Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली चुनाव का संदेश : लोक-सापेक्ष तंत्र ही धर्म-सापेक्ष तंत्र को परास्त कर सकता है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 29, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली चुनाव का संदेश : लोक-सापेक्ष तंत्र ही धर्म-सापेक्ष तंत्र को परास्त कर सकता है

Vinay Oswalविनय ओसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
धर्म-सापेक्ष तंत्र को लोक-सापेक्ष तंत्र ही परास्त कर सकता है, दिल्ली के चुनाव परिणाम का संदेश तो यही है”

भारतीय लोकतन्त्र में सत्ता के शीर्ष पर वही पार्टी पहुंचती है, जिसके पक्ष में मतदाताओं का बहुमत हो. सत्ताधारी पार्टी यदि इस बहुमत देने वालों के पक्ष में खड़ी दिखना चाहे तो इसमें असंवैधानिकता क्या है ? अपने विरोधियों को सत्ता यदि ‘दीमक’ बताये तो यह भी तो अभिव्यक्ति की आज़ादी ही है, इसमें असंवैधानिकता क्या है ? किसी वक्तव्य के पीछे छिपी असली मंशा की वास्तविक तस्वीर को सामने लाने की न तो कोई विधिक प्रक्रिया है और न बनाई जा सकती है.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

एनएए, एनआरसी और एनपीआर को उन्हीं मतदाताओं का समर्थन हांसिल है, जिन्होंने सरकार को सत्ता सौंपी है, तो इतना बबाल इसलिए है क्योंकी मुठ्ठी भर लोगो को इसे लेकर आपत्ति है? मुठ्ठी भर लोग सही भी हो तो उसे सही बताने वालों को भी देश का गद्दार बताने वालों की बहुसंख्या है.

इसी सरकार की नाक के नीचे दिल्ली के मतदाताओं ने उसी भाजपा को खारिज कर दिया, जिसे छः माह पूर्व  प्रदेश की सभी सात संसदीय सीटों पर  जिताया था, तो अब दिल्ली के मतदाताओं को ‘मुफ्तखोर’ क्यों बताया जा रहा है ? यानी धर्म-सापेक्ष पार्टी, लोक-सापेक्ष पार्टी के हाथों बुरी तरह पिटने के बाद लोक-सापेक्ष नीति को  मुफ्तखोरी बता अपनी खीज उतार रही है.

दिल्ली से पहले भी कई राज्यों में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने या भाजपा को कमजोर बनाने का निर्णय भी मतदाताओं ने ही लिया है. उन पर मुफ्तखोर होने का आरोप भी नहींं है. साम-दाम-दण्ड-भेद से सत्ता हासिल करना और सत्ता में बने रहने के लिए राजनैतिक कर्मकाण्ड को इस देश का संविधान नहींं लोक-सापेक्ष नीति के समर्थक मतदाताओं का बहुमत ही रोक सकता है ?

संविधान की व्याख्या का नीर-क्षीर विवेकाधिकार भी अब राजनैतिक वातावरण में व्याप्त प्रदूषण से अप्रभावित नहीं रहा है. इसके लक्षण भी अब किसी से छिपे नहींं हैं.  सरकारी संस्थाओं में किसी घोटाले से सम्बंधित दस्तावेज या पत्रावलियां उपलब्ध नही है, ऐसी लचर दलील देने वाले जिम्मेदार अधिकााारियों का बाल भी बांका न हो तो, इस प्रवृत्ति का अति की ओर बढ़ना स्वाभाविक है. अब सरकारी दफ्तरों में पत्रावलियों, कम्प्यूटरों आदि की चोरी हो जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं. इससे भी ज्यादा खतरनाक है इस बढ़ती प्रवृति को मिल रही समाज की मौन स्वीकृति.

श्रीराम, राजधर्म के सर्वोच्च न्यायाधीश हैं, अपने भक्तों के अवगुणों को नजरअंदाज कर देते है तो रामराज्य की स्थापना के लिए संघर्षरत उनके भक्तों को समाज में घृणा फैलाने का दोषी बताने का अधिकार कोई लौकिक न्यायाधीश कैसे कर सकता है ? इतनी-सी बात समझने में विफल न्यायाधीश का तत्काल तबादला किया जाना धार्मिक न्याय की परिधि में न्याय है.

औरंगजेब के सिंहासन को हिलाने में जो वंश राजनैतिक रूप से नपुंसक साबित हुए, आज उसी के वंशज सड़कोंं पर राजनैतिक रूप से मर्द होने के प्रमाण दे रहे हैं. हम जैसा समाज बनना चाहते हैंं, अपनी चुनी हुई सरकार के संरक्षण में बन रहे हैं.

रक्तहीन क्रांति के बिना सत्ता परिवर्तन हो जाना आज भी हमारे देश के लोक-सापेक्ष तन्त्र की महानतम उपलब्धि है. वर्तमान में लोक-सापेक्ष तन्त्र की सामर्थ तो यही है. धर्म-सापेक्ष तंत्र को लोक-सापेक्ष तंत्र ही परास्त कर सकता है, दिल्ली के चुनाव परिणाम का संदेश तो यही है.

Read Also –

जस्टिस मुरलीधर का तबादला : न्यायपालिका का शव
माई नेम इज केजरीवाल एंड आई एम नॉट अ टेररिस्‍ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव : अपने और अपने बच्चों के भविष्य खातिर भाजपा-कांग्रेस का बहिष्कार करें

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

जस्टिस मुरलीधर का तबादला : न्यायपालिका का शव

Next Post

कन्हैया मुकदमा प्रकरण : अरविन्द केजरीवाल से बेहतर केवल भगत सिंह

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

कन्हैया मुकदमा प्रकरण : अरविन्द केजरीवाल से बेहतर केवल भगत सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मुझे अतीक अहमद से पूरी हमदर्दी है क्योंकि …

May 4, 2023

समाज के पतन का प्रमाण है दैनिक जागरण

October 4, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.