Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

सिलक्यारा टनल : जिम्मेदार गौतम अदानी और नरेंद्र मोदी सहभागी है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 30, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
सिलक्यारा टनल : जिम्मेदार गौतम अदानी और नरेंद्र मोदी सहभागी है
सिलक्यारा टनल : जिम्मेदार गौतम अदानी और नरेंद्र मोदी सहभागी है
सौमित्र राय

सिलक्यारा टनल में 41 मजदूरों को दफन करने की साज़िश नवयुग इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने रची थी. बीते 15 दिन ने तमाशा देख रहा हूं. बंदरों की तरह सब उछल–कूद कर रहे हैं, लेकिन किसी पत्तलकार (गोदी पत्रकार) की हिम्मत नहीं हो रही है यह बोलने की कि अदानी सेठ ने 2020 में नवयुग को खरीदा था. भयंकर कमज़ोर कलेजा है पत्तलकारों का.

नवयुग इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड और उसके मालिक गौतम अदानी की पोल खुलते ही उत्तरकाशी के सिलक्यारा में तम्बू गाड़े तमाम पत्तलचाट भाग खड़े हुए हैं. सिलक्यारा टनल हादसे का असल जिम्मेदार गौतम अदानी है. नरेंद्र मोदी सहभागी है. ठीक उस मोरबी ब्रिज हादसे की तरह, जिसका जिम्मेदार एक घड़ीसाज़ था.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

हां, तो कहानी कुछ यूं है– 26 अक्टूबर 2018 को इनकम टैक्स ‘नवयुग इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के दफ्तर पर छापा मारता है. केस वहीं रफा–दफा कर दिया जाता है. कारण आप जानते हैं. लेन–देन कितना, किसको–यह भी जानते ही होंगे. दो साल बाद, जुलाई 2020 को भारत का महालेखा नियंत्रक अदानी पोर्ट्स को नवयुग इंजीनियरिंग के 75% शेयर्स खरीदने की अनुमति देता है. 2021 को गौतम अदानी इस कंपनी के 100% शेयर्स खरीद लेता है. इस तरह नवयुग इंजीनियरिंग देश की मल्टी करोड़ कंपनी बन जाती है.

हैदराबाद की यह कंपनी अपने बाप अदानी और देश के प्रधान सेवक की मेहरबानी से चुनावी साल में अरबों के ठेके जुगाड़ लेती है. अगस्त 2023 में नागपुर–मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे पर ठाणे के पास एक क्रेन 20 इंजीनियर, मजदूरों पर जा गिरती है. सारे मजदूर मारे जाते हैं. दलाल गोदी मीडिया, एनजीओ और मजदूर संगठन चूं तक नहीं करते. कोई उस हादसे के पीछे नवयुग इंजीनियरिंग की काबिलियत और अदानी के पैसे, प्रधान सेवक की भूमिका पर कुछ नहीं बोलता. कोई जिम्मेदारी नहीं. कोई एक्शन नहीं.

पनौती राज के श्रम कानूनों में मजदूर जानवर बना दिए गए हैं. न वे न्यूनतम मजदूरी मांग सकते हैं, न छुट्टी और न हड़ताल कर सकते हैं. उसी नवयुग ने सिलक्यारा टनल बनाई है. चार धाम प्रोजेक्ट भी उसी को मिला है. पनौती के नाम से मशहूर प्रधान सेवक ने नवयुग को पहाड़ खोदने का ठेका दिया है यानी उत्तराखंड को तबाह करने का. 41 मजदूरों की जिंदगी दांव पर रखकर तमाशा, इवेंट–जो कहें, 17 दिन से चल रहा था. जिम्मेदारी किसकी है ?

ये सिर्फ हादसा नहीं, नवयुग के पीछे खड़े अदानी और प्रधान सेवक की आपराधिक गलती है. ऐसे पच्चीसों बड़े प्रोजेक्ट्स नवयुग के पास हैं, यानी अदानी के पास. लाशें बिछ रही हैं, जिंदगियां दांव पर हैं. घर की नौकरानी के एक दिन छुट्टी लेने पर, दवा–इलाज़ के लिए पैसे मांगने पर जानवर बन जाने वाला भारतीय समाज चुपचाप तमाशा देख रहा था. वही पाखंडी, दोगला समाज आज मजदूरों की जिंदगी के लिए दुआ कर रहा था.

कथित बुद्धिजीवी सुरंग के मुहाने से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे हैं. गोदी मीडिया के दलाल लाइट, कैमरा, एक्शन के साथ रोज बकवास करते हैं और प्रधान सेवक तेजस में कैमरा बिठाकर उड़ रहे हैं. बस, मजदूर अंधेरी सुरंग में धंसते, फंसते, मरते जा रहे थे. यही इस देश का प्रपंच है. लेकिन, इस आपराधिक कृत्य में समाज भी प्रधान सेवक, अदानी के साथ भागीदार है.

