Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

कैमूर का उपेक्षित शिलालेख : भारत के इतिहास मिटाने की यह सचेतन कोशिश है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 24, 2021
in ब्लॉग
1
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कैमूर का उपेक्षित शिलालेख : भारत के इतिहास मिटाने की यह सचेतन कोशिश है

इसे बिडम्बना ही कहा जायेगा कि भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को दफन कर दिया गया है. बातें केवल इतनी ही नहीं है, यथासंभव भारत की गौरवशाली इतिहास को मिटाने, साक्ष्यों को नष्ट करने और लिखित साहित्यों को जलाकर खत्म करने की एक सचेतन कोशिश एक लंबे समय से की जाती रही है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

भारत के इतिहास मिटाने की यह सचेतन कोशिश इतनी भयानक है कि भारत के सर्वश्रेष्ठ शासक सम्राट अशोक तक की यादों को जनमानस से सदा सदा के लिए मिटा दिया गया. वह तो गनीमत हो अंग्रेजी शासक का, जिसने हजारों शिलालेखों, इमारतों, साहित्यों को उकेड़ कर सम्राट अशोक की विराट छवि, उनकी चिंतन को दुनिया के सामने लाया तो लोगों की आंखें चौंधियाने लगी और ‘विश्व गुरु’ का जाप करने लगी.

यह भी एक बिडम्बना ही है कि जो ताकतें सम्राट अशोक के विचारों, उनकी विराटता को मिटाने की कोशिश में लगी थी, वही ताकतें आज उनका गुणगान करते हुए अपने ब्राह्मणवादी ढांचे में फिट करने की कोशिश करते हुए एक फर्जी ब्राह्मणवादी चरित्र ‘चाणक्य’ का निर्माण कर सम्राट अशोक के महान कार्य का सारा श्रेय लेने की कुटिल षड्यंत्र रचने का भी उत्तरदायी है. इस सन्दर्भ में प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. प्रताप चाटसे लिखते हैं –

चाणक्य ब्राह्मण वर्चस्व को स्थापित करने के लिए निर्मित काल्पनिक पात्र हैं. चाणक्य नामक कोई भी व्यक्ति इतिहास में नहीं हुआ है. ब्राह्मणों का वर्चस्व दिखाने के लिए चाणक्य, कौटिल्य और विष्णुगुप्त नामक काल्पनिक पात्रों का निर्माण ब्राह्मणों ने इतिहास में किया है.

अलेक्जेंडर और मौर्यकालीन विचारक डायोडोरस सिलिकस, प्लुटार्च, जस्टिन, पोम्पियस ट्रोगस, ऐपियन, स्ट्रैबो, प्लिनी जैसे प्रख्यात ग्रिक इतिहासकारों की किताबों में चाणक्य, कौटिल्य या विष्णुगुप्त का नाम कहीं पर भी नहीं मिलता हैं. इन इतिहासकारों ने लिखा है कि चंद्रगुप्त खुद के बलबूते पर विजयी हुआ था. चंद्रगुप्त मौर्य के ग्रिक सलाहकार मैगस्थनीज ने भी अपनी किताब इंडिका में चाणक्य का नाम तक नहीं लिया है. अलेक्जेंडर तक्षशिला महाविद्यालय में दस आचार्यों से मिला था लेकिन उनमें किसी का भी नाम चाणक्य नहीं है.

काल्पनिक पात्र चाणक्य का निर्माण मध्ययुगीन कथा ‘चाणक्य-चंद्रगुप्त कथा’ के रूप में लिखकर ब्राह्मणों ने चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन में चाणक्य को घुसाया है. काल्पनिक चाणक्य की मनघडंत बातों का विस्तृत वर्णन इसवी सन आठवीं सदी में लिखे गए ‘मुद्राराक्षस’ नाटक में दिया गया है.

यह नाटक चंद्रगुप्त मौर्य के लगभग एक हजार साल बाद लिखा गया था और उसमें काल्पनिक पात्र चाणक्य का महिमामंडन किया गया है. चंद्रगुप्त मौर्य के वास्तविक शौर्य और बुद्धिकौशल्य को धुमिल करने के लिए काल्पनिक चाणक्य को इस नाटक के जरिए सामने लाया गया है. इससे साबित होता है कि, चाणक्य, कौटिल्य या विष्णुगुप्त एक काल्पनिक पात्र है.

