Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

विशाखदत्त, यूट्यूब, और चाणक्य का अविष्कार…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 2, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
विशाखदत्त, यूट्यूब, और चाणक्य का अविष्कार...
विशाखदत्त, यूट्यूब, और चाणक्य का अविष्कार… (तस्वीर – ट्विटर से)

चन्द्रगुप्त मौर्य का राज्यारोहण और उसके जीवनकाल का आंखों देखा विवरण, प्रसिद्ध नाटक मुद्राराक्षस से मिलता है. यहीं चाणक्य का प्रथम विवरण मिलता है, उसका लेजेंड खड़ा होता है. यह लेजेंड अगर उनका ट्विटर बायो होता, तो यह कहता – ‘एक ब्राह्मण, जिसने नंद वंश का नाश करने की कसम ली. और सड़क से उठाकर चन्द्रगुप्त को सम्राट बना दिया.’

चन्द्रगुप्त मौर्य के दौर का सबसे प्रामाणिक विवरण देने वाली किताब है- इंडिका, जो मेगस्थनीज की लिखी है. मगर इंडिका की मूल प्रति उपलब्ध नहीं. इसकी पैराफ़्रेजिंग जिन दूसरी किताबों में है, वहां से इसका कुछ टैक्स्ट मिलता है. मगर इंडिका से चाणक्य का पता नहीं मिलता. दूसरा स्रोत उस दौर का बौद्ध और जैन साहित्य हो सकता है, मगर वह भी चाणक्य के विषय में मौन है.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

अशोक के 32 से ऊपर शिलालेख मिल चुके, 20 से ऊपर स्तम्भ लेख. ऐसे महान व्यक्तित्व का कहीं उल्लेख नही, जिसने उनके साम्राज्य को जन्म दिया. तो मौर्य लोग सम्भवतः निहायत अहसानफरामोश थे ! हालांकि यह भी सम्भव है कि वामपन्थी इतिहासकारों ने उनके नाम खुरचकर मिटा दिये हैं !

चाणक्य की किताब अर्थशास्त्र जो मशहूर है, वह अचानक 1900 के आसपास दिखी, और छपी. इसका मूल पाठ कहां से मिला, इस पर कोई विश्वसनीय ट्रेल नहीं है. कहा जाता है कि किसी ब्राह्मण कुल ने इसे सुरक्षित रखा था.

बहरहाल, विशाखदत्त ने तो किताब लिखी, और चाणक्य का वर्णन भी किया. जरूर वह चन्द्रगुप्त मौर्य के दौर में रहा होगा. उसका दरबारी होगा.. दोस्त या बायोग्राफर होगा ? नहीं, विशाखदत्त की दूसरी किताब है- देवीचन्द्रगुप्तम. इसका चन्द्रगुप्त, मौर्य नहीं है, गुप्त वंश वाला चन्द्रगुप्त है, जिसका विवाह लिच्छवियों की राजकुमारी कुमारदेवी से हुआ था.

यह वंश चन्द्रगुप्त मौर्य के कोई 500 साल बाद आया. अर्थात, मुद्राराक्षस नामक बेस्टसेलर, चन्द्रगुप्त मौर्य के 500-600 साल बाद लिखा गया. टाइम गैप इतना है, जैसे आप आज 2023 में अकबर बीरबल के किस्से लिखें. तो जाहिर है आप फिक्शन लिखेंगे. विशाखदत्त लिख भी तो नाटक ही रहे थे न..!

तो मुद्राराक्षस के इवेंट कल्पित हैं, और चाणक्य का कैरेक्टर भी पहली बार यहीं से अविष्कृत होता है. उसके बाद कुछ और नाटकों गीतों में उनका वर्णन आता है. यू ट्यूब पर भी काफी जानकारी रहती है, जिसमें कई बातें ऐसी है, जिसमें कई कोट बड़े ज्ञानवान है- ‘जहां का राजा व्यापारी होता है, वहां की प्रजा भिखारी होती है.’ उन्होंने अमात्य राक्षस के सम्बन्ध में कहा- ‘आई विल मेक हिम अन ऑफर ही कान्ट रिफ्यूज !!!’

इन वनलाइनर कोट्स की वजह से चाणक्य की काफी फॉलोइंग है. विशेषतर, तमाम धूर्त, झूठे, धोखेबाज, विश्वासघाती, वचन से फिरने वाले, और नीच कर्म करके धन, दौलत सत्ता हासिल करने वालों के बीच चाणक्य काफी लोकप्रिय है. उनका कहना है कि चाणक्य इसी तरह के व्यक्ति थे, और यह स्वभाव देशप्रेमियों का अनिवार्य गुण है.

हालांकि ऐसा विश्वास करना कठिन है. परन्तु कुछ और भी बातें है जो जरा अजीब हैं. उनके बारे में जानकर लगता है कि इसके बारे में किसी विशाल साम्राज्य का प्रधानमंत्री भला क्यों ही बोलेगा ?

जरा सोचिए कितना अजीब होगा, अगर आज से 100-50 साल बाद हमारे राष्ट्र प्रधानमंत्री के हवाले से कोई यू ट्यूब वीडियो कहे- गोभी जी ने कहा था- ‘जिस स्त्री के होंठ पर तिल होता है, वह रसिक मिजाज होती है.’

  • मनीष सिंह

Read Also –

चूज योर हीरोज, केयरफुली…
भारत का इतिहास पराजयों का इतिहास क्यों है ?
कैमूर का उपेक्षित शिलालेख : भारत के इतिहास मिटाने की यह सचेतन कोशिश है
ब्राह्मणवादी दुष्ट संघियों का दुष्प्रचार और महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मायावती- द स्टेपिंग स्टोन !!!

Next Post

धारा 295-ए रद्द हो क्योंकि…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

धारा 295-ए रद्द हो क्योंकि...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कोराना वायरस : अर्थव्यवस्था और प्रतिरोधक क्षमता

May 1, 2020

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.