Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

गुजरात नरसंहार : भारतीय न्याय प्रणाली न्याय के नाम पर बदनुमा दाग है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 14, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
गुजरात नरसंहार : भारतीय न्याय प्रणाली न्याय के नाम पर बदनुमा दाग है
गुजरात नरसंहार : भारतीय न्याय प्रणाली न्याय के नाम पर बदनुमा दाग है

गुजरात नरसंहार मामले में इंसाफ की मांग करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी और 2 हजार लोगों के जघन्य नरसंहार के आरोपी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को क्लीन चिट देने पर दुनिया भर में भारत के सत्तापरस्त सुप्रीम कोर्ट के आदेश की निंदा की जा रही है. यहां यह जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि भारत की तमाम संवैधानिक संस्थाओं की तरह सुप्रीम कोर्ट जैसी संस्था ने भी भारत के फासिस्ट शासक नरेन्द्र मोदी के सामने घुटना टेककर अपना जनविरोधी विकृत चेहरा लोगों के सामने पेश कर चुकी है.

बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट के तीस्ता सीतलवाड़ को जेल भेजने के आदेश के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था, ‘भारत में हम सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और दो अन्य पूर्व पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर बहुत चिंतित हैं और उनकी तुरंत रिहाई की मांग करते हैं. 2002 के गुजरात दंगों के पीड़ितों का साथ देने और अपना काम करने के लिए उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए.’ इसके जवाब में भारत का भकचोंहर विदेश मंत्रालय ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि ओएचसीएचआर की ये टिप्पणी देश की ‘स्वतंत्र न्यायिक प्रणाली’ में दखल का काम करती है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

🇮🇳#India: We are very concerned by the arrest and detention of #WHRD @TeestaSetalvad and two ex police officers and call for their immediate release. They must not be persecuted for their activism and solidarity with the victims of the 2002 #GujaratRiots.

— UN Human Rights (@UNHumanRights) June 28, 2022

यहां यह जानना महत्वपूर्ण है कि देश में ‘स्वतंत्र न्याय प्रणाली’ कैसे काम करती है ? भारतीय न्याय प्रणाली दुनिया मे सबसे भ्रष्ट और गैर-जिम्मेदार ‘न्याय प्रणाली’ है. इसे अपराधी में ईश्वर नजर आता है और पीड़ित ही दोषी नजर आता है. तीस्ता सीतलवाड़ के ही नहीं, देश में लाखों ऐसे प्रकरण हैं, जहां पीड़ित जेलों किया सलाखों में अपना जीवन काटने पर मजबूर होता है और जीवन के अंतिम क्षण में यह ‘स्वतंत्र’ न्यायालय उसे निर्दोष बता देते हैं. इसप्रकार यह ‘स्वतंत्र’ न्यायालय स्वतंत्र लोगों के जीवन को खत्म करने का सयंत्र के सिवा और कुछ नहीं है.

यह ‘स्वतंत्र’ न्यायालय जांच और जजमेंट के नाम पर कैसे लोगों की जिन्दगी से खेलता है, उसका शानदार उदाहरण गुजरात दंगों में सरकार की भूमिका और उस पर जांच और जजमेंट में खूब दिखा है. जिसमें दोषी प्रधानमंत्री बन गया और पीड़ित जेल की सलाखों के अन्दर डाल दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल यह आलेख इस प्रकार है –

मोदी ने गुजरात दंगों की जांच के लिए नानावती कमीशन की नियुक्ति की. ये खुद मोदी जी के चहेतों का आयोग था, जिसका काम उन्हें क्लीन चिट देना ही था और बाद में दी भी. इस आयोग की गड़बड़ियों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने SIT का गठन किया लेकिन ‘गलती’ एक ये रखी कि एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) हरीश साल्वे को ही रखा.

एमिकस क्यूरी का काम न्यायालय की मदद करना, SIT के सदस्यों की नियुक्ति करना और जांच पर नज़र रखना होता है. लेकिन हरीश साल्वे वो आदमी थे जिन्हें अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने टाईम पर Solicitor General of India बनाया था. ये भाई साहब, दंगों की जांच के वक्त मोदी (जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे) के लिए Corporate Lobbying करते थे. मतलब बड़े-बड़े लोगों को ठेके बगेरह दिलवाना आदि आदि. तहलका मैगज़ीन ने इनके ई-मेल भी बाहर किए थे.

इन्हीं भाई साहब को मोदी की जांच का ज़िम्मा दे दिया गया. मित्र ही मित्र की जांच करे, अंग्रेज़ी में इसे Conflict or the interest बोलते हैं. इन्हीं भाई साहब को ये काम मिला कि मोदी की जांच करने वाली SIT टीम में कौन-कौन से सदस्य होंगे, इसका चुनाव करें और जांच पर नज़र रखें. SIT का हेड कौन होगा ये सुप्रीम कोर्ट ने डिसाइड कर दिया था. SIT का हेड बनाया गया CBI के पूर्व डायरेक्टर राघवन को. बाक़ी सदस्यों को चुनने की ज़िम्मेदारी साल्वे की रही.

