Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

मां डरती है…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 25, 2024
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मां बेटी को फोन करने से डरती है
न जाने क्या मुंह से निकल जाए
और ‘खुफ़िया एजेंसी’ सुन ले

बाप बेटी को समझाता है
चिंता तो लगी रहेगी
लेकिन ज्यादा फोन मत करना
न जाने क्या मुंह से निकल जाए
और खुफ़िया एजेंसी…

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

कॉल बेल की घंटी अब उत्साह पैदा नहीं करती
कि कोई हाल खबर लेने आया है
अब वह सिहरन पैदा करती है
कि कहीं फिर छापा ???????

दोस्त समझाते हैं
राजनीतिक मैसेज मत भेजा करो
मैं अखबार देख लेता हूं
हालांकि यह कहते हुए उनकी आवाज बहुत धीमी हो जाती है
मानो खुद को ही चोरी करते पकड़ लिया हो

राजनीतिक मित्र कहते हैं
काम करने का कोई रचनात्मक तरीका खोजना होगा
सत्ता बहुत दमनकारी है

लेकिन…

लेकिन सत्ता अगर दमनकारी है
तो मां को बेटी से खूब बात करनी चाहिए
खूब खूब बात
उसके प्रेम के बारे में भी
और हां, अपने प्रेम के बारे में भी

सत्ता दमनकारी है
इसलिए ही
बाप को बेटी से कहना चाहिए
जब समय मिले तब फोन करे
उन्हें नदियों पहाड़ों झरनों के बारे में बताए
और उन क़िताबों के बारे में भी
जो प्रतिबंधित की जा चुकी हैं

सत्ता दमनकारी है
इसीलिए तो
कॉल बेल बजने पर उत्साह से गेट की ओर भागना चाहिए
शायद किसी बच्चे की बाल टप्पा खाकर अंदर आ गयी हो

सत्ता दमनकारी है
इसलिए अब अखबार की नहीं
संदेशों की जरूरत है
संदेश प्यार के, गम के, गुस्से के
संदेश रोटी के भी और संदेश बागियों के भी
संदेश खुले भी और संदेश गुप्त भी

सत्ता दमनकारी है
इसीलिए तो
सत्ता से सीधे टकराने की जरूरत है
बिना किसी ‘रचनात्मकता’ के
बस सीधे सत्ता की आंखों में आंख डालते हुए

ताकि आने वाली पीढ़ी जी सके
बेहद रचनात्मक तरीके से
ताकि आने वाले बच्चों की रंगीन कलम
कागज़ पर खिसक सके
बेहद रचनात्मक तरीके से
ताकि आने वाली पीढ़ी कविता लिख सके
बेहद रचनात्मक तरीके से…

  • मनीष सिंह

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

मार्क्स और यहूदी फिंगरप्रिंट का प्रश्न

Next Post

परिवर्तनकामी संस्कृतिकर्मी के योद्धा शहीद अनिल ओझा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

परिवर्तनकामी संस्कृतिकर्मी के योद्धा शहीद अनिल ओझा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नेहरू को बदनाम करने की साजिश में यह सरकार हमें ‘इतिहास’ पढ़ा रही है

August 29, 2021

क्यों बरसती है छात्रों पर लाठियां ?

June 22, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.