Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

पिछला दरवाज़ा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 5, 2021
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अक्सर
पिछले दरवाज़े से
मैं दाख़िल होता हूं
अपने ही घर में
नहीं
चोरी कर
देर रात घर नहीं लौटता मैं
अक्सर
शाम ढलते ही
लौट आता हूं घर
जो दिन भर
व्यस्त रहते हैं
कमाने खाने में
दरअसल वे लौटते हैं घर
देर रात
सामने के दरवाज़े से
शोर मचाते हुए
उनके लौटने तक
एक नींद पूरी हो जाती है मेरी
संध्या
अपना मलिन वसन
जलकुंभी भरे तलैया के
किनारे उतार कर
कब का ढल चुकी होती है
निर्जन मंदिर के दीये में
जो लौटते हैं मैदान मार कर देर रात
घर में
उनसे मेरी कोई तुलना नहीं है
मेरी आवारगी का हासिल
न उन्हें है
न ही उनकी मसरुफियत का हासिल मुझे
बस एक इत्तेफाक है कि
उनके बनाए हुए मकानों के साए में
गुज़र जाती है रात
क्योंकि
वे मेरे कमरे में
आना जाना पसंद नहीं करते
उन्होंने कभी गिनकर रोटियां नहीं खाईं
अगर गिने होते तो पता होता
कि मेरा हिस्सा उनके निवाले में
कब और कैसे आ गया
दिन भर
उस तवा सा सिंकता हूं
जिस पर बनती हैं रोटियां
लेकिन
मेरे नसीब में रोटियां नहीं हैं
मेरा लोहा
जलता है
घिसता है
और दुबला होने पर
उनके घोड़ों के नाल के काम आता है
एक दिन
घोड़े के घिसे हुए नाल को
वे लगा लेंगे
अपने घरों के सामने के दरवाज़े पर
अपशगुन भगाने के अचूक उपाय की तरह
और
मैं देख नहीं सकूंगा
ज़िंदा रहते हुए
अख़बारों में अपनी ही मौत का विज्ञापन
इसलिए
अपने ही घर में
पिछले दरवाज़े से घुसने के लिए
अभिशप्त हूं मैं
सदा के लिए.

  • सुब्रतो चटर्जी

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

Previous Post

औवेसी ने दी यूपी में भाजपा को नई ऑक्सीजन

Next Post

सर्वाइवरशिप बायस क्योंकि मुर्दे अपनी कहानियां नहीं सुनाते

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

सर्वाइवरशिप बायस क्योंकि मुर्दे अपनी कहानियां नहीं सुनाते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गुंंडों की सरकार और दतु साहब का कथक

February 16, 2020

गांधी जी का देसी अर्थशास्त्र

January 30, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.