Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

गुजरात के वे 500 परिवार जो हिंदू भी हैं, मुस्लिम भी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 28, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात के वे 500 परिवार जो हिंदू भी हैं, मुस्लिम भी

कृष्णकांत

गुजरात के वे 500 परिवार जो हिंदू भी हैं, मुस्लिम भी. कहानी एकदम हिंदुस्तान की तरह दिलचस्प है. कुछ सदी पहले की बात है. गुजरात के मोरबी में एक जातीय समुदाय है मोड मोदी. इसके एक परिवार में कोई औलाद नहीं थी. उनके बच्चे तो होते थे, लेकिन वे जिंदा नहीं बचते थे. यहीं पर एक पीर हुआ करते थे हजरत दवलशा पीर. परिवार ने पीर की दरगाह में बच्चे के लिए दुआ मांगी. दुआ कबूल हो गई और परिवार में 7 बच्चे हुए.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

इसके पीछे मेडिकल साइंस भले तर्क दे कि बच्चे पीर की दुआ से नहीं होते, लेकिन बेऔलाद को औलाद मिल जाए, इससे बड़ा दुनिया में कौन सा चमत्कार हो सकता है ? अब इस परिवार की आस्था पीर बाबा में रम गई. परिवार में हिंदू देवी-देवताओं के साथ पीर बाबा भी आ गए और बाद में अल्लाह भी. हिंदू त्यौहारों के साथ रमजान और ईद भी मनाई जाने लगी.

अब यह कुनबा बढ़कर 500 परिवारों का हो चुका है. जिग्नेश मोदी इसी परिवार की अगली पुश्तों के बच्चे हैं. यह कहानी उन्होंने ही सुनाई है. जिग्नेश कहते हैं कि उनका परिवार हिंदू भी है और मुसलमान भी. यह परिवार हिंदू और मुसलमान दोनों परंपराओं को निभाता है. इस मोदी परिवार में यह प्रथा कई पीढ़ियों पहले से चली आ रही है. पीर दवलशा की दरगाह मोरबी के आमरान में है, जहां ये लोग जियारत करते हैं.

जिग्नेश मोदी का परिवार इस्लाम को भी मानता है और हिंदू आस्था में भी विश्वास करता है. यह कुनबा रोजा रखता है, ईद मनाता है, दरगाह भी जाता है और हिंदू त्यौहार भी मनाता है. एक ही आंगन में ईद, होली, दीवाली, बकरीद, रमजान सब. ये लोग इस्लाम में निभाया जाने-वाला दान-पुण्य का कार्य भी करते हैं और बड़े पैमाने पर गरीबों की मदद भी करते हैं.

इसी परिवार के रूपेश हैं. वे गणेश की मूर्ति रखते हैं, रोजा भी रखते हैं. उनकी पत्नी एक डेरावासी जैन हैं, वे भी रोजा रखती हैं. इस परिवार के लोगों का कहना है कि हमारे लिए दोनों धर्म एक समान हैं. हमारी परंपरा दोनों धर्मों को मिलाकर बनी है. हम दोनों का आस्थाओं का बराबर सम्मान करते हैं.

एक और दिलचस्प बात कि इस परिवार की कुल देवी बहूचर माता हैं. कहने को यह परिवार हिंदू है, लेकिन शादियां दोनों धर्मों की परंपराओं के मुताबिक होती हैं. किसी बच्चे की शादी हो तो पहले दिन हिंदू रीति-रिवाज निभाया जाता है और दूसरे दिन मुस्लिम रिवाज. इसके साथ पीर की दरगाह पर जाकर दुआ भी मांगी जाती है.

हजरत दवलशा पीर के बारे में कहा जाता है कि गुजरात में 15वीं सदी में एक सुल्तान हुए महमूद बेगडा. उनके समय से ही हजरत दवलशा के बारे में जाना जाता है. जो लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, वे गुजरात के इन परिवारों को कैसे बांटेंगे जो न तो हिंदू हैं, न ही मुस्लिम हैं. लेकिन वे हिंदू भी हैं और मुस्लिम भी.

भारत की जिस गंगा-जमुनी तहजीब को दुनिया मानती है, यह उसकी छोटी सी बानगी है. तक्षशिला को बिहार में रखने वाले ज्ञानी अपने प्रदेश के बारे में भी कुछ नहीं जानते, न ही देश के बारे में.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

अंबादानी जैसे पूंजीपतियों के हाथों सेना की छावनी की जमीनें बेचेगी मोदी सरकार

Next Post

ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की धोखाधड़ी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की धोखाधड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

परमवीर जाट और बाबा का आश्रम

August 12, 2023

मोबाइल, सोशल मीडिया और रील्स

January 9, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.