Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

सर्वोच्च न्यायालय की आड़ में दलितों-आदिवासियों की प्रताड़ना जायज क्यों ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 17, 2018
in ब्लॉग
3
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिस सर्वोच्च न्यायालय पर देश के संविधान की रक्षा का भार सौंपा गया है, अब वही सर्वोच्च न्यायालय आज संविधान को चुनौती पेश कर रहा है. सर्वोच्च न्यायालय संविधान के प्रस्तावना की पहली पंक्ति ‘हम भारत के लोग’ को केन्द्र की भाजपा सरकार के ईशारे पर बदल डालना चाहती है और केन्द्र की भाजपा सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ इस प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सारे तिकड़म भिड़ा रही है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

केन्द्र सरकार की दलाली में सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर विराजमान दीपक मिश्रा जो खुद ही कई मामलों में आरोपित हैं और मुकदमों में नामजद भी हैं, इससे बड़ा मजाक भारतीय न्यायापालिका के इतिहास में और कुछ हो ही नहीं सकता कि आरोपित प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा अपने खिलाफ लगे आरोपों की सुनवाई भी खुद की कोर्ट में करें और फैसला भी खुद ही सुनायें. सर्वोच्च न्यायालय के चार जजों का अद्भूत प्रेस काॅम्फे्रस देश के सामने यह चेतावनी देता है कि देश आज किस विषम परिस्थिति से गुजर रही है.

एस.सी, एस.टी. एक्ट को निष्प्रभावी करने वाली देश की यह जनविरोधी मोदी सरकार अब एक नये नौटंकी के साथ देश के संविधान बदलने में सर्वोच्च न्यायालय को घसीट चुका है. सर्वोच्च न्यायालय में एस.सी, एस.टी. एक्ट को लेकर दुबारा चल रही सुनवाई की नौटंकी में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश आदर्श गोयल शेखी बघारते हुए जब कहते हैं कि ‘‘संसद भी ऐसा कानून नहीं सकती जो नागरिकों के जीने के अधिकार का हनन करता हो. साथ ही बिना प्रक्रिया के पालन के सलाखों के पीछे डालता हो.’’

सर्वोच्च न्यायालय को जानकर यह आश्चर्य नहीं होगा कि जब वह इस तरह के आदेश देने का कार्य करती है तभी देश में किसी दलितों की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी जाती है कि वह दलित है, कि वह अपनी शादी में बारात नहीं निकाल सकता, कि वह घोड़े पर नहीं चढ़ सकता, कि वह मूछें नहीं रख सकता क्योंकि वह दलित है और इससे सवर्णों के अहंकार पर ठेस लगती है, कि उसकी सामंती अहंकार का सिंहासन डोलने लगता है और वह उस दलित की हत्या कर डालता है, सामुहिक पिटाई करता है, उसके बहन-बेटियों की आबरू लूटता है.

सर्वोच्च न्यायालय के सिंहासन पर विराजमान न्यायाधीश जो आमतौर पर सवर्ण तबके से आते हैं और वह उसी सामंती ब्राह्मणवादी अहंकार को पोषित करने के लिए संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का दुस्साहस करते हैं और सवर्णों द्वारा दलितों की हत्या करना, अपमान करना, उसकी बहन-बेटियों के इज्जतों की धज्जियां उड़ाने को कानून सम्मत बनाते हैं. इसके विपरीत जब कोई दलित साहस करके अपने उत्पीड़क सवर्ण तबके पर मुदकमें करता है, तब यह दलाल सर्वोच्च न्यायालय सबूत की मांग करता है और जांच की बात करता है.

इस देश में पुलिस के कार्यप्रणाली से कौन परिचित नहीं है, जहां ईमानदारी और जांच पैसे की तराजू पर तौला जाता है. कोई भी दलित या पीड़ित तबका का व्यक्ति थाना-पुलिस नहीं जाना चाहता क्योंकि वह जानता है कि वहां उससे पैसे की उगाही होगी और क्या मालूम उसे प्रताड़ित करने वाला पुलिस को पहले ही पैसे की भेंट अगर चढ़ा दिया हो तो उसी को लाॅकअप में डाल कर पिटाई अथवा हत्या कर दी जायेगी.

दलितों के द्वारा किये जाने वाला कोई भी मुकदमा अब्बल तो दर्ज नहीं होता है. काफी भाग-दौड़ के बाद अगर मुकदमा दर्ज हो भी जाता है तो जांच के नाम पर उसे ठेंगा थमा दिया जाता है और उसी को प्रताड़ित भी किया जाता है. यही कारण है कि दलित या तो मुकदमा दर्ज नहीं करा पाता अथवा उस मुकदमा को झेल नहीं पाता. फलतः उसे उत्पीड़ित करने वाला सामंती ब्राह्मणवादी उत्पीड़क उसे और ज्यादा उत्पीड़न करने केे लिए स्वतंत्र हो जाता है.

