Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

बलात्कारी वीर की कहानी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 22, 2022
in लघुकथा
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुकानें और मकान ताश के पत्तों की तरह गिर और जल रहे थे. आकाश काला और जमीन लाल हो गई थी. दंगाई तरह-तरह के हथियार लिए, नारे लगाते घरों के दरवाजे तोड़ रहे थे. इतनी आवाजें थी कि कोई आवाज सुनाई न देती थी. लूटमार करने से ज़्यादा दंगाई हत्या करने का पूरा मज़ा ले रहे थे. जब उन्हें कोई लड़की या औरत मिल जाती थी तब उनका उत्साह बढ़ जाता था. उनका शौर्य और उनका उत्साह आकाश छूने लगता था.

एक घर से उन्हें एक सुंदर लड़की मिल गई. लड़की को दंगाइयों ने पकड़ लिया. वह चीख़ने चिल्लाने लगी पर किसी ने उसकी कोई बात न सुनी उसे घसीट कर बाहर निकाला गया.

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

दंगाइयों ने उसके कपड़े फाड़ डाले. उसके साथ मारपीट की. फिर सबके सामने उसे नंगा कर दिया. दंगाई उसके साथ बलात्कार करने लगे. भीड़ तमाशा देख कर खुश होने लगी और गंदी-गंदी गालियां फूलों की तरह बरसने लगी. गालियों की आवाज़ में लड़की का रोना और चीखना दब गया था.

लड़की बहुत सुंदर और जवान थी इसलिए उसके साथ बलात्कार करने वालों की एक लाइन लग गई थी. लाइन में लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे. दूर खड़े एक आदमी ने अपना डंडा हिलाते हुए कहा, ‘इच्छा तो मेरी भी बहुत है. पर क्या करूं मेरी वर्दी आड़े आ रही है.’

किसी ने कहा, ‘तुम वर्दी पहन कर तो बलात्कार करोगे नहीं ? अरे वर्दी उतार दो. बलात्कार करने के बाद पहन लेना. यह कौन सी बड़ी बात है.’

वर्दीधारी ने जल्दी-जल्दी वर्दी उतारी और वह लाइन में सबसे आगे आकर खड़ा हो गया. किसी की हिम्मत नहीं थी कि उसे टोक या रोक सकता.

इस वर्दीधारी ने तो सबके लिए रास्ता खोल दिया. एक गोल-मटोल से आदमी ने, जो एक पार्टी के रंग की टोपी लगाए खड़ा था, अपनी टोपी झट से उतारी. जेब में रख ली और लाइन में आकर खड़ा हो गया. एक सूटधारी अपने टाई खोलने लगा.

बलात्कार करने के बाद जो वीर खड़ा होता था, उसे फूलों की माला पहनाई जाती थी और उसे एक प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाता था. उसके सम्मान में संगीत भी बजाया जाता था.

लड़की बेहोश हो चुकी थी. वह अगर मर भी गई होती तो उससे बलात्कारियों के ऊपर कोई फर्क न पड़ता.

यह सब हो ही रहा था कि अचानक एक युवक आया और उसने कहा – यह लड़की मेरी पत्नी है. दंगाई उसकी तरफ झपटे. उसने जल्दी से अपना धर्म बताया, जो वही था जो दंगाइयों का था.

यह सुनकर दंगाई बहुत घबरा गए. लेकिन लड़की के पति ने उन्हें दिलासा देते हुए कहा- ‘चूंकि आप लोगों ने मेरी पत्नी के साथ यह समझ कर बलात्कार किया है कि वह दूसरे धर्म की है इसलिए मैं आप लोगों को माफ़ करता हूं.’

यह सुनकर बलात्कारी बहुत प्रसन्न हो गए और युवक की जय जयकार होने लगी. फूलों की सबसे मोटी माला युवक के गले में डाली गई और युवक को बलात्कारी वीर की उपाधि दी गयी.

  • असग़र वजाहत

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

सबसे ताकतवर लोगों का भय

Next Post

द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बोरिस जॉनसन एंड गौतम अडानी मीट

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बोरिस जॉनसन एंड गौतम अडानी मीट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जस्टिस लोया की हत्या और हत्यारों-अपराधियों की सरकार

November 25, 2017

लैटरल एंट्री एक शानदार विचार है लेकिन…

August 21, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.