Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

अब आदिवासियों के विरूद्ध सुप्रीम कोर्ट

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 22, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अब आदिवासियों के विरूद्ध सुप्रीम कोर्ट

केन्द्र की मोदी सरकार देश की दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं समेत तमाम राष्ट्रीयताओं का विरोधी है. उन सबों को या तो ब्राह्मणवाद के ढ़ांचे में दास या गुलाम के बतौर बनाना चाहती है अथवा मिटा देना चाहती है. कश्मीरी राष्ट्रीयता पर मोदी सरकार के भयानक हमले जो आम तौर पर भयानक नरसंहार के तौर पर देखे जा रहे हैं, जिसके प्रतिकार में कश्मीरी राष्ट्रीयता ने भी अपनी बुलंद आवाज अब रायफल की नाल से देना सीख गया है. इसी कड़ी में केन्द्र की मोदी सरकार (पहले की सरकार की तुलना में ज्यादा खतरनाक तरीके से) ने देश से आदिवासियों को मिटा देने के लिए नये सरंजाम किये हैं. इसमें उनका हथियार बनता है गरीबों के बेटों के हाथों में हथियार थमा कर आदिवासी युवाओं की हत्या और उनकी महिलाओं के साथ बलात्कार करने के लिए छुट्टा छोड़ देना.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

उत्पीड़ित दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं समेत तमाम राष्ट्रीयताओं पर केन्द्र की आरएसएस के ऐजेंट मोदी सरकार के हमले इतने भयानक और हृदयविदारक हैं कि उन लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए अब हथियार बंद आन्दोलन ही एक मात्र रास्ता बच पा रहा है, चाहे उसे जिस किसी नाम से क्यों न पुकरा जा रहा हो. अलगाववादी, आतंकवादी, पत्थलगढ़ी, पत्थरबाज, नक्सलवादी, माओवादी वगैरह इन्हीं उत्पीड़ित जिन्दा लोगों के प्रतिरोध का एक नाम है, जिसे कुचलने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार देश की तमाम संवैधानिक-गैर संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग करती है, जिसमें दोनों ओर से ही गरीब-उत्पीड़ितों का ही लहू बह रहा है, जिसका एक उदाहरण पुलवामा में इन्हीं उत्पीड़ित राष्ट्रीयता का प्रतिकारात्मक स्वर था, जिसे सुनने से सत्ता बुरी तरह इंकार कर रही है.




अब इस नृशंस केन्द्र सरकार ने आदिवासियों को निशाना बनाने के लिए केन्द्र में सुप्रीम कोर्ट का बखूबी इस्तेमाल कर आदिवासियों को उनके जमीन से ही उखाड़ फेंकने का निर्णय सुनाया है, जिसकी मूढ़ता के कारण लाखों आदिवासी अपनी जमीन से उखाड़ फेंके जायेंगे और अंबानियों-अदानियों समेत विदेशी कम्पनियों को लाखों करोड़ का मुनाफा पहुंचाया जायेगा. भारत के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब आदिवासियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का ऐसा निर्णय आया हो, जिनकी जिंदगी ही जंगलों पर निर्भर रहती है.

झारखंड वनाधिकार मंच की संयोजक मंडली के सदस्य सुधीर पाल के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 27 जुलाई तक जंगलों से आदिवासियों को हटाया जाये. इस निर्णय में आदिवासियों को अतिक्रमणकारियों की तरह पेश किया गया है, जो गलत है. आदिवासी कभी अतिक्रमणकारी नहीं हो सकते. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नजरअंदाजी के कारण ऐसा एकपक्षीय निर्णय आया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 13 लाख से ज्यादा परिवारों को देश भर में जंगल से हटाया जायेगा. यह अभूतपूर्व फैसला है, जिसे जस्टिस अरुण मिश्रा, नवीन सिन्हा और इंदिरा बनर्जी की खंडपीठ ने कुछ स्वयंसेवी संगठनों द्वारा वनाधिकार अधिनियम, 2006 की वैधता को चुनौती देने वाली दायर एक याचिका पर सुनाई करते हुए सुनाया है. इन संगठनों में वाइल्डलाइफ फर्स्ट नाम का एनजीओ भी शामिल है.




