Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

राबिया स्कूल प्रकरण : शिक्षा के बाजारीकरण का दुष्प्रभाव

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 14, 2018
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राबिया स्कूल प्रकरण : शिक्षा के बाजारीकरण का दुष्प्रभाव

दिल्ली देश की राजधानी है, इसलिए दिल्ली में घटित किसी भी घटना का न केवल राष्ट्रीय प्रभाव पड़ता है वरन् विश्व भर में देश की छवि पर भी प्रभाव पड़ता है. ‘रेप कैपिटल’ के नाम से कुख्यात दिल्ली के एक निजी स्कूल में महज समय पर फीस जमा न करने के कारण नर्सरी और केजी के तकरीबन 16 बच्चों को बंधक बना कर पूरे 6 घंटे रखा गया. हलांकि कुछ अभिभावकों का यह भी कहना है कि उन्होंने पैसे जमा कर दिये थे, इसके बाद भी उनके बच्चे को बंधक बनाया गया. अभिभावकों का यह सवाल और स्कूल प्रबंधकों की बर्बरता का सीधा असर बच्चों की मानसिकता पर पड़ा, जिसने आगे से स्कूल जाने से साफ मना कर दिया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

उन बच्चियों के अभिभावक जब कहते हैं कि पैसे उन्होंने जमा करा दिये हैं, तो यह महज कहने की बात नहीं है वरन् सच भी है. स्कूल प्रबंधक फीस हमेशा कैश में लेता है, कभी भी चेक या अकाउंट से नहीं लेना चाहता. अभिभावक अक्सर कैश जमा कराने के बाद या तो रसीद नहीं लेते या उसे संभाल कर नहीं रख पाते. उसे स्कूल प्रबंधक पर पूरा भरोसा होता है, जिसका नाजायज फायदा स्कूल प्रबंधक उठता है और जमाराशि हड़प जाता है. हलकान अभिभावक एक बार फिर पैसे जमा कराने लाईन में जा खड़े होते हैं. यह इन निजी स्कूलों की एक काली सच्चाई है, जिससे आंख नहीं मोड़ा जा सकता.

भारत का सवर्ण तबका हमेशा से ही दलितों, आदिवासियों, महिलाओं के शिक्षा का प्रबल विरोधी रहा है. वह किसी भी हालत में इन तबकों को शिक्षित होते नहीं देखना चाहता है. यही कारण है कि शुद्रों को ज्ञान की बात सुन लेने मात्र पर उसके कान में पिघला सीसा और उच्चारण करने पर जिह्वा काटने की बर्बर घटना इस देश में घटित होती रही है. आज भी दलितों-आदिवासियों पर जातीये हमले आये दिन देखे जा रहे हैं. एक शिक्षित व्यक्ति ही सबल देश का निर्माण करता है, की अवधारणा को पैरों तले रौंदने वाला यह सवर्ण तबका देश को गुलामी की जंजीरों में जकड़ने का प्रधान कारण बना.

अंग्रेजों का दौर और उसके बाद देश की जातीय समीकरण में आये बदलाव ने सवर्ण तबको को काफी दुःखी कर दिया क्योंकि अंग्रेजों ने अपने हित खातिर ही सही पर दलितों-आदिवासियों-महिलाओं को शिक्षित करना जरूरी समझा और इसके लिए यथेष्ट कदम उठाये. अंग्रेजों के इस कदम से दुःखी आजादी के बाद भी दलितों-आदिवासियों-महिलाओं के शिक्षा का प्रबल समर्थक बनी देश के इस संविधान के खिलाफ आरएसएस शुरू से रही. दरभंगा महाराज का यह कथन कि अगर गरीब-गुरबा पढ़ लेगा तो हल कौन चलायेगा ? की अभिव्यक्ति यों ही नहीं आई है. यह देश की विशाल आबादी को शिक्षा से वंचित रखकर अपना बैठ-बेगार गुलाम बनाये रखने की साजिश है.