फिर भी कांग्रेस और उनके महान राहुल गांधी ऐसे सभी मुद्दों पर चुप रहेंगे. कांग्रेस की एक भी गारंटी मजदूरों के लिए नहीं है. श्रम कानून की पाश्विकता को खत्म करने की बात जिस दिन राहुल ने कर ली, चंदा आना बंद हो जायेगा. इस दोगलेपन का नतीज़ा सबको भुगतना होगा.

सोशल मीडिया के दबाव में एक बार फिर अदानी सेठ को झूठ बोलना पड़ा. सिल्क्यारा टनल त्रासदी के जिस मामले में एफआईआर हुई है, वह नवयुग इंजीनियरिंग और एक अन्य कंपनी के नाम पर है. नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड अदानी सेठ की कंपनी है, यह बात कागजों पर साबित होती है. और खुद प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी इस मौत की सुरंग का ठेका देने के आरोपों से नहीं बच सकते. चाहे दोनों रोज सैकड़ों झूठ बोलेंं, कागज झूठ नहीं बोलेंगे. सारे लिंक हाजिर हैं. गिरफ्तारी के डर से अदानी डर गया है. दम हो तो लड़ ले कोर्ट में.

418 घंटे की उछल–कूद और 21 घंटे की खुदाई, सब सिर्फ़ इसलिए, क्योंकि अदानी सेठ की सुरंग तबाह न हो जाए. अब आगे इस नपुंसक समाज को एक और सिलक्यारा का इंतजार रहेगा.

सुरंग से बाहर निकले मजदूर

ये चांद पर पहुंचने से भी बड़ी तस्वीर है. इसलिए, क्योंकि ये रैट माइनिंग, यानी चूहों की तरह खुदाई से मुमकिन हुआ है. मेघालय और झारखंड में रैट माइनिंग होती थी. कोयले की चोरी के लिए सुरंगें खोदी गई. एनजीटी ने बैन लगाया लेकिन इंसानी हाथों से खुदाई का यह तरीका आज भी कायम है. भीमकाय मशीनें नहीं, सिर्फ फावड़ा और कुदाल. एनडीएमए और सेना ने इसे याद रखा. आप भी याद रखिए, क्योंकि सरकार बेबस है. सिलक्यारा की तरह भारत अंधेरी सुरंग में धंसता जा रहा है. बाहर आने के लिए चूहे की तरह खोदना सीखिए. पनौती राज में कुछ भी नामुमकिन नहीं.

कोई वकील खान था, तो कोई मुन्ना कुरैशी और कोई अब्दुल. झारखंड के उन दलितों को भी न भूलें, जिन्होंने फावड़ा–कुदाल लेकर अपने हाथों से सुरंग खोद डाली. भारत का हिंदू समाज मुसलमानों से नफरत करता है. दलितों, आदिवासियों पर पेशाब करता है. इन सबके बावजूद 41 जिंदगियों को बचाने वाले इन हीरोज को देश आज सलाम कर रहा है. नहीं, अब्दुल सिर्फ़ पंक्चर नहीं बनाता, वह जिंदगी बचाता है. कहां थे वे आरएसएस वाले स्वयंसेवक ? क्यों नहीं घुसे सुरंग में ? जान लेने वाले जान कैसे बचाएंगे ?

कोई खान है, कोई कुरैशी
काम बस जान बचाना है
तुम तो रोज़ उनकी जान ले रहे हो
पालतू मीडिया
तुम हर बार गलत क्यों हो ?
क्योंकि तुम फर्क करते हो
इंसानों में, अपने मालिक के कहे पर,
क्योंकि तुम पालतू हो
थू है तुम पर !

Read Also –

उत्तराखंड की अंधेरी सुरंग में फंसे मजदूरों को रोशनी की आशा
मोरबी पुल हादसा : 140 लोगों की अकाल मृत्यु से जुड़ी जांच कहां तक पहुंची ?
मोरबी : हादसा या चुनाव जीतने के लिए दूसरा पुलवामा

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

पराली पर कोहराम : किसान नहीं सरकार की नीतियां जिम्मेदार

Next Post

गांधी की नज़र में सावरकर की माफी !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

गांधी की नज़र में सावरकर की माफी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अग्निवीर भर्ती के समानान्तर बस्तर में एसपीओ भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट

June 19, 2022

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंकर्स के हड़ताल पर बनते चुटकुलों पर जवाब

March 20, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.