Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

सुब्रतो चटर्जी की दो कविताएं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 22, 2025
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

1. बुझी चिमनी

बुझी चिमनी की कालिख़ बंट रही है
जिसे लेना है
अंजुरी भर ले जाओ
इकहत्तर लाशों की एक सौ बयालीस
बंद आंखों की कहानी
उन करोड़ों खुली आंखों की
कहानी से कुछ अलग नहीं है
जिनमें मरे हुए सपनों का पिरामिड
हज़ारों सालों से सह जाता है
सहरा की गर्दो ग़ुबार

इस साल
मेरी छोटी सी ज़मीन की छाती पर
कुछ फूल खिले थे
जिन्हें मंदिर का पुजारी
मुंह अंधेरे ले गया चुरा कर
मुझे उस अंधेरे से शिकायत थी लेकिन
किसी से कुछ कह नहीं सका

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

सुना है वे फूल बरसाएंगे
अंधे विमानों से
ध्वनि से तेज उड़ते हुए
मुझे सन्नाटे के इस दौर में
यह ध्वनि विशेषांक अच्छा लगेगा
लेकिन, गण का एक बहुत बड़ा हिस्सा
इस तंत्र को सुन नहीं पाएगा नज़दीक से

हम सब ज़मीन पर सरकते हुए सांप हैं
हमारे कान नहीं हैं
हम उनके भारी बूटों से थर्राये हुए
पृथ्वी को सिर्फ़ महसूस कर सकते हैं
और छिप जाते हैं जंगल में
और फिर जब वे हमें
चिमटे से जकड़ कर बाहर निकालते हैं
तो हमें जंगली जानवर कहते हैं

रीढ़ को खोने की क़ीमत होती है
आदमी बुझी चिमनी से झरता हुआ
कालिख़ बन जाता है

सुना है कि
लोहा गलाने वाली चिमनियों की कालिख़
बहुत ऊंचे दाम पर बिकती है

ख़ैर आपको क्या
अभी आप गेंद और बल्ले की
ऐतिहासिक लड़ाई में
अपने पक्ष की जीत का उत्सव मनाएं
सामूहिक आत्महत्या का ऐसा मौक़ा
बार बार नहीं मिलता.

2. सियाह रातें

सियाह रातें
और बौद्धिक कविताएं
खुरदुरे, सख़्त हाथों में
थमाने की कावयाद
देखो, इस फूल की तासीर
कहीं पिघल न जाए
और रोमश कांख के दुर्गंध में समाकर
बह न जाए उसकी औरत के बीचोंबीच
जब कविता जनती है नए शब्द
भूख करवटें लेती है मचान पर
उथले हुए बर्तन
अंजुलियों में उकेर कर
भूख का ख़ालीपन
सूखे हुए सरकंडे की दीवारों पर
उगती है दुनाली की तरह
और तुम्हें बताया जाता है
एक नासिका से सांस लेने का महत्व
आधे शरीर और मन को जीने का सच
भयावह होता है
लेकिन, तुम नहीं समझोगे
क्योंकि तुम्हारा सौंदर्यबोध
कोठों के दीवारों के बाहर
नहीं झांकता
जब तक न कोई बैजू
दरारों के बीच उगता है
पीपल बनकर
जिसके समूल नाश में छुपा रहता है
तुम्हारे  विनाश की कहानी

  • सुब्रतो चटर्जी 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

हर तसवीर, हर शब्द सच है लेकिन सारी तसवीर, सारे शब्द मिलाकर एक झूठ बनता है

Next Post

सुभाष बोस जैसे व्यक्तित्व की शानदार कहानी का सबसे शानदार अंत

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

सुभाष बोस जैसे व्यक्तित्व की शानदार कहानी का सबसे शानदार अंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सुकमा एन्काउंटर का माओवादियों द्वारा जारी वायरल जीवन्त विडियो

April 30, 2017

अमावस की रात

June 7, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.