Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

विश्वगुरू बनते भारत की पहचान : एबीवीपी के गुंडों से पैर छूकर मांफी मांगते गुरू

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 29, 2018
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विश्वगुरू बनते भारत की पहचान : एबीवीपी के गुंडों से पैर छूकर मांफी मांगते गुरू

देश को विकसित करने का एकमात्र मूल मंत्र है – शिक्षा. एक शिक्षित नागरिक ही देश को मजबूत और विकासित बना सकता है. चूंकि देश की सत्ता पर काबिज आरएसएस के ब्रांच संगठन भाजपा मनुस्मृति को देश के संविधान की जगह रखना चाहता है, इसके लिए जरूरी है देश को विकसित होने से रोका जाये. इसके लिए देश के नागरिकों को शिक्षित होने से रोकना प्राथमिक शर्त है. इसके लिए मोदी सरकार देश में शिक्षा की व्यवस्था को जड़ समेत उखाड़ फेंक रही है. देश के तमाम शिक्षण संस्थानों को बर्बाद करने के लिए एक से बढ़कर एक कदम उठा रही है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

बिना गुरू के विश्वगुरू बनने का फर्जी सपना देश को दिखाने वाले शिक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव से लेकर शिक्षकों के पदों को खत्म करना, उसके लिए वित्तीय सहायता को खत्म करना, विद्यालय-विश्वविद्यालयों को सिरे से खत्म करने से लिए उसे शिक्षण संस्थानों की जगह सैन्य छावनी में बदलने की जद्दोजहद से आगे बढ़कर अब शिक्षकों को देशद्रोही-राष्ट्रद्रोही कहकर पीटना, उसकी हत्या करना, और अब तो हालत यह हो गई है कि शिक्षकों को अपनी जान बचाने के लिए एबीवीपी के गुंडों से पैर छूकर माफी मांगनी पड़ रही है.

“हम नारे लगाते जा रहे थे. सर ने रोका, यह उनकी गलती है. उनका माइंड डिस्टर्ब था इसलिए उन्होंने सभी के पैर पकड़कर माफी मांगी.” हिंदुत्ववादी संस्कारों और राष्ट्रीयता से भरे ये वाक्य मंदसौर विद्यालय के एबीवीपी के कॉलेज अध्यक्ष राधे गोस्वामी के हैं. आपको ये बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक लग सकते हैं तो इसमें गलती आपके सोच की है.

बात बेबात गुरु के लिए गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥ मंत्र का जाप करने वाले और शिक्षा के नाम आते गुरु-शिष्य परंपरा की दुहाई देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा का एक शिष्य संगठन है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी).

हाल -फिलहाल तो ऐसा कोई यूनिवर्सिटी ऐसा कोई महाविद्यालय नहीं बचा जो इनके आतंक से त्रस्त न हो. ताजा मामला के मध्य प्रदेश के मंदसौर का है, जहां क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे प्रोफेसर ने डिस्टर्ब होने पर नारे लगाने से रोक दिया सिर्फ इसलिए एबीवीपी के संस्कारी छात्रों ने राष्ट्रद्रोही कहकर न सिर्फ प्रोफेसर को संबोधित किया बल्कि उन्हें राष्ट्रद्रोह के केस में फंसाने की धमकी देकर पैरों में गिरकर माफी भी मंगवाई.

@ABVPVoice अब आप यूं कहेंगे भारत माता की जय @RSSorg ये है युवा शक्ति? शर्मनाक! @BJP4India @BJP4India @INCMP @INCIndia @ndtvindia @shailendranrb @ajaiksaran @avinashonly @nsui @kidliberty @VTankha @VIVEKnsuibplmp @delayedjab @DeepakScribe @ManojSharmaBpl @brajeshabpnews pic.twitter.com/IaxnSLBdjC

— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) September 27, 2018

घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार 26 सितंबर की दोपहर एक बजे एबीवीपी कार्यकर्ता महाविद्यालय पहुंचे. वे ज्ञापन देने से पहले पूरे कॉलेज में नारेबाजी करते हुए घूमते रहे. नारों से व्यावधान पड़ने पर एकाउंट्स की क्लास ले रहे प्रो. दिनेश गुप्ता ने एबीवीपी के छात्रो को नारे लगाने से रोका, जिसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य आरके सोहोनी को ज्ञापन दिया और प्रो. दिनेश गुप्ता पर भारत माता की जय के नारे नहीं लगाने देने का आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रद्रोही कहा.

