जाता रहा क्योंकि इस वैश्विक घबराहट के दौर में 10 गुने मुनाफे की कमाई हो रही थी.

10 गुना अधिक मुनाफा के लोभ में उन कच्चे मालों के निर्यातक व्यवसायियों ने अपने देश के करोड़ों लोगों के हितों को ही नहीं, उनके जीवन को भी दांव पर लगा दिया और यह सब हमारी सरकार के संरक्षण में हुआ.

खबरें बता रही हैं कि भारत में कोरोना के प्रसार की आशंकाओं को देखते हुए उन कच्चे मालों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जो मास्क और मेडिकल स्टाफ के किट बनाने के काम आते हैं लेकिन कोरोना पीड़ित देशों में भारी मांग को देखते हुए निर्यात के इस व्यवसाय में लगे बड़े व्यवसायियों की जीभें मुनाफाखोरी के लिये लपलपाने लगीं. उन्होंने सरकारी तंत्र में अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए इन कच्चे मालों के निर्यात पर लगा प्रतिबंध शिथिल करवा दिया और 10 गुना मुनाफा वसूल कर मालामाल होने लगे.

आज जब अपने देश में मास्क और मेडिकल स्टाफ के लिये किट की भारी मांग खड़ी हो गई है तो इनके निर्माण में लगने वाले कच्चे माल की भारी कमी का सामना है.

इतने बड़े निर्यातकों का यही है चरित्र और यही है हमारी सत्ता-संरचना का चरित्र. मुनाफाखोरी और देश के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ में दोनों एक दूसरे के साथ हो गए और आज न हमारे बाजारों में मांग के अनुसार मास्क उपलब्ध हो पा रहे हैं, न मेडिकल स्टाफ की जरूरतों के हिंसाब से प्रतिरक्षण सामग्रियां उपलब्ध हो पा रही हैं.

इतिहास में दर्ज है कि बंगाल अकाल में उतनी अधिक मौतों के लिये प्राकृतिक कारण कम, मानव निर्मित कारण अधिक जिम्मेदार थे. आज हमारे देश, खास कर करोड़ों ग्रामीण निर्धनों का भयानक आशंकाओं और खतरों से सामना है. इतिहास इसे भी तो दर्ज करेगा ही कि यह संकट कितना प्राकृतिक था और कितना मानव निर्मित था.

जाहिर है, इतिहास के उस अध्याय में हमारे सामाजिक और राष्ट्रीय चरित्र की भी चर्चा जरूर होगी कि संकट के लिये ये सब कितने जिम्मेवार थे.

Read Also –

कोरोना से लड़ने के दो मॉडल
एक मूर्ख दंगाबाज हमें नोटबंदी, जीएसटी और तालबंदी के दौर में ले आया
कोराना संकट : असल में यह हत्यारी सरकार है
कोरोना व जनता कर्फ्यू तथा लॉक डाउन की हकीकत
कोरोना : महामारी अथवा साज़िश, एक पड़ताल
कोरोना संकट : मोर्चे पर उपेक्षित सरकारी मेडिकल सिस्टम ही
मोदी, कोरोना वायरस और देश की अर्थव्यवस्था

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

कोरोना से लड़ने के दो मॉडल

Next Post

कोरोना वायरस से लड़ने में मोदी सरकार की ‘गंभीरता’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

कोरोना वायरस से लड़ने में मोदी सरकार की 'गंभीरता'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नववर्ष सबके लिए मंगलमय हो. बसुधैव कुटुम्बकम !

January 2, 2022

आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 : जनता की जासूसी का एक और हथकण्डा

April 2, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.