Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

रंगदारी और रंगदारी टैक्स…बिहार की पहचान है !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 29, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
रंगदारी और रंगदारी टैक्स...बिहार की पहचान है !
रंगदारी और रंगदारी टैक्स…बिहार की पहचान है !
हेमन्त कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना

लालू जी जब मुख्यमंत्री थे तब हम अक्सर उन्हें निवेश आकर्षित करने वाली यात्राएं करते देखते सुनते थे. हुआ कुछ नहीं उल्टे, उनके और राबड़ी जी के पंद्रह वर्षों के शासन काल में बिजनेस के मामले में बिहार उजाड़ हो गया. 1998 में पटना से निकलने वाली मासिक पत्रिका ‘समकालीन तापमान’ की एक रिपोर्ट में मुजफ्फरपुर और पटना से व्यवसायियों के पलायन पर एक रिपोर्ट पढ़ने के बाद मेरा मन अजीब सा हो गया था यह सोच कर कि कोई राज्य इतने अराजक प्रशासनिक माहौल में सांस कैसे ले सकता है. जाहिर है, उस दौर में बिहार में व्यवसाय सांस नहीं ले पा रहा था बल्कि उसका दम घुट रहा था.

उसके बाद नीतीश जी आए. निश्चित रूप से बिहार में अपराध के संगठित तंत्र पर अंकुश लगा लेकिन अर्द्ध शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में रंगदारी बदस्तूर कायम रही. रंगदारी और निवेश एक दूसरे के विरोधी बिंदु पर अवस्थित रहते हैं. इस कारण अर्द्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में सड़कें जरूर बनी, बिजली की स्थिति भी सुधरी, लेकिन निवेश नहीं आया.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

निवेश नहीं आया तो नहीं ही आया. पलायन बदस्तूत जारी रहा. जो नौजवान ऊर्जावान थे, जिनमें विजन था, जो गांवों, कस्बों में छोटा मोटा बिजनेस खड़ा कर खुद तो आर्थिक रूप से सक्षम हो ही सकते थे, अपने साथ चार-छह और लोगों को जोड़ कर उन्हें रोजगार दे सकते थे, वे भी बिहार से पलायन ही करते रहे. कारण…उनके इलाके में रंगदारी. रंगदारी और रंगदारी टैक्स…बिहार की पहचान है.

चाहे लालू राज हो या नीतीश राज, बिहार के अधिकतर थानों में रंगदारों को प्रोटेक्शन देने वाले छुटभैए पुलिस अधिकारी बने रहे. ऐसे पुलिस जी लोग किसी शरीफ से इस टोन में बात करते हैं कि अगले को कभी थाना जाने के नाम से ही मन झुरझुरा जाए. लेकिन, छोटे मोटे रंगदार टाइप लोग शान से थाने से कनेक्शन रखते हुए निर्बलों, शरीफों पर अपनी धौंस जमाए रखते रहे.

बिहार में कोई बड़ा उद्योग खुले, इसकी सिर्फ उम्मीद जताई राजनीतिज्ञों ने. इक्के दुक्के के अलावा इन मामलों में बिहार सुनसान ही रहा. लघु उद्योग को लीलने के लिए छूटभईए रंगदार सदैव तत्पर रहे. कस्बों, गांवों में जहां किसी का कोई छोटा मोटा व्यवसाय फला फूला, उसके पास रंगदारी टैक्स का संदेशा पहुंचा…’चिन्हैई नय छहीं…?’

बिहार की भयानक बेरोजगारी को कस्बाई लघु उद्योग और व्यवसाय के प्रोत्साहन से चुनौती दी जा सकती थी, लेकिन, इस मामले में हमारी कानून व्यवस्था लचर रही. नतीजा सामने है. जो नौजवान यहां कुशल उद्यमी बन कर कुछ और साथियों को भी अपने साथ रोजगार दे सकता था वह स्वयं बाहर के किसी महानगर में श्रमिक बन कर किसी तरह जी रहा है.

मार देब गोली केहू न बोली…, हमर सिक्सर के छौ गोली छाती में रे…, मार देब कट्टा कपार में…आदि आदि गाने बिहार में खूब खूब लोकप्रिय हैं और बिहारी ग्रामीण आयोजनों में अश्लील गीतों के साथ ऐसे गाने भी खूब बजते हैं. सार्वजनिक तौर पर कट्टा लहराते नाचते लफंदरों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. ऐसे वीडियो भी खूब देखे जाते हैं यहां. लफंदरों को रंगदार में प्रोन्नत होने में ऐसे विडियोज बहुत काम आते हैं. अचानक से इलाके में सिक्का जो जम जाता है. ऐसे मामलों में सख्त पुलिसिया कार्रवाई के उदाहरण कम ही मिलते हैं.

बिहार उन अभागे राज्यों में शामिल है जहां का कनविक्सन रेट देश में सबसे कम है. लगभग छह प्रतिशत मात्र, यानी चौरानबे प्रतिशत अपराधों में अपराधी फाइनली फ्री हो कर समाज को आतंकित करने के लिए पुनः तत्पर हो जाता है. यह रेट देश ही नहीं, संभवतः दुनिया के तमाम सभ्य देशों में सर्वाधिक है. जिन अर्थों में जंगल राज जैसा शब्द लालू राज पर आरोपित किया गया, नीतीश राज में भी कनविक्सन रेट को देखते हुए इस आरोप से मुक्त नहीं कर सकते.

जब तक कस्बाई इलाकों की कानून व्यवस्था को सख्ती से नहीं लिया जाता, अपराध प्रमाणित कर सजा दिलाने की दर नहीं बढ़ती, जब तक रंगदारी समाज में सम्मान का पर्याय बनी रहेगी, जब तक छोटे मोटे उद्यमी पुलिस में किसी रंगदार की शिकायत करते घबराते रहेंगे…बिहार इसी तरह भयानक बेरोजगारी और प्रशासनिक अराजकता का शिकार बना रहेगा. बेहतर पुलिसिंग और त्वरित एवं प्रभावी न्याय के सिस्टम को डेवलप करने का कोई विकल्प नहीं है. धानुक, पंडित, राजपूत, यादव आदि के समीकरण बिठाते कभी कोई पार्टी सत्ता में आ जाएगी, कभी कोई, लेकिन बिहार की आत्मा कलपती ही रहेगी.

Read Also –

बिहारियों, मगधियों के गौरव की पहचान अब पलटीमार नवाब से है जो…
बिहार में यह सत्ता परिवर्तन नहीं, सत्ता का अपहरण है
मनीष कश्यप : संघ-भाजपा के साम्प्रदायिक राजनीति का पिटा हुआ बिहारी मोहरा
बिहार के युवाओं, कहीं यह तुम्हारे सत्यानाश का सम्मेलन तो नहीं ?
बिहार का दलित आंदोलन, नक्सलवाद और ‘प्रशांत बोस’
बिहार के 365 दिन में 22 हजार जघन्य आपराधिक मामले दर्ज

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay

 

Previous Post

ढपोरशंख ने हवाई चप्पल वाले को रेल पर चढ़ने लायक नहीं छोड़ा

Next Post

मैं कौन हूं…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

मैं कौन हूं...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

चड्डीश्वर

November 10, 2022

‘नक्सली भाभी’ का सच : बेख़ौफ़ बोलिये, मुंंह खोलिए

October 19, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.