Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

प्रतिव्यक्ति वार्षिक आय: दिल्ली सरकार बनाम केन्द्र सरकार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 17, 2017
in ब्लॉग
1
प्रतिव्यक्ति वार्षिक आय: दिल्ली सरकार बनाम केन्द्र सरकार
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जब केन्द्र सरकार की तुलना एक छोटे केन्द्रशासित प्रदेश की राज्य सरकार से होने लगे तब केन्द्र सरकार की भ्रष्ट और काॅरपोरेट परस्त दलाल नीतियां सहज ही सवाल के घेरे में आ जाती है, जिसे झुठलाने के लिए केन्द्र सरकार को काॅपोरेट घरानों के ही दलाल तथाकथित मुख्यधारा की मीडिया को भारी धन देकर खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है. केन्द्र की काॅरपोरेट केन्द्रित नीतियां जहां केवल 7 परिवारों के हितों के इर्द-गिर्द बनाई जा रही है, वहीं दिल्ली की राज्य सरकार की जन-आधारित नीतियां नित नये प्रतिमान गढ़ रही है, इसके बावजूद कि केन्द्र सरकार उसके 18 बिल पारित नहीं कर रही है, उसके मंत्रियों-विधायकों को नित फर्जी मुकदमें में जेल भेजा जा रहा है, नक्सलवादी-माओवादी जैसे अलंकार से सुशोभित कर रही है, अपने कुत्ते, तोता, मैना, ठुल्लों और कपिल मिश्रा जैसे टुच्चों को दिल्ली सरकार पर छोड़ रखा है.

विगत दिनों इनकम टैक्स रिटर्न के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि इस देश में महज 7 ऐसे लोग या परिवार हैं जिनकी वार्षिक आय 500 करोड़ रूपये से भी ज्यादा हैं. वहीं करोड़ों ऐसे लोग या परिवार हैं जिनकी दो जून की रोटी भी मुश्किल से जुट पाती है. करोड़ों भारतवासी भूखमरी, बेरोजगारी, गरीबी की अन्तहीन खाई में धकेले जा रहे हैं जहां उनके सामने आत्महत्या के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता है. देश भर में उठ रहे साम्प्रदायिक दंगे, हत्या, बलात्कार, आतंकवादी हमला जहां लोगों को दहशत मेें डाल रही है, वहीं नित सरकारी संरक्षण पर खड़े हो रहे निजी हमलावार सेना जैसे गौ-रक्षा दल, एंटी-रोमियों सक्वायड आदि सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर रही है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

प्रतिव्यक्ति राष्ट्रीय आय 2015-16 में 93 हजार 293 रूपये थी जो अब नये वित्त वर्ष 2016-17 में 1 लाख 3 हजार 7 रूपये रहने का अनुमानित है. वहीं दिल्ली सरकार की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में प्रतिव्यक्ति आय न सिर्फ सभी राज्यों से ज्यादा है बल्कि वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिव्यिक्ति औसत आय से भी 3 गुनी ज्यादा है. आंकड़े के अनुसार दिल्ली में पिछले वर्ष 2015-16 में प्रतिव्यक्ति आय जहां 2 लाख, 73 हजार के करीब थी, अब बढ़कर 3 लाख, 3 हजार, 73 रूपये होने का अनुमान रखा गया है. दिल्ली में प्रतिव्यक्ति आय औसतन 10.76 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है. प्रतिव्यक्ति आय के राष्ट्रीय रैंकिंग में दिल्ली जहां सर्वोच्च पर है वहीं गोवा दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे पायदान पर धकेल दिया गया है.

यही वह कारण है जिससे जुमलें गढ़ने में माहिर केन्द्र की मोदी सरकार दिल्ली सरकार से घबरा रही है. वह ऐन-केन-प्रकारेण दिल्ली सरकार को बदनाम करना चाह रही है. नित भाड़े के टट्टू को खरीदकर दिल्ली सरकार पर हमले करवा रही है. किसी भी तरह वह दिल्ली सरकार को भी अपने ही जैसा भ्रष्ट साबित करना चाह रही है. प्रयास के इसी कड़ी में नया टट्टू कपिल मिश्रा, जिसके अनर्गल, झूठ और अहंकारी प्रलापों को तो सुना भी नहीं जा सकता, तथाकथित मुख्यधारा की मीडिया दिन-रात लाईव प्रसारित कर रहा है. पर जब केन्द्र की मोदी सरकार अपनी सारी ताकत आम आदमी पार्टी जैसे छोटी और केन्द्रशासित प्रदेश की दिल्ली सरकार को खत्म करने पर लगा रही हो तो यह सहज ही समझा जा सकता है कि केन्द्र की मोदी सरकार जो हर दिन लगभग चुनावी मोड में रहती है, के दिन लद गये हैं, कि अब वह आम आदमी के हित में कतई नहीं है.

Previous Post

‘‘आपकी पाॅलिटिक्स क्या है … ?’’

Next Post

ब्राह्मणों के प्रकार का इतिहास बताता है कि ये घुमन्तु प्रजाति के थे

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post
ब्राह्मणों के प्रकार का इतिहास बताता है  कि ये घुमन्तु प्रजाति के थे

ब्राह्मणों के प्रकार का इतिहास बताता है कि ये घुमन्तु प्रजाति के थे

Comments 1

  1. Sayed Jubair says:
    9 years ago

    Ek Chaye wale or IIT Engineer me fark hota hai… Sir

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

फ्रेडरिक एंगेल्स (1858) : भारत में विद्रोह

November 28, 2024

धृतराष्ट्र चुनाव आयोग और उसकी ‘‘अनोखी ईवीएम’’

May 12, 2017

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.