Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

अगर प्रेम में ही गरिमा नहीं होगी तो और किसमें होगी ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 5, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अगर प्रेम में ही गरिमा नहीं होगी तो और किसमें होगी ?
अगर प्रेम में ही गरिमा नहीं होगी तो और किसमें होगी ?

वर्ष 1959 में राज कपूर की एक फ़िल्म आई थी- ‘मैं नशे में हूं.’ फ़िल्म के दौरान एक अजीब घटना घटी. राज कपूर ने एक गाने का फ़िल्मांकन उन पर कराए जाने से इनकार कर दिया. गाना उन्हीं के लिए बनाया गया था. आवाज़ मुकेश की थी, संगीतकार शंकर-जयकिशन, गीतकार हसरत जयपुरी. यह टीम बीते दस सालों से राज कपूर के लिए गाने बना रही थी, फिर राज कपूर ने अचानक क्यों इनकार कर दिया ?

कारण, गाने के बोल थे- ‘किसी नरगिसी नज़र को दिल देंगे हम.’ नरगिस एक फूल का नाम है और प्रेयसी की सुंदर आंखों को नरगिसी कहने की परम्परा उर्दू शायरी में रही है. गीतकार हसरत जयपुरी ने अन्यत्र भी इस बिम्ब का इस्तेमाल किया है, फ़िल्म ‘आरज़ू’ के गीत, ‘ऐ नरगिसे मस्ताना…’ में. लेकिन राज कपूर को लगा कि यह गीत यह ध्वनि व्यंजित कर सकता है कि वे प्रकारान्तर से अपनी पूर्व प्रेमिका नरगिस की ओर इशारा कर रहे हैं. यह उन्हें मंज़ूर न था.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

तब तक राज कपूर और नरगिस का अलगाव हो चुका था और नरगिस सुनील दत्त से विवाह कर चुकी थी. राज कपूर को लगा कि भले ऐसा जान-बूझकर नहीं किया जा रहा हो, लेकिन अपने किसी गीत में नरगिस की ओर संकेत करना एक बहुत ही फूहड़ हरकत होगी. उन्होंने गीत के फ़िल्मांकन से इनकार कर दिया. निर्माता ने लाख समझाया, राज कपूर नहीं माने. अंतत: वह गीत एक हास्य-कलाकार मारुति राव पर फ़िल्माया गया.

प्रेम की एक गरिमा होती है. सम्बंध-विच्छेद के बाद भी वह अक्षुण्ण रहती है और प्रेमियों में एक-दूसरे के प्रति चाहे जितने उलाहने हों, शिकायतें हों, नाराज़गी हो, अगर भावना गहरी थी तो वे कभी उस पर लांछन नहीं लगने देते हैं. सार्वजनिक-आक्षेपों से सदैव उसकी रक्षा करते हैं.

प्रेम सफल हो जाए, तो जीवनभर का साथ बन जाता है किंतु अगर प्रेम परिणति तक नहीं पहुंचे, तो फिर जीवनभर की साधना और संकल्प है, उसकी गरिमा, सुन्दरता और स्मृति की रक्षा करने के लिए. क्योंकि अगर प्रेम में ही गरिमा नहीं होगी, तो किस और वस्तु में होगी ? उससे उच्चतर भावना भला कौन-सी हो सकती है ?

लिहाजा, राज कपूर ने नरगिस के प्रति एक सम्मान का भाव ताउम्र बनाए रखा. आरके स्टूडियो में उनकी बैठक के ठीक ऊपर नरगिस का चित्र टंगा रहता था. वास्तव में, राज कपूर ने अपनी फ़िल्मों में जिस अस्मिता से नरगिस को चित्रित किया था, वैसा वे फिर दूसरी नायिकाओं के साथ नहीं कर सके, अगर एक अपवाद के तौर पर कुछ हद तक वैजयंती माला (‘संगम’) को छोड़ दें तो.

एक मनोवैज्ञानिक ने टिप्पणी की है कि नरगिस के बाद राज कपूर ने जब भी किसी स्त्री को नायिका के रूप में लेकर फ़िल्म बनाई, वे उनके प्रति वैसे सम्मान का प्रदर्शन नहीं कर सके थे, जैसे नरगिस के लिए उन्होंने ‘बरसात’, ‘आवारा’ और ‘श्री420’ में किया था. उलटे उनमें अपनी नायिकाओं के प्रति एक दबा-छुपा विद्वेष भी दिखलाई देता है, बहुत ही सूक्ष्म स्तर पर.

नरगिस राज कपूर की प्रेयसी होने के साथ ही उनकी कलात्मक प्रेरणा भी थी. उनके अभाव को राज कपूर कभी भर नहीं सकते थे. वे इस बात के लिए भी नरगिस को माफ़ नहीं कर सके थे कि उन्होंने जीवनसाथी के रूप में एक ऐसे युवा अभिनेता को चुन लिया था, जो एक समय रेडियो सीलोन पर राज कपूर का साक्षात्कार लेने के लिए उनसे विनती किया करता था.

नरगिस के बाद राज कपूर का व्यक्तित्व आहत अहं, भग्न प्रेरणा और इसके साथ ही प्रेम की महान भावना को सुरक्षित, अक्षुण्ण, सजीव रखने के अहर्निश आत्मसंघर्ष का व्यक्तिचित्र बन गया था !

Read Also –

प्रेम की सबसे खूबसूरत कविता : सुनो ना…♥️
अर्नेस्टो चे ग्वेरा : क्रांति और प्रेम का अमर नायक
प्रेम एक कला है, संकल्प है अपना जीवन पूरी तरह से एक दूसरे व्यक्ति के जीवन को समर्पित कर देने का
मुक्‍ति‍बोध की बेमि‍साल पारदर्शी प्रेमकथा
मंटो के जन्मदिन पर एक प्रेम कहानी – ‘बादशाहत का खात्मा’
मोदी का न्यू-इंडिया : प्रेम करने पर जेल, बलात्कार करने पर सम्मान 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

‘पैरेलल मदर्स’: सच से आंख मिलाती महिलाएं और इतिहास…

Next Post

कश्मीर दुनिया की सबसे खूबसूरत जेल है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

कश्मीर दुनिया की सबसे खूबसूरत जेल है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘इंडियन आर्मी रेप अस !’ कहानियां जब सच बन जाती है

September 2, 2025

लकड़बग्घा हंस रहा है…

July 25, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.