खैर, इससे एक चीज जो स्पष्ट होती है वह है ब्राह्मणवादी यथासंभव अपने विरोधियों को इतिहास से मिटाने के लिए तमाम कोशिशें करता है, अगर वह फिर भी उजागर हो जाता है तब उसका श्रेय लेने के लिए षड्यंत्र रचता है. परन्तु वह कभी भी नवीन वैज्ञानिक आधार बनाकर मानव संसाधन के विकास में कोई योगदान नहीं करता, अपितु कल्पना विहार कर समाज को भ्रमित करता है. सम्राट अशोक के प्रकरण में यही सिद्ध होता है.

यही कारण है कि भारत का कोई लिखित इतिहास नहीं है. अनेकों रचित साहित्य कल्पना की बेतुकी उड़ान के अलावा और कुछ नहीं है. भारत का आज जो कुछ भी इतिहास दुनिया के सामने आया है उसका श्रेय विदेशी यायावरों द्वारा रचित साहित्य है अथवा पुरातत्वविदों द्वारा खोजी या खोदी गई शिलालेख आदि है. ज्यादातर इतिहास तो अंग्रेजी पुरातत्वविदों द्वारा खोजी गई है.

भारत के इतिहास को समझने के लिए पहले भी और न आज ही भारत सरकार ने कभी भारत के पुरातात्विक इतिहास की पर्याप्त खोज की है, उल्टे उसने अनेकों प्रकार से बाधा ही डाली है. वहीं, सामाजिक वर्चस्व हासिल ब्राह्मणवादियों ने ही तो इतिहास को मिटाने का ही प्रयास किया है. परिणामस्वरूप भारत का अलिखित इतिहास धरती के गर्भ में समाती जा रही है, या कालचक्र के प्रभाव में धूमिल होता जा रहा है.

ऐसा ही 8वीं सदी का शिलालेख पर लिखित इतिहास का एक धरोहर बिहार के कैमूर जिला में है, जो बिना किसी संरक्षण के मिटने के कागार पर है. 8वीं सदी के शिलालेख पर लिखे अक्षर सिद्ध मातृका लिपि को कुटिला लिपि भी कहते हैं. यह विकटाक्षर के नाम से भी मशहूर है. जाहिर तौर पर इसके अक्षर लिखने-पढ़ने में कठिन होंगे. 7वीं सदी के उत्तरा‌र्द्ध से 12वीं सदी तक यह लिपि प्रचलित रही.

खबर के साथ अनुसार कैमूर जिला में भी सभ्यता और संस्कृति का एक इतिहास है. उसके कुछ अंश किताबों में दर्ज और कुछ शिलापट्ट पर उकेरे हुए हैं. ऐसा ही एक शिलालेख रामपुर की बड़वा पहाड़ी पर मिला है, जिसे सिद्ध मातृका लिपि का एक दस्तावेज कह सकते हैं लेकिन वर्तमान स्थिति में लिखावट अब धीरे-धीरे मिटने के कगार पर पहुंचने लगी है.

पुरातत्वविदों के मुताबिक 8वीं सदी के दौरान इस लिपि का खूब प्रयोग हुआ था. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस दौरान कैमूर की कुलीन संस्कृति रही होगी. बड़वा पहाड़ी रामपुर प्रखंड के बेलांव से थोड़ी दूर पर उचीनर गांव के समीप अवस्थित है. उस पहाड़ी पर छह सौ फीट ऊपर यह शिलालेख उपेक्षित पड़ा हुआ है, जिससे शिलापट्ट की लिखावट बेहद धुंधली हो चुकी है और मिट जाने के कगार तक पहुंच चुकी. आसपास के ग्रामीण इससे अनहोनी की आशंका जोड़े बैठे हैं और पुरातत्व विभाग खामोश.

