Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

एस.सी., एस.टी. के खिलाफ वह अपराध जिसे करने की अब खुली छूट दी केंद्र की भाजपा सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 7, 2018
in ब्लॉग
1
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एस.सी., एस.टी. के खिलाफ वह अपराध जिसे करने की अब छूट मिल गई है

भारत की मोदी सरकार देश के विशाल आबादी वाली अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के खिलाफ इस कदर नफरत से भरी हुई है कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, 1989, जो भारत की संसद द्वारा 11 सितम्बर, 1989 में पारित किया गया था और जनवरी, 1990 में पूरे देश में लागू किया गया था, में बदलाव करने के लिए संसद के बजाय सुप्रीम कोर्ट में अपने बिठाये दलाल ब्राह्मणवादी मानसिकता वाले जजों के माध्यम से इस कानून के दुरुपयोग का कुतर्क देते हुए निष्प्रभावी करने का पुरजोर प्रयास किया है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सुप्रीम कोर्ट के जजों के द्वारा जो इसी ब्राह्मणवादी व्यवस्था का प्रतीक हैं, के आदेश के खिलाफ देश भर में विरोध के स्वर उठने लगे. 2 अप्रैल को हुए विशाल भारत बंद की सफलता को देखकर अकबकाई भाजपा अनाप-शनाप बोलने लगी, जिसकी कोई कानूनी महत्ता या विश्वसनीयता नहीं रह गई है.

मसलन अमित शाह का यह कहना कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के खिलाफ कोई अत्याचार नहीं होगा. एक दलित सांसद व मंत्री रामविलास पासवान का कहना कि ‘केन्द्र सरकार जब सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर ही रही है तो विरोध क्यों कर रहे हो ?’ हलांकि पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करने गई केन्द्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई और अपने फैसले में कोई भी बदलाव लाने के लिए तैयार नहीं हुई जबकि सुप्रीम कोई का यह फैसला भारतीय संविधान के ही खिलाफ है. संसद के बनाये कानून को केवल संसद ही खत्म, निष्प्रभावी या संशोधन कर सकती है.

इस बात का कोई महत्व नहीं है कि कोर्ट क्या कहती है और मोदी सरकार क्या करती है. असल में दोनों ही देश की ब्राह्मणवादी व्यवस्था का प्रबल समर्थक है, जिसके माध्यम से भाजपा की केन्द्र सरकार और इसकी मातृ संगठन आर.एस.एस. देश के तमाम अनुसूचित जाति और जनजातियों पर जुल्म ढ़ाने की पुरानी परम्परा को फिर से जीवित करना चाहती है, जो इस कानून के बनने के बाद थोड़ी कम हुई थी.

इसी के साथ केन्द्र की मोदी सरकार आरक्षण के माध्यम से देश की सत्ता प्रतिष्ठानों और शिक्षण संस्थानों में आने वाले अनुसचित जाति और अनुसचित जनजातियों के युवाओं को रोकने के लिए आरक्षण को ही खत्म करने की प्रक्रिया चला रही है.

यहां हम अनुसचित जाति और अनुसचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, 1989 के उन प्रावधानों का जिक्र करना चाह रहे हैं, जिसके विरूद्ध यह अधिनियम अनुसचित जाति और अनुसचित जनजातियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, जिसके खिलाफ आज केन्द्र की मोदी सरकार और सुप्रीम कोर्ट दोनों है.

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, 1989, उस व्यक्ति पर लागू होता है जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का सदस्य नहीं है और इस वर्ग के सदस्यों पर अपराध करता है. इस अधिनियम की धारा 3 (1) के अनुसार जो कोई भी यदि वह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का सदस्य नहीं है और वह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों पर इस प्रकार के अपराध करता है, तो वह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, 1989, के अनुसार दण्डनीय होगा. इस कानून के अनुसार ये अपराध इस प्रकार हैं –

1. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के सदस्यों को जबरन अखाद्य (मल-मूत्र इत्यादि) पदार्थ खिलाना या पिलाना.

2. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य को शारीरिक चोट पहुंचाना या उनके घर के आस-पास या परिवार में उन्हें अपमानित करने या क्षुब्ध करने की नीयत से कूड़ा-करकट, मल या मृत पशु का शव फेंक देना.

3. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य के शरीर से बलपूर्वक कपड़ा उतारना या उसे नंगा करके या उसके चेहरे पर पेंट पोत कर सार्वजनिक रूप में घुमाना या इसी प्रकार का कोई ऐसा कार्य करना जो मानव के सम्मान के विरूद्ध हो.

4. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य के भूमि पर से गैर-कानूनी ढंग से खेती काट लेना, खेती जोत लेना या उस भूमि पर कब्जा कर लेना.

5. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य को गैर-कानूनी ढ़ंग से उनके भूमि से बेदखल कर देना (कब्जा कर लेना) या उनके अधिकार क्षेत्र की सम्पत्ति के उपभोग में हस्तक्षेप करना.

6. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य को भीख मांगने के लिए मजबूर कना या उन्हें बंधुआ मजदूर के रूप में रहने को विवश करना या फुसलाना.

7. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य को वोट (मतदान) नहीं देने देना या किसी खास उम्मीदवार को मतदान के लिए मजबूर करना.

8. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य के विरूद्ध झूठा, परेशान करने की नीयत से इसे पूर्ण आपराधिक या अन्य कानूनी आरोप लगा कर फंसाना या कार्रवाई करना.

9. किसी लोक सेवक (सरकारी कर्मचारी/अधिकारी) को कोई झूठा या तुच्छ सूचना अथवा जानकारी देना और उसके विरूद्ध अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य कोक क्षति पहुंचाने या क्षुब्ध करने के लिए ऐसे लोक सेवक उसकी विधि पूर्ण शक्ति का प्रयोग करना.

10. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य को जानबूझकर जनता की नजर में जलील कर अपमानित करना, डराना.

11. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी महिला सदस्य को अनादर करना या उन्हें अपमानित करने की नीयत से शीलभंग करने के लिए बल का प्रयोग करना.

12. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी महिला का उसके इच्छा के विरूद्ध या बलपूर्वक यौन शोषण करना.

13. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के सदस्यों द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले जलाशय या जल-स्त्रोतों को गंदा करना अथवा अनुपयोगी बना देना.

14. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य को किसी सार्वजनिक स्थानों पर जाने से रोकना, रूढ़ी जन्य अधिकारों से वंचित करना या ऐसे स्थानों पर जाने से रोकना जहां वह जा सकता है.

15. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य को अपना मकान अथवा निवास स्थान छोड़ने पर मजबूर करना या करवाना.

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए यह विशेष कानून बनाने की जरूरत संसद को इसलिए पड़ी थी क्योंकि वास्तव में इस वर्ग से आने वाले सदस्यों पर सवर्ण तबके के ब्राह्मणवादी मानसिकता के लोग उपरोक्त तरीके के अत्याचार करते थे, और सत्ता में ऊंची पहुंच, पैसे का इस्तेमाल कर बच निकलते थे. ऐसे में देश की संसद ने जब उपरोक्त अपराधों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसी   सुरक्षा के लिए ये कड़े प्रावधान किये तब सवर्ण तबकों को थोड़ी मुश्किलें आने लगी. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को सवर्णों और ब्राह्मणवादी अपराधिक मानसिकता से राहत मिलने लगी, जिसकारण सवर्णों का वह स्वर्ण युग (सतयुग या रामराज्य) खतरे में पड़ गया.

हिन्दु धर्म शुरूआत से ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों पर अत्याचार करने का हिमायती रहा है. उस पर अत्याचार ढा कर आनन्द उठाने का चिरअभिलाषा रही है. ढ़ोल, गंवार, शुद्र, पशु और नारी पर तुलसी दास का कुख्यात पद यों ही नहीं लिखा गया है. आरएसएस सवर्ण हिन्दुओं के इसी चिरअभिलाषा का परिलक्षण रहा है, जिसकी एक शाखा बढ़कर आज जब केन्द्र की सत्ता पर विराजमान हुई है, तब उसने सुप्रीम कोर्ट के बिके हुए जजों की सहायता से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के खिलाफ होने वाले जुल्मों से बचाने वाली कानून को ही लगभग खत्म कर दिया है, जिससे सवर्णों और ब्राह्मणवादी ताकतों को एक बार फिर से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों पर मध्ययुगीन जुल्म ढ़ाने की आजादी मिल गई है.

यह अनायस नहीं है कि केन्द्र की सत्ता पर आरएसएस की शाखा भाजपा के काबिज होने के साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों पर देश भर में जुल्मों सितम की बाढ़ आ गई है.

Read Also –

दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ सुनियोजित साजिश कर रही है भाजपा
आदिवासियों के साथ जुल्म की इंतहां आखिर कब तक?

Previous Post

अशरफ अलीः एक शानदार व्यक्तित्व का अनायास चला जाना

Next Post

हिंदुत्व के वसुधैवकुटुम्बकम की अग्नि परीक्षा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

हिंदुत्व के वसुधैवकुटुम्बकम की अग्नि परीक्षा

Comments 1

  1. Utpal Basu says:
    8 years ago

    रोहित , नियमित रूप से खबर भेजते हो – – – – – – – – – भेजते रहना। और pratibhekdiary. com से मेरा लिंक करवा दो। बहुत बहुत बधाई और सुकिया लेना।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पश्चिम बंगाल : एक गुंडे के खिलाफ जनप्रतिरोध

May 15, 2019

अगर तुम औरत हो…

October 2, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.