Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

फ़कीरी की ताकत – तुम गुलाम बनाकर नहीं रख सकते : हिमांशु कुमार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 31, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हिमांशु कुमार

मान लीजिए मेरे पास अपनी ज़मीन होती या मेरा अपना मकान होता, तो मैं हिम्मत से खड़ा होकर यह कभी नहीं कह सकता था कि ‘मैं सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुझ पर लगाया गया जुर्माना नहीं भरुंगा और जेल जाऊंगा.’ सुप्रीम कोर्ट मेरी मर्जी के बिना जबरदस्ती पुलिस भेजकर मेरी जमीन या मकान कुर्क करके अपना पैसा वसूल लेता.

मैंने सारी जिंदगी रिश्तेदारों, दोस्तों के ताने सुने कि तू कैसा इंसान है कि तेरा अपना मकान नहीं है. पिताजी ने गांधी जी के आश्रम से अपना सार्वजनिक जीवन शुरू किया. पिताजी बताते थे कि गांधीजी ने अपनी सारी संपत्ति दान की कस्तूरबा और बच्चों से उस दान पत्र पर हस्ताक्षर करवाए. पिताजी बताते थे कि मैंने तभी निश्चय कर लिया था कि जीवन में यथाशक्ति व्यक्तिगत स्वामित्व का विसर्जन करूंगा.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

पिताजी जीवन भर गांव-गांव घूमकर जमींदारों से जमीन दान मांग कर गरीबों के बीच बांटने का काम करते रहे. उत्तर प्रदेश में उन्हें मंत्री पद मिला. 20 लाख एकड़ सरकारी ज़मीन भूमिहीनों में बांटी लेकिन खुद भूमिहीन ही रहे. पिताजी ने अपना कोई मकान नहीं बनाया.

शादी के 20 दिन बाद मैं और मेरी पत्नी ने दिल्ली छोड़कर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के भीतर एक आदिवासी गांव में पेड़ के नीचे रहना शुरू किया था. हम दोनों ने तभी संकल्प किया था कि हम अपनी कोई जमीन नहीं लेंगे. अपना कोई मकान नहीं बनाएंगे. हमने छत्तीसगढ़ में 18 साल संस्था चलाई. ढाई सौ का स्टाफ था. बड़ा बजट था. जब संस्था छोड़कर निकले तो मेरे पास सिर्फ तीस हजार रुपया था.

2016 में हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक मेरी संस्था को मोदी सरकार ने पूरे भारत में हिट लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा था. लेकिन क्योंकि हमारे द्वारा कोई अनियमितता नहीं बरती गई इसलिए सरकार हमारा आज तक कुछ नहीं बिगाड़ पाई. पूरी दुनिया में मेरे परिवार के पास न कोई जमीन है, न मकान है. जीवन भर किराए के मकान में रहे हैं, आज भी रहते हैं.

हम मानते हैं सारी जमीन समाज की है. इस पर सबका बराबर हक है. लेकिन लोगों ने अपनी जरूरत से ज्यादा जमीनों पर मिल्कियत खड़ी कर ली है और उसकी वजह से करोड़ों लोग बेज़मीन हैं. वे बिना मकान और बिना छत के जीने के लिए मजबूर हैं. मैं मानता हूं दुनिया में समानता लाने की शुरुआत व्यक्तिगत जीवन से ही हो सकती है.

हमने एक ऐसी दुनिया बनाने की कल्पना के साथ अपना जीवन शुरू किया था, जिसमें सब समान होंगे. जिसमें किसी के पास दूसरे से ज्यादा संपत्ति नहीं होगी. कोई भूखा नहीं होगा, कोई भी बेघर, बेकपड़ा, बेज़मीन नहीं होगा.

आज जब इंसाफ की लड़ाई लड़ते-लड़ते हम पर शोषक सत्ता तंत्र ने हमला किया, तब मुझे समझ में आया कि फकीरी का जीवन कितनी बड़ी ताकत का सबब बन सकता है. आज मुझे फ़कीरी की ताकत समझ में आई. फकीर को आप ना खरीद सकते, ना डरा सकते, ना झुका सकते. उसके जिस्म को मिटा सकते हैं लेकिन उसकी मर्जी नहीं खरीद सकते.

यही जीवन गांधी ने जिया और यही संदेश भारत के करोड़ों लोगों के भीतर डाल दिया कि अंग्रेज तुम्हारी जमीन और मकान कुर्क करते हैं तो करने दो, वे तुम्हें पीटते हैं तो पीटने दो, तुम्हें जेल में डालते हैं तो डालने दो, गोली से उड़ाते हैं तो सीना तान कर खड़े हो जाओ लेकिन कह दो कि वे अब तुम्हें गुलाम बनाकर नहीं रख सकते. आज भी सब कुछ कुर्बान कर देने की तैयारी और पूरी निर्भयता ही हमें तानाशाही फासीवाद और आर्थिक गुलामी से मुक्ति दिलाएगा.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

राम के नाम

Next Post

IGIMS से हटाये गये सभी आऊटसोर्सिंग कर्मचारी को अविलंब वापस बहाल करो – जन अभियान, बिहार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

IGIMS से हटाये गये सभी आऊटसोर्सिंग कर्मचारी को अविलंब वापस बहाल करो - जन अभियान, बिहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आर्थिक मंदी : समाजवादी अर्थव्यवस्था का मुकाबला पूंजीवादी अर्थव्यवस्था कभी नहीं कर सकता

June 28, 2023

खुदरा में विदेशी घुसपैठ

February 5, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.