Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

दीपक चौरसिया : दलाल पत्रकारिता का विद्रुप चेहरा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 28, 2020
in ब्लॉग
1
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दीपक चौरसिया : दलाल पत्रकारिता का विद्रुप चेहरा

भाड़े के एजेंट दीपक चौरसिया शाहीन बाग के प्रदर्शकारी महिलाओं को आतंकवादी, गुंडा और जेहादी कहता है, सिर्फ इसलिए कि वह मोदी-शाह की दलाली में अपना ईमान तक गिरवी रख दिया है. दीपक चौरसिया केवल शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी महिलाओं को ही नहीं अपितु जेएनयू के छात्रों के खिलाफ भी अनाप-शनाप बोलते हुए टीवी स्टूडियो पर देखा जा सकता है, पर उसे जेएनयू के छात्र रामा नागा ने बड़ी बेरहमी से बहस में नंगा कर दिया था. दीपक चौरसिया दलाल पत्रकारिता का एक विद्रुप नमूना है, जो देश की जनता को ही देशद्रोही और गुंडा गिरोह कहने का दुस्साहस कर सकता है. शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को शुक्रिया कहना चाहिए कि उसने एक बार फिर इस दलाल पत्रकार को देश के सामने नंगा कर दिया है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

शाहीन बाग ही नहीं, देश की तमाम जनता अपनी आवाज उठाने के लिए पत्रकारिता का सम्मान करती है. यही कारण है कि इसी शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के बीच जब मैग्सेसे पुरस्कार विजेता रवीश कुमार पहुंचते हैं तो वहां के तमाम लोग उनके सम्मान में खड़े हो जाते हैं. उन्हें पीने के लिए पानी देते हैं और अपनी तकलीफ को वयां करने के लिए तमाम प्रदर्शनकारी महिलायें उनके सामने आ जाते हैं, जबकि यही प्रर्दशनकारी महिलायें भाजपा के भाड़े के दलाल एजेंट दीपक चौरसिया से बात तक करने को तैयार नहीं होते हैं, और उन्हें वहां से बाहर निकाल कर ही दम लेती है. अपूर्व भारद्वाज, जो दीपक चौरसिया को करीब से जानते हैं, उनकी टिपण्णी इस प्रकार है –

दीपक चौरसिया इंदौर के है, वो होलकर कालेज में मेरे सीनियर रहे है इसलिए मैं उन्हें 1998 से फॉलो कर रहा हूं. होलकर कालेज और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से आधुनिक पत्रकारिता की पूरी एक जनरेशन निकली है, जिसमें सुमित अवस्थी, अखिलेश शर्मा और सिद्धार्थ शर्मा जैसे टीवी पत्रकारिता के बड़े नाम निकले है. इंदौर की पत्रकारिता भारत को बहुत बड़े हस्ताक्षर दिये है लेकिन कल जो दीपक चौरसिया के साथ हुआ उसके बीज वो बरसों पहले बो चुके थे.

एक समय दीपक चौरसिया बहुत प्रतिभावान पत्रकार थे और एस. पी. सिंह के साथ काम करने के बाद उनके काम में और निखार आया था लेकिन दीपक इंदौर के पास बहुत ही छोटे कस्बे से आते हैं. उनकी आंखों में बड़े सपने थे. वो पत्रकारिता को शुरू से एक पेशा मानते थे. वो कहते थे कि पत्रकारिता से कभी क्रांति नहीं आ सकती है. भारत का पत्रकार शुरू से ‘राजपूत’ रहा है अर्थात जिसकी सरकार उसी का पत्रकार.

दीपक गलत नहीं थे. उन्हें मीडिया की ताकत पता थी. वो रूपर्ट मर्डोक को फॉलो करते थे और मीडिया को काॅरपोरेट जैसा चलाने के हिमायती रहे हैं. दीपक को खबर की नब्ज पकड़ना आती थी इसलिए अटलजी की सरकार के दौरान ‘आजतक’ से शुरु हुआ उनका सफर ‘स्टार न्यूज’ से ‘डीडी न्यूज’ तक परवान चढ़ा. उनकी रिपोर्टिंग में धार थी. संसद पर हुए हमले के दौरान उनकी रिपोर्टिंग शानदार थी. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि दीपक पत्रकारिता के अर्श से फर्श पर आ गए ?

मैंने दीपक चौरसिया के बारे में उनके बैचमेट और मेरे सीनियरों से बहुत जाना और समझा है. दीपक ब्रांड बनना चाहते थे. वो प्रभु चावला को अपना आदर्श मानते थे इसलिए वो अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कोई भी समझौता करने के लिए तैयार थे. और उसमें वो बहुत हद तक सफल भी रहे.

जब दीपक चौरसिया ‘इंडिया न्यूज’ जैसा चैनल को रिलांच किया तो एक समय उसकी टीआरपी बहुत हाई थी. यह दीपक की मेहनत का परिणाम था लेकिन धीरे-धीरे लालच ने उनकी पत्रकारिता को खत्म कर दिया और गोदी मीडिया के एक पक्षीय पत्रकार बन कर रह गए.

दीपक चौरसिया की कहानी हर उस गांव-कस्बे के खांटी पत्रकार की कहानी है, जो टीवी की चकाचैंध में पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भूल गया है. कल शाहीन बाग में दीपक चौरसिया की नहीं भारत की भटकी हुई पत्रकारिता पीटी है, जिस पर आंसू बहाने के अलावा मेरे पास अब कुछ नही बचा नहीं है.

भारत के पत्रकारिता जगत में दलाल पत्रकारों का यह कड़वा सच है कि वह समूचे विश्व में बदनाम हो गया है. आज इसके पास सत्ता की चाकरी के सिवा और कोई काम नहीं रह गया है. वह सत्ता की दलाली करते हुए समाज में नफरत और हिंसा फैलाने का औजार बनकर रह गया है. न केवल दीपक चौरसिया ही बल्कि इसके साथ साथ अर्नब गोस्वामी, सुधीर चौधरी, अंजना ओम कश्यप, अमिश देवगन वगैरह कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होंने पत्रकारिता को बदनाम कर दिया है. उनके लिए पत्रकारिता महज एक व्यवसाय बनकर रह गया है, जो सत्ता के ईशारे पर समाज को केवल घृणा फैला रहे हैं और लोगों को बरगला कर हिंसक बना रहे हैं.

Read Also –

शाहीन बाग : फासिस्टों के सरगना इस समय बदहवास है
सत्ता को शाहीन बाग से परेशानी
न्यूज चैनल : शैतान का ताकतवर होना मानवता के लिये अच्छी बात नहीं
नफरत परोसती पत्रकारिता : एक सवाल खुद से
न्यूज चैनल न देखें – झुग्गियों, कस्बों और गांवों में पोस्टर लगाएं
रैमन मेग्सेसे अवॉर्ड में रविश कुमार का शानदार भाषण
पुण्य प्रसून वाजपेयी : मीडिया पर मोदी सरकार के दखल का काला सच
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशेष

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव में गूंजता हिंसा का पाठ

Next Post

डिटेंशन कैंप : हत्याओं का क्रूर खेल

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

डिटेंशन कैंप : हत्याओं का क्रूर खेल

Comments 1

  1. कुमार सौवीर says:
    3 years ago

    बेहतरीन

    कुमार सौवीर
    दोलत्‍ती डॉट कॉम
    लखनऊ

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूपीएससी ने नये भेड़ियों को जन्म दे दिया है, भेड़ें मंगल गान गा रही है

September 25, 2021

…और बुधनी मर गई

November 27, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.