संविधान के द्वारा प्रदत्त दलितों-आदिवासियों को जो कुछ भी थोड़े अधिकार मिले हैं उस सभी को भारत की केन्द्र सरकार एक-एक कर सर्वोच्च न्यायालय को मोहरा बनाकर छीन रहीं है. ऐसे में अगर दलित अपनी हिफाजत के लिए हथियार उठा लें तो यही सवर्णों की पहरेदारी कर रही सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश और पुलिस तंत्र ‘‘हिंसा-हिंसा’’ का शोर मचाने लगता है और उस उत्पीड़ित दलित की हत्या करने का खुला लाईसेंस बांटने लगता है. उसकी हत्या करने वाले को पुरस्कृत करने लगता है.

सवर्ण ब्राह्मणवादी हिंसा के जवाब में दलितों- आदिवासियों द्वारा किया गया प्रतिहिंसा क्यों जायज नहीं है !! अगर सवर्ण सामंती हिंसा जायज है तो दलितों-आदिवासियों द्वारा की जाने वाली हिंसा भी जायज होनी चाहिए. अगर रणवीर सेना जैसे सवर्ण जातियों की सैकड़ों की तादाद में की जाने वाली शंकर-बिगहा (23), नारायणपुर (11), बथानी टोला (21), मियांपुर (32), लक्ष्मणपुर बाथे (58) जैसी हिंसा को सरकार, पुलिस और न्यायापालिका पोषित करती है तो बारा और सेनारी में दलितों द्वारा की जाने वाली हिंसा को भी पोषित करना होगा. यह तो कतई नहीं हो सकता कि सरकार-पुलिस और न्यायापालिका सांठ-गांठ कर सवर्णों की हिंसा को तो न्यायोचित ठहरा दे और उसे बाईज्जत बरी कर दें तो वहीं दलितों की हिंसा पर चीख-पुकार मचाये और उसे फांसी पर लटका दें.

जीने के अधिकार के नाम पर सवर्णों की हिंसा, अपमान, अत्याचार, बलात्कार को जायज ठहराने वाली सरकार और न्यायापालिका देश में एक हिंसात्मक संदेश दे रही है, जो दलितों-पिछड़ों और आदिवासियों को एकजुट होकर सवर्ण ब्राह्मणवादी ताकतों के अहंकारजनित हिंसा का हिंसक प्रतिरोध करने की लिए उकसा रही है. जिसका परिणाम निःसंदेह देश को खून की नदी में डुबोने वाली कर्रवाई ही होगी, जिसका दारोमदार भी मौजूदा सरकार, उसकी दलाली कर रही न्यायपालिका और पुलिस तंत्र पर ही होगा, जो सवर्णों के जीने की मांग की आड़ में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के जीने के अधिकार को छीन रही है.

Read Also –

लोकतंत्र, न्यायिक व्यवस्था और हम
खतरे में लोकतंत्र और उसकी प्रतिष्ठा
आरएसएस की पाठशाला से : गुरूजी उवाच – 1
कालजयी अरविन्द : जिसने अंतिम सांस तक जनता की सेवा की

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू

Next Post

मोदी के देशभक्त मोधुल कुत्ते और वाराणसी पुल हादसे के संदेश

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

मोदी के देशभक्त मोधुल कुत्ते और वाराणसी पुल हादसे के संदेश

Comments 3

  1. S. Chatterjee says:
    8 years ago

    भारत में वर्ण व्यवस्था ही मूल तौर पर वर्ग विभाजन का आधार रहा है । जब लोग कहते हैं कि कैसे कम प्रतिशत के वावजूद सवर्ण राज कर रहे हैं तो यह विचार और स्पष्ट हो जाता है क्योंकि उच्च वर्ग की जनसंख्या हमेशा ही उच्च वर्ण की जनसंख्या तथाकथित निम्न वर्ण या वर्ग की जनसंख्या से कम है।
    प्रजातंत्र बहुसंख्यक वाद पर टिकी हुई राजनीतिक धारणा है, लेकिन बहुसंख्यकों की सहमति से बहुसंख्यक आबादी की आवाज़ दबाने का सबसे कारगर हथियार भी है। सांवैधानिक संस्थाएँ इसी यथास्थिति को बरक़रार रखने का निमित्त मात्र है

    Reply
    • Rohit Sharma says:
      8 years ago

      सटीक विश्लेषण.

      Reply
  2. Sakal Thakur says:
    8 years ago

    न्यायपालिका की हालत संघ व सत्ता की ही पिछलग्गु जैसी है यह लोकतंत्र के लिए सही नही

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

शीला पंत बनाम पंडित मैडम खान

March 31, 2024

गनीमत मानिए पौराणिक कथाओं और तमाम धार्मिक कथाओं में खलनायक कोई मुसलमान नहीं है !

December 5, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.