वनाधिकार अधिनियम को इस उद्देश्य से पारित किया गया था ताकि वनवासियों के साथ हुए ऐतिहासिक नाइंसाफी को दुरुस्त किया जा सके. इस कानून में जंगल की ज़मीनों पर वनवासियों के पारंपरिक अधिकारों को मान्यता दी गई थी, जिसे वे पीढ़ियों से अपनी आजीविका के लिए इस्तेमाल करते आ रहे थे. परन्तु, तथाकथित इन स्वयंसेवी संगठनों ने इस कानून को चुनौती दी थी और वनवासियों को वहां से बेदखल किए जाने की मांग की थी.

बीती 13 फरवरी को हुई सुनवाई में अदालत ने एक विस्तृत आदेश पारित करते हुए इक्कीस राज्यों को आदिवासियों से वनभूमि खाली कराने के जो निर्देश जारी कर दिए, इसका इस्तेमाल करके अब एक बार फिर देश के आदिवासियों को अपनी ही जमीन से बेदखल करते हुए केन्द्र सरकार और उनके सरकारी गुंडों के द्वारा हत्या और बलात्कार का कहर बरपाया जायेगा. आइए, देखते हैं इन 21 राज्यों में कितने आदिवासियों की जिंदगी भाजपा नियंत्रित सुप्रीम कोर्ट के फैसले से तबाह होने जा रही है.




राज्य                        कुल दावा खारिज (आदिवासी और वनवासी)

आंध्र प्रदेश                 66,351
असम                        27,534
बिहार                           4354
छत्तीसगढ़                  20095
गोवा                           10130
गुजरात                    182869
हिमाचल प्रदेश             2223
झारखंड                     28107
कर्नाटक                   176540
केरल                             894
मध्यप्रदेश                354787
महाराष्ट्र                     22509
ओडिशा                  148870
राजस्थान                   37069
तमिलनाडु                   9029
तेलंगाना                    82075
त्रिपुरा                        68257
उत्तराखंड                        51
उत्तर प्रदेश                58661
बंगाल                        86144
मणिपुर

कुल खारिज दावे       13,86,549




केन्द्र की मोदी सरकार किस प्रकार देश की सर्वोच्च न्यायपालिका को डरा-धमकाकर, गलत तथ्य प्रस्तुत कर यहां तक की उनकी हत्या कर (जज लोया की हत्या देश के सामने एक उदाहरण है), अब न्यायपालिका की आड़ में देश के तमाम उत्पीड़ितों के खिलाफ हमला बोल दिया है क्योंकि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश के तमाम संवैधानिक संस्थानों को इस कदर बदनाम कर दिया है कि उसकी प्रतिष्ठा देश की जनता के सामने बुरी तरह खत्म हो चुकी है, चाहे वह सीबीआई हो, पुलिस हो, चुनाव आयोग हो, वगैरह-वगैरह. बंगाल सरकार के अधिकारी के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई और बदले में सीबीआई के अधिकारियों को गिरफ्तार कर थाने में बिठा लेने से उसकी प्रतिष्ठा तो इस कदर खत्म हो चुकी है कि नृशंस मोदी सरकार अब उसका और ज्यादा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल नहीं कर सकती.




