Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

उर्सुला

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 17, 2025
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
उर्सुला
उर्सुला

सुनो उर्सुला
हमें जीना ऐसे नहीं
ऐसे था!
बसाना था अपना एक मकांदो बेतरह!

छींट देने थे एक मुट्ठी सितारे
अपनी ज़मीन पर
जो झरते ताज़े पीले फूल बनकर
हमारी मौत पर!

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

जीवन से मौत तलक
अपने एकान्त का सफ़र बेशक
देता है मजबूती!
अकेला भी करता है भरपूर!
पर
उर्सुला
रोज़ रोज़ जी भर कर जीना
सीखा तुमसे!
प्यार करना इस तरह
के समूचे ब्रह्मांड में बजने लगे घुंघरू…

फिर एक रोज़
अपने होजे आर्काडियो के साथ
छोड़ देना बसा बसाया सबकुछ!
एक मुट्ठी
समुंदर की तलाश में चल पड़ना एक अनजानी
दिशा के सिम्त!
जहां से आ रही हो समंदर की महक!

बसाने को एक नया जहान
मकांदो सरीखा!
न कोई हाकिम, न तानाशाह.
न ही चर्च न ईश्वर!
न कोई हुकुम न बंदिश
मकांदो जिसे नहीं थी ज़रूरत चर्च की!
राज्य की तो कतई नहीं!!

और उर्सुला
तुम्हारा दुःख मनाना
इस तरह के पिघल जाए आसमान!

बता सकती हो?
ये सारी दुनिया की औरतें
तुम्हारी माटी की ही क्यों बनी होती हैं?

अपने सारे बच्चों की अच्छाई बुराई को खुद में
समेट लेने वाली उर्सुला
निकल पड़ती है
बेटे की खोज में जंगल की ओर
घर परिवार छोड़ कर जंगल में भाग जाने वाली मां!
उर्सुला
बनना है मुझे भी
वैसी ही दुर्धष योद्धा!

अपने मकांदो को तबाह होते नहीं सह पाया था
विक्षिप्त
बूंदिया सीनियर! मकांदो का संस्थापक!
बंधा रहा अंत तलक शाहेबलूत के
उस महावृक्ष से.

विकल अपना मन भी
रह जाता है उसी शाहेबलूत के
तने से चिपक कर!

और फिर उसकी मौत पर
बरसे थे आसमान से पीले फूल
दिगंत चकित!
मौत का ऐसा स्वागत?
पीले पीले ताज़े फूल
छा जाते हैं समूची चेतना पर!

और युद्ध?
नहीं मांगता मकान्दो बिल्कुल?
पर
एक एक कर शहीद होते हैं बेटे सारे!
बेटियां अपनी अतृप्त इच्छाएं लिए रीत जाती हैं!
सौ सालों का मकान्दों का शोक!

ऐसा तो नहीं चाहा था इतना लंबा एकांत!

नहीं,नहीं! वैसा जादुई शहर नहीं बसाना मुझे
बेशक बसानी है एक दुनिया सच्ची सी!
अपने जादुई संसार में विचरते हुए जहां
भूल जाऊं ग़म सारे!
पर इन ग़मो की परतों से झरते सुख सच्चे होंगे,
बिल्कुल सच्चे!

देखना एक रोज़
मेरा अपना मकान्दो जीवित होगा ज़रूर
अपने सच्चे सुख दुख समेत!
खिले होंगे सुगंधित ताज़े लाल पीले फूल हर सिम्त
और हर फूल में जड़ी होंगी बिल्कुल
सुच्ची आंखें सपनीली!

मकांदो के सच पर
लगा देंगे हम स्मृतियों की चिप्पियां!
विस्मृति से बचाने को
नदी, पहाड़, पेड़, पत्तियां
घर, फूल, बागीचे, फर्नीचर सभी पर
उकेर देंगे अमिट नाम
हमेशा के लिए
नहीं मिटा पाएगा कोई
मकांदो की स्मृतियों को कभी भी!

सुनो यात्री
तुम भी अपना डेरा डंडा ले
आ बसना यहीं मेरे मकान्दो में /
पर
नहीं भूलना अपने हिस्से का श्रम
और
हंसी बेशुमार!

सुनो, मैंने अपनी होने वाली बेटी का नाम
चुन लिया है
‘ उर्सुला’!

  • अमिताशीरीं

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

रुपया डॉलर के मुकाबले सतासी छू रहा है !

Next Post

मनीष आज़ाद की अवैध गिरफ्तारी, एक नज़र उनके ही शब्दों में…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

मनीष आज़ाद की अवैध गिरफ्तारी, एक नज़र उनके ही शब्दों में…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पोस्टर से कांपती झूठ की बुनियाद पर टिकी सत्ता

April 1, 2023

एक सत्याग्रह

August 10, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.