गुजरात सरकार ने जिन अधिकारियों के नाम सुझाए इन भाई साहब ने वे ही सदस्य इस SIT में चुन लिए. मतलब 5 सदस्यों में से 3 गुजरात सरकार के अफ़सर जो मोदी जी के ही कृपा पात्र थे, उन्हें जांच करनी थी कि इनके डिपार्टमेंट की गलती क्या रही ?

इधर पीड़ित कहते रहे कि साल्वे साहब इस संवेदनशील मामले के लिए सही एमिकस क्यूरी नहीं हैं, ना वे हमारी सुनते, ना उन्होंने SIT के सदस्यों के चुनाव के समय हमारी एक सुनी है. हमारी मांग है कि निष्पक्ष अधिकारी जांच करें, जिनका राजनीति से सम्बंध ना रहा हो. साल्वे साहब ने गुजरात सरकार के वे अधिकारी चुन लिए हैं, जो मोदी जी के ही कृपापात्र हैं. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ‘हमें हरीश साल्वे पर पूरा भरोसा है.’

इस SIT की जांच के लिए मुख्य टीम के अलावा, सहयोगी टीम में – कॉन्स्टबल से लेकर SP तक सब गुजरात पुलिस के थे. इन्होंने ही गवाहों के बयान दर्ज किए, इन्होंने ही आरोपियों से सवाल किए. परिणाम क्या आना था आप समझ ही गए होंगे. लास्ट में SIT ने अपनी रिपोर्ट में कह दिया कि ‘कोई सबूत नहीं मिले.’ मोदी जी को क्लीन चिट मिल गई. लोकल अदालत ने भी उसे क़बूल कर लिया और सुप्रीम कोर्ट ने आंख मींच ली.

जाकिया जाफ़री नाम की पीड़ित वृद्ध महिला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली हुई थी कि ‘दोबारा जांच हो, SIT ने सही जांच नहीं की है.’ इसके लिए ढेरों सबूत दिए गए लेकिन अभी सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया कि ‘सब सही है. दोबारा जांच का कोई मतलब नहीं. ये जो तीस्ता सीतलवाड है ये भड़का रही है पीड़ितों को.’ अगले दिन तीस्ता सीतलवाड को भी गुजरात पुलिस ने जेल में डाल दिया.

जिस SIT ने मोदी जी को क्लीन चिट दी थी, जिसके तीन सदस्य गुजरात पुलिस-प्रशासन से थे, उस SIT के हेड राघवन को उनके रिटायरमेंट के बाद, मोदी जी ने साल 2017 में साइप्रस का हाई कमिश्नर (एक तरह से राजदूत) बनाकर भेज दिया. साइप्रस एक मस्त जगह है. पैसे वाले लोग हनीमून के लिए जाते हैं. समुंदर है, पेड़ हैं, पौधे हैं. वहाँ पर भारत का हाई कमिशनर बनाया जाना एक बढ़िया पोस्ट रिटायरमेंट पैकेज की तरह देखा जा सकता है.

इस कहानी से हमें ये शिक्षा मिलती है कि भारत एक महान देश है. हमें अपने मां बाप की सेवा करनी चाहिए. गर्मियों के दिनों में पक्षियों के लिए छत पर पानी रखना चाहिए. इससे पुण्य मिलता है और रिटायरमेंट के बाद भी साइप्रस जैसी जगह पर नौकरी मिल सकती है.

जांच की इस नौटंकी के बाद जिस तरह सुप्रीम कोर्ट के बिका या डरा जज जिस तरह ‘स्वतंत्र न्याय’ करता है, वह यह बताने के लिए पर्याप्त है कि भारत में न्याय और न्यायालय अमीरों की जूती है, जिसे अमीर तो अपने पैरों में पहनता है लेकिन गरीब अपने सर पर उठाकर नाचने के लिए अभिशप्त है. जरूरत है कि भगत सिंह के इस उद्घोष को जोरदार तरीके से उठाया जाये कि ‘अदालतें ढकोसला है’ और अमीरों की इस जूती को अपने सर से उतार फेंककर पैरों के नीचे रौंद डाला जाये.

Read Also –

‘मेरी मौत हिंदुस्तान की न्यायिक और सियासती व्यवस्था पर एक बदनुमा दाग होगी’ – अफजल गुरु
गुजरात दंगे के कलंक को इतिहास से मिटाने की कोशिश में मोदी का पालतू सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ को भेजा जेल
तीसरी लहर : सुप्रीम कोर्ट मोदी सरकार के लिए बना प्रेशर वॉल्व
काॅरपोरेट घरानों के नौकर सुप्रीम कोर्ट का डरावना चेहरा

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

ये मलिन बस्ती

Next Post

हथियारों-युद्धों के ख़र्चों में बर्बाद हो रही है मेहनतकश जनता की दौलत

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

हथियारों-युद्धों के ख़र्चों में बर्बाद हो रही है मेहनतकश जनता की दौलत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

फ़ायरफॉल्स

June 27, 2019

मोदी, संघ और पटेल

November 1, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.