Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली नरसंहार : अजब गजब संयोग या प्रयोग ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 3, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली नरसंहार : अजब गजब संयोग या प्रयोग ?

गुरूचरण सिंह
इतना तो सच है दिल्ली का मौजूदा नरसंहार तो उन्हीं इलाकों में हुआ है जहां से भाजपा के सातों विधायक जीते थे, यानी यमुना पार के उत्तरपूर्वी दिल्ली के इलाके.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

पता नहीं यह संयोग ही है या कोई पहले से चली आ रही एक प्रक्रिया की अगली कड़ी, लेकिन इतना तो सच है दिल्ली का मौजूदा नरसंहार तो उन्हीं इलाकों में हुआ है जहां से भाजपा के सातों विधायक जीते थे, यानी यमुना पार के उत्तरपूर्वी दिल्ली के इलाके. दहशत का आलम यह था कि दिल्ली वालों को 84 का नरसंहार याद आ गया. उसके निशाने पर भी एक कौम सिख थी, इसमें भी एक ही कौम है मुसलमान. यही वह इलाका है जहां के आरक्षित चुनाव क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मशहूर पंजाबी लोकगायक हंसराज हंस को जालंधर (पंजाब) से आयात किया गया था. सूफियाना कलाम गाने में मसरूफ रहने वाले इस लोक गायक को अपने इतिहास की बुनियादी जानकारी तक नहीं है, जनता से संपर्क और संसदीय कामों में भागीदारी तो बहुत दूर की बात है.

यमुना पार से दूसरे सांसद हैं गौतम गंभीर, बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी लेकिन उतने ही खराब सांसद हैं. मैं खुद भी यमुना के इस पार वाले इसी चुनाव क्षेत्र का निवासी हूं. देश के बंटवारे के समय दिल्ली आए एक शरणार्थी परिवार से हैं ये गौतम गंभीर. इसलिए अपने समुदाय की तरह उसके मन में भी मुसलमानों के खिलाफ एक दबा हुआ गुस्सा है, कुंठा है. अपनी क्रिकेट की तरह ही वाणी से भी वह एक अगिया बेताल हैं. जनसंपर्क लगभग है ही नहीं. सबके तारणहार मोदी जी तो हैं ही, फिर बेकार की मेहनत क्यों करना !!

खैर, शाहीन बाग में पिछले अढ़ाई महीने से चल रहा था नागरिकता कानून के खिलाफ महिलाओं का धरना प्रदर्शन. पता नहीं इसे बदनाम करने की कितनी तरह से कोशिश की गई. पैसे और बिरयानी के लिए धरने पर आने वाला बताया गया उन्हें, यह जानते हुए भी सिख संगठन या बजाप्ते खुद सिख वहां लंगर का इंतजाम करते रहे हैं. बता दें कि लंगर के नाम पर मांसाहारी खाने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता. बुर्का पहनकर संघी लड़कियां तक भीतरघात करने के लिए शामिल हो गई थीं उन औरतों में, लेकिन पकड़ी गईं.

खैर, मजाल है इस अरसे में पुलसिया कार्रवाई और मुसंघी शरजाल और वारिस पठान के भड़काऊ बयानों के बावजूद वहां कोई अप्रिय घटना घटी हो. जैसे ही ‘कोर्ट के आदेश’ के चलते सड़क का एक हिस्सा जबरदस्ती खुलवाए जाने से इन आंदोलनकारियों का एक समूह मौजपुर में स्थानांतरित हुआ, दंगाइयों की योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया.

पहले कपिल मिश्रा और फिर रागिनी तिवारी जैसी भड़काऊ और गंदी भाषा का इस्तेमाल करती हुई महिला और उस जैसे और कई लोग नागरिकता कानून के समर्थन में सड़क जाम कर देते हैं, जाट और गुर्जर आंदोलन की तरह जिनमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ था लेकिन संघ-भाजपा ने एक शब्द भी नहीं कहा था उनके खिलाफ. बल्कि आगे बढ़ कर उन्हें मनाने की कोशिश की थी. लेकिन इस बार तो निशाने पर ‘देश के गद्दार’ थे, विदेशी थे, विधर्मी थे, मलेच्छ थे ! संक्षेप में जो कुछ भी बुरा हो सकता है, वे सभी थे ! फिर उनके खिलाफ कुछ करने में कैसा संयम !!!

सच्चाई तो यह है कि दंगा करने, करवाने में संघ-भाजपा का कोई सानी ही नहीं. एक सदी से यही काम करते करते इतनी महारत हासिल कर ली उन्होंने कि जब चाहें, जहां चाहें ऐसा माहौल बना सकते हैं, जिसमें कभी भी दंगे भड़क उठते हैं और कोई कुछ नहीं कर सकता. इसे तो महज आपकी एक वोट ही हरा सकती है वरना तो उसे हराना किसी के बूते की बात नहीं है ! भाजपा को मारे भाजपा या मारे करतार क्योंकि जो महारत इन्हें हासिल है उसका सामना कौन और क्या खा कर करेगा कोई !! पगड़ी पहन कर ये लोग सिख भी बन सकते हैं और टोपी पहन कर मुसलमान भी. यह तो कुछ भी नहीं वर्दी पहन कर पुलिस और सैनिक भी बन सकते हैं ये लोग. चोरी भी करेंगे और चोर-चोर चिल्लाने वाले भी यही लोग होंगे; गोली भी खुद ही मारेंगे और बेकसूर बन टेसुए बहाते हुए भी यही लोग मिलेंगे. देश के दुश्मनों को गोपनीय जानकारी भी यही बेचेंगे और जय श्रीराम का जयकार कर देशभक्त भी यही बन जाएंगे !

Read Also –

जस्टिस मुरलीधर का तबादला : न्यायपालिका का शव
ट्रंप का भारत दौरा और दिल्ली में हिंसा
दिल्ली जल रहा है, राष्ट्रवादी गुर्गे आतंक मचा रहे हैं
आतंकवादियों के सहारे दिल्ली चुनाव में भाजपा 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

कन्हैया मुकदमा प्रकरण : अरविन्द केजरीवाल से बेहतर केवल भगत सिंह

Next Post

पुलिस : राजनीतिक सत्ता को बनाये रखने का औजार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

पुलिस : राजनीतिक सत्ता को बनाये रखने का औजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बढ़ती बेरोज़गारी से बढ़ेगी मुश्किल ?

June 1, 2019

निजीकरण व्यवस्था नहीं बल्कि पुनः रियासतीकरण है

June 26, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.