Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की धोखाधड़ी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 28, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की धोखाधड़ी

girish malviyaगिरीश मालवीय

ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की जबरदस्त मार्केटिंग की पोल खुलनी शुरू हो गयी है. मार्केट में हाइप बनाकर लगभग 90 हजार लोगों से उसने सितंबर के मध्य में 20-20 हजार रुपये जमा करा लिए और जब डिलीवरी का टाइम आया तो वह हीले हवाले कर रहा है. ओला का न किसी शहर में कोई आउटलेट है, न ही कोई ऑफिस. मतलब कुछ भी हो जाए आपको कस्टमर केयर सर्विस वालो से ही सर फोड़ना है

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

कल खबर आई है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी पा चुके कस्टमर्स ने पब्लिक फोरम पर कम्प्लेंट्स दर्ज कराई हैं. कुछ कस्मटर्स के मुताबिक उन्हें मिले स्कूटर यूनिट के कुछ हिस्सों पर डेंट मिले हैं और कुछ का यहां तक कहना है कि उनके स्कूटर में कई जगह पर क्रैक्स भी मिले हैं. इतना ही नहीं यूजर्स ने ये भी कहा है कि उन्हें इंश्योरेंस पॉलिसी में भी गड़बड़ी देखने को मिली है.

ओला कह रही है कि हम उन स्कूटर को रिपेयर करा देते हैं लेकिन कस्टमर्स का कहना है कि उन्होंने नए प्रॉडक्ट के लिए पैसे दिए हैं रिफर्बिश्ड प्रॉडक्ट के लिए नहीं. कस्टमर बिल्कुल ठीक कह रहा है लेकिन उसके पास ऑप्शन क्या है ? उसने यह प्रोडक्ट किसी शोरूम से खरीदा होता तो वह उनके मुँह पर मारकर आ जाता, लेकिन अब वह सिर्फ पब्लिक फोरम पर गाल बजाने के अलावा कर क्या सकता है !

सबसे बड़ी बात तो यह है ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलवरी ही नही कर पाई है, यह ग्राहकों के साथ एक तरह की धोखाधड़ी है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने डेटा साझा किया है, जिसमें ओला ने 31 दिसंबर तक केवल 4 राज्यों में 111 स्कूटरों की बिक्री की है. डिलीवर किए गए 111 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से 60 कर्नाटक और 25 तमिलनाडु में डिलीवर किये गए हैं. महाराष्ट्र और राजस्थान में क्रमशः 15 और 11 यूनिट स्कूटरों को पंजीकृत किया गया है.

ओला कंपनी का कहना है कि उसने अपने S1 और S1 pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी 15 दिसंबर से शुरू कर दी थी और दिसंबर में डिलीवर होने वाले सभी 4 हजार स्कूटर भेज दिए गए है लेकिन यदि स्कूटर आपने भेजे हैं तो उनका रजिस्ट्रेशन तो सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट पर दिखना चाहिए न ?

इसके अलावा ओला ने जिन फीचर्स के दावे किए थे वह डिलीवर किये जा चुके स्कूटर्स में नदारद है. ओला की वेबसाइट के मुताबिक इन स्कूटर्स में 27 सॉफ्टवेयर की सुविधा है लेकिन जिन कस्टमर को स्कूटर्स मिले हैं उनके अनुसार S1 और S1 Pro में ब्लू टूथ कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, प्रॉक्सिमिटी लॉक, वॉयस कंट्रोल, हिल होल्ड, मूड विजेट्स सहित कई फीचर्स नहीं हैं.

कंपनी की ओर से अभी तक कस्टमर को नहीं बताया गया है कि ये फीचर्स कब मिलेंगे. तो यह है हालत इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लॉन्च होने के छह महीने बाद ओला की.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

गुजरात के वे 500 परिवार जो हिंदू भी हैं, मुस्लिम भी

Next Post

इस रहस्य से पर्दा उठना चाहिए कि मोदी जी ने क्या-क्या किया है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

इस रहस्य से पर्दा उठना चाहिए कि मोदी जी ने क्या-क्या किया है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ममता बनर्जी को कहीं पिछली बार से भी अधिक सीट न मिल जाये

March 20, 2021

दो सबसे संदिग्ध वाक्य

December 15, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.