यही कारण है कि पुलवामा में 44 सैनिकों के मौत से मोदी सरकार खुशी से इतना चीख रही है मानो उसकी मनमांगी मुराद पूरी हो चुकी है, जिसका इस्तेमाल अब वह देश भर में वोटों में की खेती करने में लगा रही है. वहीं अब आदिवासियों के खिलाफ न्यायपलिका की संजोयी प्रतिष्ठा का इस्तेमाल देश के आदिवासियों के खिलाफ की है. मोदी सरकार यह जानती है कि आदिवासियों के हितों की हिफाजत में देश भर के बुद्धिजीवी आ जुटेंगे, आदिवासियों के हितों के साथ संघर्ष करने वाली नक्सलवादी और माओवादियों का सशस्त्र दस्ता आसानी से नहीं मानेंगे, जिसके लिए केन्द्र की हत्यारी मोदी सरकार इन्हीं पुलिसों, सैनिकों को उनकी हत्या करने, उनकी मां-बहनों के साथ बलात्कार करने के लिए भेजेंगी, जिसके परिणाम में एक बार फिर इन सशस्त्र ताकतों (नक्सवादी-माओवादी) के द्वारा बड़े पैमाने पर इन सिपाहियों की हत्या होगी, जिसको केन्द्र की हत्यारी मोदी सरकार देश भर में प्रचारित-प्रसारित कर चुनाव जीतने के लिए मुद्दों की तरह इस्तेमाल करेगी.

साहेब कश्मीर जाकर कह रहे थे, "भाइयों और बहनों ! ! !
30 साल में पहली बार,
30 साल में पहली बार मैंने दो फौजियों पर केस करवाया और उन्हें जेल भिजवाया ! ! !
(वीडियो कश्मीर में चुनाव के समय का है । जब कश्मीरियों से वोट लेना था, तब वहां सेना की बुराई करके वोट ?? ! ! !) pic.twitter.com/zSMhuRyhGN

— Sonia Saini #WithRG (@soniassini) February 20, 2019





देशवासियों को इस हिंसक फासिस्ट मोदी सरकार के चेहरे पर पड़े राष्ट्रवाद का नकाब, तथाकथित सैनिक प्रेम, न्यायपालिका का देश के खिलाफ इस्तेमाल की साजिशों को पर्दाफाश करना होगा, वरना इंसानियत के दुश्मन बने इस फासिस्ट मोदी-सरकार और अंबानियों-अदानियों जैसे लोग अरबों-खरबों की कमाई करने वाले ठहाके लगाते रहेंगे, फिल्मों की शूटिंग करते रहेंगे और देश को गुमराह करते रहेंगे.

https://twitter.com/anuragdhanda/status/1098590833270554625

Eviction-of-Adivasis

Read Also –

लाशों पर मंडराते गिद्ध ख़ुशी से चीख रहे हैं ! देशवासियो, होशियार रहो !
आक्रोशित चीखें ऐसा कोलाहल उत्पन्न करती हैं, जिसमें सत्य गुम होने लगता है
पुलवामा : घात-प्रतिघात में जा रही इंसानी जानें
आम लोगों को इन लुटेरों की असलियत बताना ही इस समय का सबसे बड़ा धर्म है
जब सरकार न्याय और सच्चाई की बातें बनाती है तो मैं चुपचाप मुस्कुरा कर चुप हो जाता हूं-हिमांशु कुमार
ईवीएम और हत्याओं के सहारे कॉरपोरेट घरानों की कठपुतली बनी देश का लोकतंत्र
लेधा बाई का बयान : कल्लूरी का “न्याय”
70 साल के इतिहास में पहली बार झूठा और मक्कार प्रधानमंत्री
106वीं विज्ञान कांग्रेस बना अवैज्ञानिक विचारों को फैलाने का साधन




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]



Tags: आदिवासी और वनवासीसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

भारत माता की जय, मां-बहन की गालियों पर मां-बहन ही चुप हैं, क्यों ?

Next Post

देश-दुनिया के राजनीतिक चिंतन में भगत सिंह

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

देश-दुनिया के राजनीतिक चिंतन में भगत सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नई शिक्षा नीति के राजमार्ग पर चलकर ‘विश्वगुरु’ होने की मंजिल

November 30, 2021

पूंजीवादी ‘विकास’ की बदौलत तबाही के मुहाने पर पहुंचा जोशीमठ

March 10, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.