Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

जम्मू कश्मीर का विभाजन ग़ैर क़ानूनी – चीन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 14, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू कश्मीर का विभाजन ग़ैर क़ानूनी - चीन

Suboroto Chaterjeeसुब्रतो चटर्जी

जम्मू काश्मीर में धारा 370 और अनुच्छेद 35ए को गैर कानूनी ढंग से हमारी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद वाली मोदी सरकार के द्वारा जबरन हटाये जाने पर चीन की अधिकारिक प्रतिक्रिया 2019 में ही आ गई थी. चीन ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख का विभाजन उसे स्वीकार्य नहीं है.

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

यहां पर गौर करने की बात यह है कि चीन की चिंता कश्मीर की जनता के मानवाधिकारों के उल्लंघन से ज्यादा लद्दाख के विभाजित क्षेत्रों में ज्यादा है. दरअसल चीन और पाकिस्तान के बीच ओबीओआर (वन बाॅर्डर वन रोड) योजना के तहत काराकोलम होते हुए चीन और पाकिस्तान को जोड़ने वाली सड़क और अन्य सामरिक दृष्टि से लद्दाख एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है.

2019 के बीच चीन के द्वारा की गई सामरिक शक्ति का लद्दाख बाॅर्डर पर प्रदर्शन उसी अधिकारिक प्रतिक्रिया का क्रियान्वयन मात्र है. हालिया चीन और भारत के विदेश मंत्रालय स्तर की बैठक में चीन का इसी बात को दुहराना उसकी राष्ट्रनीति का रेखांकित करती है.

फारूख अब्दुला के बयान को दो कोनों से देखने की जरूरत है. एक यह कि चीन की भारत की कश्मीर नीति के असंतुष्ट होने का राजनीतिक फायदा उठाने की कबायद. दूसरा, जम्मू-कश्मीर और भारत के विलय की शर्तों के उल्लंघन पर हुई उनकी नाराजगी.

इन अन्तराष्ट्रीय एवं अपने ही देश के विशेषाधिकार क्षेत्रों के बीच की सच्चाईयों को अगर थोथे राष्ट्रवाद के नजरिये से न देखकर शुद्ध राजनीतिक दुष्टि से देखा जाये तो बातें स्पष्ट हो जाती है. हर विरोधी स्वर को देश विरोधी करार देना न तो देश हित में है और न ही जनता के हित में. इसके उलट अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हमारी फजीहत होने की संभावना ऐसा करने से बढ़ जाती है.

मोदी सरकार ने अपनी मूर्खता में कश्मीर का मसला जो अब तक द्विपक्षीय था, अब त्रिपक्षीय बना लिया है. यहां से इस मामले को सही मायने में अन्तराष्ट्रीय बनने से अब कोई नहीं रोक सकता. अमरीकी विदेश मंत्री माइक पम्पियो का यह बयान की चीन ने भारत की सीमा पर 60 हजार फौजें लगा रखी है, और यह उनकी चिंता का विषय है, क्या कश्मीर मामले को परोक्ष रूप से अन्तराष्ट्रीय मामला बनाने की कोशिश के रूप में नहीं देख जाना चाहिए ? वह भी तब जब चीन संयुक्त राष्ट्र का वीटो पाॅवर से सुसज्जित स्थायी सदस्य है.

चीन ने आज खुल कर जम्मू कश्मीर के विभाजन को ग़ैर क़ानूनी बताते हुए कहा है कि लद्दाख का केंद्र शासित राज्य बनना उसे मंज़ूर नहीं है, और भारत चीन हालिया विवाद का कारण भी यही है.

आप इसे थोथे राष्ट्रवाद के नज़रिये से देखते हुए चीन का हमारे अंदरूनी मामले में दखल कह सकते हैं, लेकिन सच यही है कि धारा 370 के अनुच्छेद 35ए का उल्लंघन ग़ैर क़ानूनी ही नहीं ग़ैर सांविधानिक भी है.

बहुसंख्यकवाद की फ़ासिस्ट राजनीति के क्रिमिनल पैरोकारों ने एक सीमा रेखा लांघी है, जिसका भारी ख़ामियाज़ा भारत को आने वाले दिनों में भुगतना होगा.

रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार से लेकर बोट मेन की दुर्दशा पर आंंसू बहाने वाले दोगले बुद्धिजीवी चीन के इस सच बयानी का स्वागत कैसे करेंगे, देखना बाक़ी है.

वैसे, सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगी हुई है, जिसपर अर्नब जैसे अंबानी अदानी के स्वार्थों की रक्षा के लिए सुनवाई करने से फ़ुर्सत मिले तो शायद की जाए. फ़िलहाल, लोयागति पाने के डर से या राज्यसभा की सीट की लालच में मी-लॉर्ड एक ग़ज़ल सुनने में व्यस्त हैं; कभी फ़ुर्सत में कर लेंगे हिसाब आहिस्ता आहिस्ता !

ग्लोबल विलेज की अवधारणा के साथ-साथ आंतरिक मामले का नैरेटिव फ़िट नहीं बैठता. हमारे हुक्मरान अव्वल दर्जे के मूर्ख और क्रिमिनल लोगों के संगठित गिरोह जैसे फ़ैसले ले रहे हैं.

आर्थिक फ़ैसले हो या अंतरराष्ट्रीय संबंध हों, शिक्षा, स्वास्थ्य या कृषि नीति हो, हर फ़ैसले के पीछे बस दो औद्योगिक घरानों का स्वार्थ पूरा करने की निर्लज्ज कुत्ता दौड़ दिखती है. ऐसे में, एक भूखा नंगा कंगाल 80% आबादी वाले देश से चीन तो क्या, नेपाल या भूटान भी नहीं डरता.

हम आत्महत्या की मन:स्थिति में पहुंंच गए हैं. आत्मश्लाघा, आत्ममुग्धता के इस भयावह दौर में हर विकृति पूजनीय हो गई है और हर क्रिमिनल श्रद्धेय. स्वैच्छिक ग़ुलामों के मुल्क को हमेशा किसी विदेशी शासक की ज़रूरत नहीं होती.

Read Also –

लद्दाख में चीन और मोदी सरकार की विदेश नीति
चीन के साथ लगातार बिगड़ते संबंध
अगर चीन ने आज भारत पर युद्ध की घोषणा की तो क्या होगा ?
चीन-अमेरिकी मंसूबे और भारत का संघर्ष 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

हां मैं नंगा हूं क्योंकि आप इस देश को नंगा कर रहे हैं

Next Post

मोदी सरकार एक नई ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ का निर्माण कर रही है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

मोदी सरकार एक नई ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ का निर्माण कर रही है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पुलिस और न्यायिक गिरोह की क्रूरता के भेंट चढ़ी एक औरत की मां बनने की जिद !

December 20, 2023

‘खून की पंखुड़ियां’: एक परिचय

September 25, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.