Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

सुकमा के बहाने: आखिर पुलिस वाले की हत्या क्यों?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 26, 2017
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सुकमा में सी.आर.पी.एफ. के 26 जवानों की हत्या पर राज्य और केन्द्र सरकारें बगले झांक रही है और उसके जरखरीद चमचे मीडिया और सोशल मीडिया में सी.आर.पी.एफ. के जवानों को ‘‘निरीह’’, ‘‘गरीब’’ और केवल ‘‘ड्यूटी पूरा करने वाला’’ बता कर माओवादियों से न मारने की अपील कर रही है. आश्चर्य तो तब होता है जब यही ‘‘निरीह’’, ‘‘गरीब’’ और केवल ‘‘ड्यूटी पूरा करने वाला’’ जवान, आदिवासी औरतों के साथ बलात्कार करते हैं, उनके जननांगों में पत्थर ठूंसते हैं, उसकी स्तन काट लेते हैं, जवान औरतों की स्तन को दबा कर उसका दूध निकालने की कोशिश करते हैं और दूध न निकलने पर उसे माओवादी घोषित कर बलात्कार और फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर डालते हंै, उसके युवाओं को गोली मार दी जाती है, उसके बूढ़ों को गाड़ी में बांध कर घसीटा जाता है, आदिवासी के गांव के गांव को जला दिया जाता है, जवान लड़कों को माओवादी कहकर मार दिया जाता है. ये सब यही सी.आर.पी.एफ. के निरीह जवान और उसके आले अफसरों करते हैं. या यों कहा जाये यह सब सीधे तौर पर राज्य और केन्द्र सरकार के देखरेख में होता है. तभी तो जांच की मांग होने पर भी जांच की केवल खानापूर्ति की जाती है. कहीं किसी को सजा नहीं मिलती. निचली अदालतों से लेकर सुर्पीम कोर्ट तक में केवल दिखावा होता है. ऐसे में अगर आदिवासी संगठित होकर इस अनाचार का विरोध करते हैं और आत्मरक्षार्थ इस अपराधियों को सजा देते हंै तो सारा महकमा और तथाकथित प्रगतिशील बुद्धिवादी इस ‘‘निरीह’’, ‘‘गरीब’’ और केवल ‘‘ड्यूटी पूरा करने वाला’’ रायफलधारी के पक्ष में यों उतर जाता है मानो इन ‘‘निरीह’’, ‘‘गरीब’’ और केवल ‘‘ड्यूटी पूरा करने वाला’’ रायफलधारियों को आदिवासियों की इज्जत और आबरू से खेलना और उसकी हत्या कर देना जन्मसिद्ध अधिकार हो और उस ‘‘निरीह’’, ‘‘गरीब’’ और केवल ‘‘ड्यूटी पूरा करने वाला’’ की हत्या कर देना एक जघन्य अपराध. यही जरखरीद चमचे मीडिया और सोशल मीडिया में उड़ीसा में इन्हीं ‘‘निरीह’’, ‘‘गरीब’’ और केवल ‘‘ड्यूटी पूरा करने वाले’’ अर्द्ध सेना के जवानों के हाथों के मारे गये निहत्थे 25 माओवादियों की हत्या को पर्व मनाकर कर घी के दिये जलाये थे और अब मगरमच्छी आंसू बहा रहे हैं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