पहाड़ी के ऊपर पांच सौ फीट तक तो जाने में कोई खास दिक्कत नहीं, लेकिन उसके आगे सौ फीट का रास्ता दुरुह है. इसी कारण लोग वहां तक पहुंच नहीं पाते. पैर फिसलते ही गहरी खाई में गिरने का अंदेशा रहता है. शायद इसी कारण पुरातत्व विभाग भी जहमत नहीं उठा रहा हो, जबकि यह साधन-संसाधन का दौर है. कई बुजुर्गों ने बताया कि उन्होंने भी अपने बुजुर्गों से इस शिलालेख के बाबत थोड़ा-बहुत सुना है, विशेष जानकारी नहीं है. पर सरकार भी तो इसके बारे में जानने की कोई कोशिश नहीं करती.

सिद्ध मातृका मात्रिका लिपि भारत में आठवीं सदी में प्रचलित थी. पुरातत्वविद डॉ. श्याम सुंदर तिवारी शिलालेख के कुछ शब्द पढ़ पाए हैं. वे बताते हैं कि उस पर सुवन, हन, व्यहृत आदि दर्ज हैं. इसका मतलब है कि ‘किसी व्यक्ति द्वारा किसी को स्वर्ण (सोना) और दूसरी बहुमूल्य चीजें दी गई हैं.’

सिद्ध मातृका लिपि यानी कुटिला लिपि के बारे में इतिहासकार व पुरातत्वविद डॉ. श्याम सुंदर तिवारी कहते कि सिद्ध मातृका लिपि को कुटिला लिपि भी कहते हैं. यह ‘विकटाक्षर’ के नाम से भी मशहूर है. जाहिर तौर पर इसके अक्षर लिखने-पढ़ने में कठिन होंगे. 7वीं सदी के उत्तरा‌र्द्ध से 12वीं सदी तक यह लिपि प्रचलित रही. नेपाल लिपि, देवनागरी लिपि और तिब्बती लिपि के विकास के साथ ही कुटिला लिपि का लोप हो गया.

शिलालेख को पूर्णतया पढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी. अगर इन शिलालेखों को पढ़ लिया जाता है तो निश्चित तौर पर भारत के समृद्ध इतिहास में एक अध्याय जुड़ जायेगा. परन्तु, सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इसी तरह के असंख्य शिलालेख देश के विभिन्न हिस्सों में बिखरे पड़े हैं, जो अब भी भारत सरकार और उसके पुरातात्विक विभागों द्वारा उपेक्षित छोड़ दिये गये हैं, जो ब्राह्मणवादी षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है.

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

मंडी

Next Post

कोकाकोला : सुपरस्टार धोनी, सौरव गांगुली बनाम सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

कोकाकोला : सुपरस्टार धोनी, सौरव गांगुली बनाम सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो

Comments 1

  1. सत्यसंचीत says:
    2 years ago

    लिखा तो बुद्ध के लिखा तो बुद्ध के बारे में भी कहीं नहीं है यहां तक की अशोक के किसी भी शिलालेख में चंद्रगुप्त मौर्य और उनके पुत्र बिंदुसार का भी उल्लेख नहीं है तो क्या उनकी उपस्थिति को भी काल्पनिक मान लिया जाए
    मेगास्थनीज की पुस्तक इंडिका को लगभग 10 लेखकों ने लिखा है जिसमें से मात्र एक लेखक ने बूटा शब्द का प्रयोग किया है जिसको कुछ लोग बुद्धि बताते हैं इसके अलावा मेगास्थनीज की इंडिका में बुद्ध का भी कहीं पर उल्लेख नहीं है तो क्या बुद्ध को भी काल्पनिक मान लिया जाए अब बात है चाणक्य की, बौद्धो के ग्रंथ महावंश के पांचवे parikshed मे चाणक्य का स्पष्ट उल्लेख है की धनानंद की हत्या कर कर अति क्रोधी ब्राह्मण चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया था और अगर इतिहास पढनी है तो पढ़ लो मै बहुत अच्छा पढाता हू

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यसीन मलिक : कश्मीरी राष्ट्रीयता के संघर्ष का लोकप्रिय चेहरा

March 22, 2022

फर्क

September 17, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.