Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मंदसौर किसान आन्दोलन और देश की भयावह राजनीतिक हालात

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 9, 2017
in ब्लॉग
4
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मंदसौर किसान आन्दोलन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की एक सभा के दौरान एक किसान गजेन्द्र की आत्महत्या ने देश के प्रधानमंत्री मोदी को जगा दिया और उसने त्वरित टिपण्णी करना शुरू कर दिया. तमाम दलाल मीडियाओं ने इस आकस्मिक घटना को यों पेश करने लगा मानों अरविन्द केजरीवाल के कारण ही उक्त किसान ने आत्महत्या का रास्ता अपनाया हो. परन्तु वक्त ज्यादा नहीं बीता है. किसानों के आत्महत्या अब आगे बढ़कर सरकारी हत्या का रूप ले लिया है.

हजारों की तादाद में किसानों ने जहां आत्महत्या का रास्ता अपनाया है वहीं सरकारों ने आन्दोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी या असमाजिक तत्व बताकर उसकी हत्या करने पर उतारू है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गये किसानों की संख्या ने जहां मोदी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगने दी वहीं उसकी दलाल ‘गोदी मीडिया’ ने इस खबरों को यथासंभव दबाने का भरसक कोशिश किया. गजेन्द्र की आत्महत्या को लेकर दिन भर बहस चलाने वाली ‘गोदी मीडिया’ के लिए किसानों की सरकारी हत्या पर चंद घंटे देना भी गवारा लगा.   दरअसल शहरों में सस्ता मजदूर आपूर्ति करने के लिए वल्र्ड बैंक और आईएमएफ के निर्देशानुसार मोदी सरकार देश भर में किसानों को खेती से बेदखल करने की नीति पर चल रही है. इस कारण देश भर में किसानों की हालत जहां भयावह बन गई है, वहीं शहरों में बेरोजगार मजदूरों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है.

देश में साम्राज्यवादी नीतियों को सख्ती से लागू करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता ने देश को भयावह अंधकूप में ले जा रही है.

साम्राज्यवादी नीतियों के अनुसार देश की सरकारों की प्रमुखता काॅरपोरेट घरानों और साम्राज्यवादी पूंजी की सेवा, हो गई है. मोदी सरकार इस ‘सेवा’ के सबसे बड़े पैरोकार (दलाल) बनकर उभरा है.

2016 की आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार भारत के 17 राज्यों में किसान परिवार की सलाना औसतन आय महज 20 हजार रूपये यानि महज 1700 रूपये प्रति माह रह गई है जबकि वहीं अंबानी जैसे काॅरपोरेट घरानों की पत्नी नीता अंबानी अपने सुबह की चाय पीने मात्र पर 2 लाख रूपये प्रति कप की दर से खर्च कर रही है. यह इस देश में बन रही विशाल खाई को सहज ही दर्शाता है.

वहीं खुद को ‘फकीर’ कहने वाले देश के प्रधानमंत्री की 10 लाख की सूट, डेढ़ लाख की कलम और 42 हजार की थाली खाने वाले नरेन्द्र मोदी आखिर भला किस नजरिये से किसान को देखते हैं, यह मंदसौर की घटना में पुलिस की गोली से मारे गये 8 किसानों की लाशें साफ बयां कर रही है.

इससे भी बढ़कर जब उसके मंत्री किसानों को आतंकवादी या असामाजिक तत्व घोषित करते हुए ‘राष्ट्रवाद का फूटा ढ़ोल’ बजाने की कोशिश करते हैं तो हर देशवासियों के सर पर बल पर जाना लाजिमी है.

गजेन्द्र से लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे तलिमनाडु के किसान सहित मंदसौर में किसानों की सरकारी हत्या तक की घटना ने एक बात साफ तौर पर जाहिर कर दी है कि उनकी मांगें लगभग एक समान हैं. देश भर में किसानों की साफ और स्पष्ट मांगें हैं, जिन्हें चंद शब्दों में यों पिरोया जा सकता है:

1.  किसानों का कर्ज माफ किया जायें.

2.  किसानों को लागत मूल्य का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन (एमएसपी) मूल्य दिया जायें.

3.  60 साल से ज्यादा की उम्र वाले किसानों को पेंशन देने का इंतजाम किया जायें.

4.  स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जायें.

स्वामीनाथन अयोग की सिफारिशें:

दरअसल डॉ. स्वामीनाथन की अध्यक्षता में नवम्बर, 2004 में ‘नेशनल कमीशन ऑन फारमर्स’ नाम की एक कमिटी बनी थी. दो साल की गहन जांच-पड़ताल के बाद इस कमिटी ने 6 रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंप दी. इन रिपोटर्स में तेज और समावेशी विकास के खातिर कुछ सुझाव दिये थे, जो इस प्रकार हैं:

1. फसल उत्पादन मूल्य से 50 प्रतिशत ज्यादा दाम किसानों को मिले.

2. किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज कम दामों पर मुहैय्या करायी जाये.

3. गांवों में किसानों की मदद के लिए विलेज नाॅलेज सेंटर या ज्ञान चैपाल बनाया जाये.

4. महिला किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये जाये.

5. किसानों के लिए कृषि जोखिम फंड बनाया जाये ताकि प्राकृतिक आपदाओं के आने पर किसानों को मदद मिल सकें.

6. 28 प्रतिशत भारतीय परिवार गरीबी रेखा से नीचे रह रहें हैं जिनके लिए खाद्य सुरक्षा इंतजाम किया जाये.

ऐसी सिफारिशें जो बेहद ही मामूली हैं, देश की सरकारों ने इसे कचरे में फेंक रखा है.

काॅरपोरेट घरानों के हजारों-लाखों करोड़ के कर्जे को पलक झपकते माफ करने वाली मोदी सरकार को किसानों के कर्ज माफ करने में “बैंलेस सीट” बिगड़ने लगता है. न्यूनतम लज्जा को भी ताक पर रख कर उसके मंत्री और सांसद किसानों की हत्या को असमाजिक तत्व बताकर जायज ठहराने लगते हैं तो वहीं किसान की आत्महत्या को कर्ज के साथ-साथ दहेज, प्रेम सम्बन्ध और नामर्दी साबित करने जैसी बातें कर किसानों का सरेआम मजाक उड़ाते हैं.

गजेन्द्र के आत्महत्या मामले में तड़ातड़ ट्विट करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंदसौर के किसानों की सरकारी हत्या पर भयावह चुप्पी इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि किसानों की लाशें गिनने की इस प्रक्रिया में और भी तेजी आ सकती है.

दरअसल मोदी सरकार और उसकी ‘गोदी मीडिया’ सवाल उठाने वाले देश के किसानों-मजदूरों-आदिवासियों-मुसलमानों-युवाओं और बुद्धिजीवियों को एक स्पष्ट संकेत दे रही है ‘‘या तो खामोश रहो अथवा आतंकवादी-नक्सलवादी-माओवादी बताकर भून दिये जाओगे.’’

साफ जाहिर है कि मोदी सरकार आखिर किन लोगों की सरकार है और आखिर वह किसका हित साधना चाहती है ?

Read More
आदिवासियों के साथ जुल्म की इंतहां आखिर कब तक?
भूखा जवान नंगा किसान
मोदी सरकार के तीन साल: हाथ कंगन को आरसी क्या ?
हमारा देश कहां जा रहा है?
सत्ता पर काबिज होना बुनियादी शर्त
देश को देश की जनता चलाती है
चोरों और दलालों का देश भारत
आखिर अरविन्द केजरीवाल ही क्यों?
आधी रात वाली नकली आजादी
सुकमा के बहाने: आखिर पुलिस वाले की हत्या क्यों?

Previous Post

आपः बिहार में शिक्षा की बदहाली के सवाल पर नीतीश कुमार के नाम खुला पत्र

Next Post

तय कर लो कि तुम किधर हो ? क्योंकि कोई भी तटस्थ नहीं होता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

तय कर लो कि तुम किधर हो ? क्योंकि कोई भी तटस्थ नहीं होता

Comments 4

  1. shekhar subebar says:
    9 years ago

    बीजेपी गद्दारी कर रही है धोका दे रही है किसान को लिखित वादा किया , सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया गया है कि वह किसानों को नहीं दे सकती मुनाफे का 50%अधिक

    Reply
  2. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    This government is forcing people to take up arms against the exploiters. Revolution will be thankful to this government in future.

    Reply
  3. Nashim Ansari says:
    9 years ago

    भारतीय किसान अपने श्रम मूल्य को उत्पादन मूल्य मे शामिल नही करते है बावजूद कृषि मे घाटा के कारण किसान मजदूर की श्रेणी मे पहुंच गए है आर्थिक राजनीतिक सामाजिक हैसियत मे लगातार गिरावट के कारण किसान का आक्रोश वाजिब है किसान से जीविका जमीन छिनने का प्रयास काग्रेस भाजपा दोनो राज मे चल रहा है 50% मुनाफा देना तो दूर लागत भी नही मिलता है हिन्दू राज के सपने की असलियत यही है जो देख रहे है सभी धार्मिक सत्ता अन्तरवसतु मे फासीवादी सत्ता ही होती है बात स्पष्ट है

    Reply
  4. cours de theatre says:
    9 years ago

    I believe everybody went like Ones New website, reason being things like this site without doubt has a article on quality. I loved read A New content. go on To remain a useful article, I will avail Once more by One additional time. Bless you.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नेहरू परिवार से नफरत क्यों करता है आरएसएस और मोदी ?

February 13, 2018

भारत चीन सीमा विवाद और 62 का ‘युद्ध’

July 8, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.