प्रो. दिनेश गुप्ता ने क्लास में पढ़ने—पढ़ाने में खलल पड़ने की दलील दी. तिस पर एबीवीपी के गुंडे भड़क गए और उन्हें राष्ट्रद्रोही बताते हुए उनके खिलाफ सेडिशन का केस दर्ज कराने की धमकी दी. पूरी घटना से प्राचार्य इस कदर सहम गए कि वहीं खड़े होकर वो खुद भी भारत माता की जय के नारे लगाने लगे. इस बात पर एबीवीपी के गुंडों ने प्रो. गुप्ता से माफी मंगवाने के लिए कहा.

प्राचार्य को इस कदर सरेंडर करते देख प्रो दिनेश गुप्ता के भी हाथ पांव फूलने लगे. बिहार के मोतिहारी में प्रोफेसर संजय कुमार की लिंचिंग की वो बर्बर घटना ज़रूर उनके जेहन में रही होगी, तभी तो बिना तनिक समय गंवाये वो एबीवीपी के गुंडों के पैर पड़कर माफी मांगने में लग गए. हालांकि वहां मौजूद प्रो. बीएल नलवाया ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया.

वहीं घटना के बाद प्रो दिनेश गुप्ता का कहना है कि “एबीवीपी के छात्र मुझे देशद्रोही बोल रहे थे. क्या करता पैरों में गिर गया कि मैं ऐसा नहीं हूं. मुझ पर प्रकरण भी दर्ज कराना चाहते थे. ये विद्यार्थी हैं ही नहीं. ये कभी क्लास नहीं आते, केवल नेतागीरी करते हैं. कार्रवाई जैसी कोई बात मेरे मन में नहीं है.”

वहीं उस शर्मनाक घटना के समय मौजूद एक और एबीवीपी छात्र पवन शर्मा का कहना है कि – “उस समय मुझे नहीं मालूम था सर ऐसा क्यों कर रहे हैं. मुझे बहुत बुरा लगा. मैंने उन्हें रोका भी, लेकिन वे नहीं माने. मैंने खुद उनके पास जाकर माफी मांगी है. मैंने साथियों से बात की है. उनका कहना है कि सर ने भारत माता की जय बोलने से रोका, जिससे वे नाराज हुए.”

ये भाजपा के छात्र है. ये एबीवीपी के छात्र हैं. इनके यहां शिक्षकों से पैर में गिराकर माफी मंगवाई जाती है. यही इनके संस्कार हैं. इसी संस्कार की दुहाई देते हैं वो. इसी के बूते वो विश्वगुरू बनेंगे.

  • एक रिपोर्ट के आधार पर

Read Also –

टीपु के इतिहास के साथ तथ्यात्मक छेड़छाड़ का एक उदाहरण
राबिया स्कूल प्रकरण : शिक्षा के बाजारीकरण का दुष्प्रभाव
शिक्षा को तबाह करती सरकार

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

[ प्रतिभा एक डायरी ब्लॉग वेबसाईट है, जो अन्तराष्ट्रीय और स्थानीय दोनों ही स्तरों पर घट रही विभिन्न राजनैतिक घटनाओं पर अपना स्टैंड लेती है. प्रतिभा एक डायरी यह मानती है कि किसी भी घटित राजनैतिक घटनाओं का स्वरूप अन्तराष्ट्रीय होता है, और उसे समझने के लिए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देखना जरूरी है. प्रतिभा एक डायरी किसी भी रूप में निष्पक्ष साईट नहीं है. हम हमेशा ही देश की बहुतायत दुःखी, उत्पीड़ित, दलित, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के पक्ष में आवाज बुलंद करते हैं और उनकी पक्षधारिता की खुली घोषणा करते हैं. ]

Tags: एबीवीपीप्रोफेसरशिक्षा
Previous Post

युगपुरुष श्री श्री मोदी जी के 5 साल में चुनिंदा महान कीर्तिमान

Next Post

दूसरों के मौत पर हंसने वाली वो भक्तन थी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

दूसरों के मौत पर हंसने वाली वो भक्तन थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन रूस में : युद्ध उद्योग का विस्तार और चुनौतियां

October 22, 2024

मरीज एक प्रोडक्ट है

December 27, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.