देश की आजादी के वक्त पूरा देश आन्दोलित हो उठा था क्योंकि मुख्यधारा के आन्दोलनकारियों – कांग्रेस – का मानना था कि पूरे देश के हर तबके को आन्दोलन में शामिल होना होगा, जिस कारण देश के तकरीबन हर तबके का राजनैतिक चेतना जागा, जिसकारण भारत की संविधान में भी हर तबके को शिक्षा देने को मलभूत मौलिक अधिकार में शामिल करना पड़ा. परन्तु जैसे-जैसे वक्त बीतता जा रहा है एक बार सत्ता प्रतिष्ठान पर काबिज सवर्ण-ब्राह्मणवादी तबका देश की विशाल आबादी – दलितों-आदिवासियों-महिलाओं सहित बंचित तबकों – को शिक्षा से दूर धकेलने के लिए एक नया साजिश रचा है और वह है शिक्षा का बाजारीकरण.

शिक्षा का बाजारीकरण करना स्पष्टतः देश के संविधान का विरोध करता है, जिसमें शिक्षा को हर नागरिक का मौलिक आधिकार माना जाता है. शिक्षा का बाजारीकरण यह मानता है कि शिक्षा उसी को मिलेगा जो थैलीशाह हैं और उच्च वर्ग से ताल्लुक रखते हैं, इसीलिए तो अब छात्रों के प्रवेश के लिए अभिभावकों का टेस्ट लिया जाता है, उसके अच्छी स्किल को मापा जाता है, जिसका मतलब है शिक्षा को उच्च वर्ग के लिए आरक्षित करना और गलती से भी अगर कोई निम्न वर्ग का आ गया तो उस बच्चे को सरेआम बेइज्जत करना और अपमानित करना, जिससे की वह बच्चा दुबारा शिक्षा के लिए न आ सके.

दिल्ली के राबिया स्कूल में 40 बच्चों को अपराधियों की बंधक बनाकर रखना, देश के सरकार की इसी शिक्षा विरोधी मानसिकता को प्रतिबिम्बित करता है. देश की राजधानी में घटित यह प्रकरण दरअसल सारे देश में हर रोज दोहराई जा रही है, पर देश की किसी भी राज्य की सरकारों को इनसे कोई ताल्लुक नहीं है. वह इस बाजारी स्कूल जिसे शिक्षा का दुकान कहना ज्यादा मुफीद है, से संबंध बस चुनावी चंदे तक खुद को सीमित रखती है.

परन्तु दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार जो देश की संविधान के अनुरूप शिक्षा को हर नागरिक का अधिकार मानती है और सरकारी व्यवस्था के तहत् मुफ्त में शिक्षा देने को खुद को प्रतिबद्ध मानती है, के द्वारा त्वरित एक्शन उच्च वर्गों के हितों की संरक्षक भाजपा की सरकार को ब्यथित कर दिया है, जिसके प्रतिफल स्वरूप भाजपा के द्वारा प्रेरित उसी स्कूल की पूर्व छात्राओं को स्कूल के प्रबंधक के इस क्रूर हरकतों के पक्ष में खड़ा कर दिया है, जो यह मानता है कि शिक्षा देश के हर नागरिक का मौलिक अधिकार नहीं, कि देश के इस संविधान को बदल डालना चाहिए, कि शिक्षा केवल उच्च वर्ग की बपौती है. कि शिक्षा पाने को आने वाले वंचित समूहों के कानों में पिघला सीसा और उच्चारण करने पर जिह्वा काट लेनी चाहिए. यह बेहद ही शर्मनाक है, और देश के संविधान का खुला विरोध है.

Read Also –

“प्लीज, इस कॉलेज को बंद करो” – डॉ. स्मृति लहरपुरेे का सुसाइड नोट

प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

कांग्रेस के आपात काल से किस तरह लड़ा था संघ

Next Post

बेरोजगारी और गरीबी का दंश झेलता भारत की विशाल आबादी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

बेरोजगारी और गरीबी का दंश झेलता भारत की विशाल आबादी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सुप्रीम कोर्ट का जज अरुण मिश्रा पर गौतम नवलखा का हस्ताक्षर

March 17, 2020

भारत देश एक भयानक लूट के दौर से गुज़र रहा है

October 7, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.