Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

सुब्रतो चटर्जी की पांच कविताएं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 21, 2025
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
सुब्रतो चटर्जी की पांच कविताएं
सुब्रतो चटर्जी की पांच कविताएं

1. मेरा आना

मेरा आना
एक बहस का आग़ाज़ था
और ये बहस बेमानी नहीं थी

मेरे आने से टूट गए कई विंब
ज़रख़रीद ग़ुलामों के चिकने चुपड़े चेहरे
जो तुम्हारे ज़ेहन में समा कर
सदियों से बनाते रहे तुम्हें क्लीव

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

मैं एक नुकीली पहाड़ की चोटी सा
उकेरता रहा आसमान की छाती पर नई नई तस्वीरें
और गुम भी होता रहा
गोधूली की किरणों की तरह
झोंपड़ों से उठते
शाम के धुएँ की ओट में

धत् तेरे की
इतने बोझिल शब्दों का भार लिए
मैं कैसे उतर पाऊँगा उस ढलान पर
जो रास्ता
सीधे उतरता है दिल में तुम्हारे

बस इसी बहस के आग़ाज़
और अंजाम में उलझा रहा ता उम्र…

2. अस्ताचल

धीरे-धीरे
दूर हो रहीं हैं
पथरीली ज़मीन पर
नाल ठुके
दौड़ते हुए
घोड़ों के टापों की दस्तकें

पथरीले किले के
सुनसान परकोटे पर
पसर गई है शाम

चुपके से
हाथ छुड़ा गया है दिन

इच्छाओं
आकांक्षाओं
आशा
निराशा की आवर्जनाएं
दूर पहाड़ों की तलहटियों में
जल रहीं हैं
झरे हुए पत्तों की तरह

परित्यक्त
पुराने किले के अनगिनत खोहों में
सरसराते हुए सांपों की तरह ही
खेलती है बसंती पवन
और
मुस्कुरा देता हूं मैं
अपने फेफड़ों में भरते हुए उन्हें

कभी
इन्हीं हवाओं पर सवार
आए थे तुम
जंगली फूलों का तीक्ष्ण गंध लिए
याद आता है

याद आता है
आंधियों के खिलाफ
मेरा दोनों बांहों को फैला कर
खुले मैदानों में दौड़ते हुए
किसी बाज़ सा
खुद को महसूस करना

याद आता है
रस्सियों के सहारे
किले की दीवार पर चढ़ना
अपने दांतों के बीच थामकर
एक गुलाब
सिर्फ़ तुम्हारे लिए

क्या मृत्यु का अर्थ
आकांक्षाओं के प्रति निरपेक्षता है ?

परित्यक्त किले के
अंधेरे परकोटे पर नृत्य रत है
बुझती हुई मशाल की
आखिरी लौ.

3. केंदू

क्यों फलते हो केंदू
क्यों झरते हो केंदू
जंगल के इस विशाल फैलाव में
झर झर झरते हुए
झरने सा
किस विशाल अस्तित्व को
जन्म देती तुम्हारी मृत्यु

महज़ तीन इंच की उंगलियों में थामी
ऊर्जा़
कब सेठों की गोदाम के रास्ते चलकर
छलनी कर जाती हैं अनगिनत छातियां
तुह्मे नहीं मालूम
तुह्मे नहीं मालूम
बेतरा में पलती
आने वाली पीढ़ियां
किस कदर कर्ज़दार हो रही है तुम्हारी
पतली उंगलियों के बीच ढलते हुए
बांसुरी सा
कब तक छेड़ोगे तान
मृत्यु का
केंदू !!

4. ख़त कहीं नहीं जाते

ख़त कहीं नहीं जाते
काग़ज़ से निकल कर
फूलों में ढल जाते
गोधूली की उड़ती धूल में
शाम के सिरहाने
सुर्ख़ रू चादर बिछा कर
रुपहले कंगन की तलाश में
वृत्त में घूमते
छू जाते हैं मुझे

ख़त कहीं नहीं जाते

आभासी स्वेद विंदुओं पर
परावर्तित फलक की ढलती रोशनियाँ
और श्वास प्रश्वास के छंद में बंधे
समंदर के खुलते और बंद होते होंठ
जिन्हें हम किनारा समझ बैठे
उन पर बिछे मृत सीपियों के बज़्म में
क़ैद हवाओं ने अपनी अंजलि में
थामा है तुम्हें

ख़त कहीं नहीं जाते

इसी तरह
अदिति तुम भी कहीं नहीं जाती

समयातीत
शब्दातीत
अदिति

ख़त कहीं नहीं जाते

तुम मेरी आख़िरी हिचकी में रहोगी
पृथ्वी के गर्भ से उठ कर
आकाश के अंतिम छोर तक
फैली हुई एक चिट्ठी
जिसे बांचेंगी मरुस्थल में मेरे नज़्म
उम्मीदों की तरह

ख़त कहीं नहीं जाते प्रिया…

5. धीरे धीरे

देखना
एक हरा पेड़
धीरे धीरे
ओढ़ लेगा शाम
अपनी जगह खड़े खड़े
चला जाएगा
बहुत दूर
डूबती रोशनी के साथ
ओझल होते किसी नाव की तरह
सफ़ेद किनारे हिलते रहेंगे
सफ़ेद हथेलियों की तरह
मैं समझ जाऊंगा
तुम्हें इंतज़ार रहेगा
पेड़ के अपनी जगह लौटने का
आसमान की तरफ़ हाथ उठाए
झूमने का
आंधियों के ताल पर
मैं जानता हूं
शाम को
तुम याद करती हो
मुझे

  • सुब्रतो चटर्जी 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

माओवादियों के खिलाफ पुलिसिया हिंसा पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सनसनीखेज खुलासा

Next Post

होमो हाइडलबर्गेन्सिस : आधुनिक मानव की तमाम उपलब्धियां पुरानी मानव प्रजातियों द्वारा अर्जित की गयी उपलब्धियों की साझा विरासत है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

होमो हाइडलबर्गेन्सिस : आधुनिक मानव की तमाम उपलब्धियां पुरानी मानव प्रजातियों द्वारा अर्जित की गयी उपलब्धियों की साझा विरासत है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मस्जिद की ही तरह मंदिरों के मूल सर्वे पर आपत्ति क्यों ?

May 24, 2022

27 सितम्बर, 1907 जन्मदिन के अवसर पर : कहां हो भगत सिंह ?

September 27, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.