Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

फासिस्ट शासक के निशाने पर जेएनयू : कारण और विकल्प

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 23, 2019
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फासिस्ट शासक के निशाने पर जेएनयू क्यों ?

फीस बढ़ोतरी को वापस करने की लड़ाई जेएनयू के छात्रों ने जीत लिया है. यह एक राहत की बात होगी क्योंकि इससे 40 प्रतिशत से ज्यादा वे छात्र जो इस बढ़ी हुई फीस को अदा नहीं कर सकते थे, अब फिर से कैम्पस में रह सकेंगे. परन्तु, फासिस्ट शासकों के निशाने पर जेएनयू फिर भी रहेगा और इसके साथ ही जेएनयू को उखाड़ फेंकने साजिशें भी अनवरत् चलती रहेगी.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सवाल है कि आखिर शासकों के निशाने पर जेएनयू ही क्यों है और देश के अन्दर से शासकों के अलावे जेएनयू को उखाड़ फेंकने का सवाल भी आम लोगों के बीच तैरती क्यों रहती है ? शासकों के विरोध को समझा जा सकता है क्योंकि वह देश की आम आवाम को अशिक्षित बनाना चाहती है. और खासकर 2014 ई. में केन्द्र की सत्ता पर काबिज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशद्रोही संघी शासक तो देश की जनता को खासकर दलित, पिछड़ा, आदिवासियों को शिक्षा से कोसों दूर रखकर मनुस्मृति को संविधान की जगह स्थापित करना चाह रहा है, परन्तु यह आश्चर्यजनक है कि देश के अन्दर से जेएनयू के खिलाफ माहौल बन रहा है.

जेएनयू के छात्र-छात्राओं के खिलाफ अनर्गल बातें जनमानस के बीच बिठायी जा रही है. मसलन, 3000 कंडोम, 2000 देसी-विदेशी मदिरा, 3-4 हजार सिगरेट, 1-2 हजार नमकीन, 500 नशे की सिरिंज व रोल, चिकेन व मटन (हड्डियां), उन्मुक्त सैक्स वगैरह-वगैरह जैसी बेमतलब की बातें फैलायी जा रही है, और यह सब महज इत्तेफाक नहीं है. इसके पीछे एक सोची-समझी साजिश के अतिरिक्त एक विशाल जन समूह भी काम कर रहा है, जो उच्चस्तरीय शिक्षा पाने में नाकाम रहे हैं और अब अपनी भडास निकाल रहे हैं.

जेएनयू के खिलाफ कौन ?

सवाल यह भी उठता है कि यह जनसमूह आखिर आते कहां से हैं ? क्या आसमान से टपक पड़े हैं या केवल संघियों के साजिशों से उपजे हैं ? नहीं. इसके पीछे एक सामाजिक मनोविज्ञान भी काम करता है, वह है असफल होने का दंश. हर छात्रों को शिक्षा पाने के उपरांत अपने भविष्य की चिन्ता होती है. वह अपने भविष्य को सुरक्षित रखना चाहता है. इसलिए हर छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है. चाहे वह इंजिनियरिंग का हो या मेडिकल का, परन्तु इस तमाम प्रतियोगिता के वाबजूद उसके भविष्य की कोई गारंटी नहीं होती कि वह अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार पा ही लेगा जबकि इसके लिए वह अपने परिजनों के लाखों रूपये खर्च कर डालते हैं. इसके उलट जेएनयू भारत का वह एक मात्र संस्थान है जिसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफल हो लेने के बाद नाममात्र धन खर्च कर हर छात्र का भविष्य सुरक्षित हो जाता है. पर अगला सवाल यहीं उठ खड़ा होता है कि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के अतिरिक्त सफल न होने वाले छात्रों का क्या होता है ? वह क्या करता है ?

यही पर सामाजिक मनोविज्ञान काम करता है. वह असफल छात्र यदि कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि का हुआ तो अपनी असफलता का कलंक अपने माथे पर चस्पां किये घर वापस लौट आता है और लोगों के बीच उपहास का पात्र बनता है या अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने लगता है. कई छात्र तो आत्महत्या तक कर लेते हैं. वहीं दूसरी ओर सम्पन्न आर्थिक पृष्ठभूमि वाले छात्र लाखों रूपये प्रतिवर्ष खर्च कर निजी शिक्षण संस्थान की ओर चला जाता है, जिसका आक्रोश वह असफल छात्र जेएनयू के ऊपर ही निकालता है.

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी स्थापना काल 1969 से आज तक के 50 सालों के बाद साल-दर-साल ऐसे असफल होने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर आज एक पूरी पीढ़ी बन गई है. असल में असफल होने वाले ये छात्र ही मुख्य तौर पर संघियों के शिक्षा विरोधी मुहिम को समर्थन देने वाली संघी सरकार के लिए जमीन मुहैय्या कराता है.

विकल्प क्या है ?

जेएनयू के खिलाफ लगातार होने वाले केन्द्रीयकृत हमले को रोकने का इससे बेहतर और कोई विकल्प नहीं है कि देश के हर राज्य में जेएनयू सरीखे विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाये, वरना जेएनयू के खिलाफ दिन-प्रतिदिन होने वाले बढ़ते हमलों से बचाव का और कोई बेहतर विकल्प नहीं है, इसके वाबजूद कि भारतीय फासिस्ट शासक ने शिक्षा के मूलभूत ढांचे पर ही हमला कर दिया है. प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्चस्तरीय शिक्षा तक के द्वार सदा के लिए देश की आम अवाम के बंद किया जा रहा है, इसलिए शिक्षा को बचाने वाली ताकतों को इस मांग को पूरजोर तरीके से उठाना ही होगा कि देश के बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाये ताकि देश की तमाम आबादी को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्चस्तरीय शिक्षा तक मुफ्त मिल सके. जेएनयू के बचाव का यही एक बेहतर विकल्प है, वरना जेएनयू के खिलाफ आये दिन होने वाले फासिस्ट हमलों से हम जेएनयू को कब तक बचा पायेंगे, कहा नहीं जा सकता.

Read Also –

जेएनयू : पढ़ने की मांग पर पुलिसिया हमला
ऊंची से ऊंची शिक्षा भी सबके लिए मुफ्त किया जाये
भारतीय फासीवाद के हजारों चेहरे
युवा पीढ़ी को मानसिक गुलाम बनाने की संघी मोदी की साजिश बनाम अरविन्द केजरीवाल की उच्चस्तरीय शिक्षा नीति
संघ से वैचारिक संघर्ष की अधूरी तैयारी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

साम्प्रदायिकता की जहर में डूबता देश : एक दास्तां

Next Post

महाराष्ट्र : अनैतिकता की एकता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

महाराष्ट्र : अनैतिकता की एकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गुरिल्ला युद्ध : सफलताएं और उसकी चुनौतियां

December 3, 2024

एक केजरीवाल को मिटाने में पूरी सियासत नंगी हो गई

March 2, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.