Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

मेरा दोस्त मुसलमानों से डरता है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 25, 2021
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मेरा दोस्त मुसलमानों से डरता है

मेरा एक दोस्त अक्सर कहता था
कि कौमी एकता की बातें
सिर्फ़ कहने में ही
अच्छी लगती हैं.
मुसलमानों के मोहल्ले में
अकेले गया है कभी ?
जा के देखना, डर लगता.

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

वो मुसलमानों से बहुत डरता था
पर उसे शाहरूख़ ख़ान
बहुत पसंद था.
उसके गालों के बीच वाली ड़ूंग
और उसकी दीवाली को
रिलीज हुई फिल्में भी.
दिलीप कुमार यूसफ़ है
वो नहीं था जानता.
उसकी फिल्में वह
शिद्दत से देखता
वो उनसे नहीं था डरता
बस मुसलमानों से डरता था.

वो इंतज़ार करता था
आमिर ख़ान की
क्रिसमिस के वक़्त रिलीज फ़िल्म की
और सलमान की ईदी की
अगर कहीं ब्लैक में भी टिकट मिले
वो सीटीयां मार कर देख आता.
वो उनसे नहीं था डरता.
बस मुसलमानों से डरता था.

वो मेरे साथ इंजिनियर बना
विज्ञान में उसकी दिलचस्पी इतनी कि कहता था
अब्दुल कलाम की तरह
मैं भी वैज्ञानिक बनना चाहता हूं
देश का मान बढ़ाना चाहता हूं
वो उससे नहीं था डरता,
बस मुसलमानों से डरता था.

वो क्रिकेट का भी बड़ा शौकीन था
खास करके
मंसूर अली ख़ान पटौदी के
छक्कों का.
मोहम्मद अज़हरुदीन की कलाई का
ज़हीर ख़ान और इरफ़ान पठान की
लहराती गेंद का.
कहता था कि यह सब जादूगर हैं.
यह खेलें तो हम कभी नहीं हार सकते
पाकिस्तान से.
वो उनसे नहीं था डरता
बस मुसलमानों से डरता था.

वो नर्गिस और मधूबाला के
हुस्न का मुरीद था
वह उनको
ब्लैक एंड वाइट में
देखना चाहता था.
वो मुरीद था वहीदा रहमान का
और परवीन बोबी की मोहब्बत का.
वो उनसे नहीं था डरता
सिर्फ़ मुसलमानों से डरता था.

वो जब भी दुःखी होता
तो मोहम्मद रफ़ी के गीत सुनता.
कहता कि
रफ़ी साहब के कंठ में रब्ब वसदा.
वो रफ़ी का नाम लेता
कानों पे हाथ धर के लेता.
नाम के साथ हमेशा साहब लगाता.
अगर वो साहिर के लिखे
गीत गा दें तो
खुशी से रोने को दिल करता था उसका.
वो उनसे नहीं था डरता
बस मुसलमानों से डरता था.

वो हर साल छ्ब्बीस जनवरी को
अलामा इक़बाल का
सारे जहां से अच्छा गाता था.
कहता था कि
अगर गीत संग
बिस्मिल्ला ख़ान की शहनाई हो.
ज़ाकिर हुसैन का तबला बजे
तो क्या कहनें.
वो उनसे नहीं था डरता
सिर्फ़ मुसलमानों से डरता था.

उसको जब इश्क हुआ
तो लड़की को.
मिर्ज़ा ग़ालिब की ग़ज़ल सुनाता.
फ़ैज़ के शेयर लिख लिख भेजता.
उन उधारे उर्दू शेयरों पे
मर मिटी उसकी महबूबा
आज उसकी पत्नी है.
वो इन सब शायरों से
नहीं था डरता
बस मुसलमानों से डरता था.

बड़ा झूठा था मेरा दोस्त
बड़ा भोला भी
वो अनजाने में ही
हर मुसलमान से
करता था इतना प्यार.

फिर भी पता नहीं वो
क्यों कहता था
कि वो मुसलमानों से डरता है.
वो मुसलमानों के देश में रहते
खुशी खुशी मोहब्बत से
और पता नहीं
मुसलमानों के
किन मोहल्लों में रहता था ?
अकेले जाने से डरता था।
असल में वो
रब्ब के बनाये मुसलमानों से
नहीं था डरता
शायद वो डरता था तो
सियासत, अख़बार और चुनावों के बनाये
उन मनोकल्पित मुसलमानों से.
जो कल्पना में बहुत डरावने थे
पर असलियत में
ईद की संवईयों से
ज़्यादा मीठे थे.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

उल्लू बनाने की चालाकी : खुद को महान और दुसरों से नफरत

Next Post

श्रेष्ठता का पाठ

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

श्रेष्ठता का पाठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

क्या कोठरी में बंद जिंदगी हिप्पी संस्कृति को जन्म देगी ?

April 10, 2020

यह क्रोनोलॉजी 164 साल पुरानी है : ‘बांटो और राज करो’

August 27, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.