वर्षों पहले हिन्दी अखबार ‘‘दैनिक जागरण’’ के द्वारा जारी बहस में इस सवाल के जबाव में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि ’’दरअसल, शोषण-शासन चलाने वाले वर्ग और उसके हित में विभिन्न सरकारी नीतियों को बनानेवाले नौकरशाह अफसर तंत्र – ये सारे लोग जो भी जन-विरोधी नीतियां बनाते हैं उसको जोर-जबरन जनता पर थोप दिया जाता है तथा जबरन लागू करने के लिए पुलिस-मिलिट्री को इस्तेमाल किया जाता है. वास्तव में, इतिहास गवाह है कि पुलिस-मिलिट्री के बल पर यानी और स्पष्ट कर कहा जाए तो बंदूक और केवल बंदूक के बल पर ही वे शोषक-शासक वर्ग उन तमाम जन-विरोधी नीतियों को लागू करते हैं और जब सत्ता का दमन करने वाला अंग ही प्रधान अंग होता है और जब बंदूक हाथ में लेकर पुलिस जोर-जबरन उन नीतियों को लागू करने में उतर आती है तब जनता द्वारा प्रतिरोध का प्रथम व प्रधान टार्गेट वही बंदूक हाथ में लिए हुए पुलिस दल ही होता है. साफ है कि उस समय पुलिस की भूमिका शोषण-शासन चलाने वाले वर्ग की हित रक्षा करना ही एकमात्र काम बन जाता है. इसके लिए उक्त वर्ग के स्वार्थ में कितने ही मार-पीट, लूटपाट, गिरफ्तारी, इज्जत लूट, गोली मार कर हत्या, फसल बर्बादी – इत्यादि चरम अपराधमूलक कुकर्म क्यों न करना पड़े- पुलिस से वही काम करवाया जाता है और पुलिस तथा उसके अफसर खुद भी ऐसा करते हैं. अब हम सभी को मालूम है कि आत्मरक्षा का अधिकार, आत्मरक्षा खातिर हथियार उठाने का अधिकार जनता का जन्मगत अधिकार है और साथ-साथ जनवादी अधिकार भी है. अतः बंदूक हाथ में लिये हुए दुश्मन से बचने हेतु जवाबी बंदूक पकड़ना किसी भी प्रगतिशील व जनवादी व्यक्ति के विचार से सही ही होगा.

‘‘इसलिए ‘लाचार पुलिस को ही आसान निशाना बनाया जा रहा है’ ऐसी बात सत्य नहीं है. बल्कि सत्य तो यह है कि आज शोषक-शासक वर्ग अपनी पूरी दमनात्मक ताकतों के साथ शोषित-उत्पीड़ित वर्ग पर अत्याचार की बाढ़ बहा दिया है और शोषित-उत्पीड़ित वर्ग अपनी सीमित क्षमता के अनुसार उसका प्रतिरोध कर रहे हैं.

‘‘हम जानते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पुलिस गरीब घर से आए हुए हैं. वर्ग के रूप में वे हमारा दुश्मन भी नहीं हंै. पर, बंदूक हाथ में लिए हुए पुलिस जब तक शोषकों के पक्ष होकर गरीब जनता को निशाना बनाएगी तब तक गरीब जनता और उसकी सेना पीएलजीए भी आत्मरक्षार्थ जवाबी बंदूक सहित हर संभव उपाय का इस्तेमाल करेगी. अगर वे बंदूक का निशाना विपरीत दिशा में घुमा देते हैं तो जिस क्षण से वे ऐसा करेंगे उस क्षण से ही वे जनता का दोस्त बन जायेंगे और जनता व पीएलजीए का जवाबी निशाना भी नहीं बनेंगे.’’ अपने पक्ष को स्पष्ट तौर पर रख देने के बाद प्रगतिशील कहे जाने वाले बुद्धिवादियों को सी.आर.पी.एफ. के हमले से खुद की आत्मरक्षार्थ को समझ नहीं पाते हैं तो यही कहा जा सकता है कि वे या तो सच्चाई से अवगत नहीं हैं अथवा खुद को शोषक वर्ग के हाथों गिरवी रख दिये हैं. ये दोनों ही कारण आम आदमी के हित में नहीं है, जो बेहद ही दुखदायी है.

चंद रूपयों के बदले अपने जमीर को बेच चुके मीडिया और सोशल मीडिया के तथाकथित बुद्धिवादी बार-बार यह भी सवाल पूछते हैं कि आखिर माओवादियों के पास इतने आधुनिक हथियार आते कहां से हैं ? इसके जवाब में तो यही कहा जा सकता है कि भारत सरकार के ही ‘‘निरीह’’, ‘‘गरीब’’ और केवल ‘‘ड्यूटी पूरा करने वाला’’ जवानों को मारकर या छीनकर. अभी केवल इसी हमले की बात करें तो भारत सरकार जो अंबानी-अदानी की सेवा में रत है, के सिपाहियों को मारकर जिन हथियारों को अपने साथ ले गये हैं उसकी सूची इस प्रकार है: 12 एके 47 रायफलें (इनमें से पांच पर अंडर बैरल ग्रेनेड लाॅन्चर थे), एकेएम-4, इंसास लाइट मशीनगन-2, इंसास रायफलें-3, वायरलेस सेट-5, बाईनाॅकुलर-2, बुलेट प्रुफ जैकेट-22, डीएसएमडी- 1 (डीप सर्च मेटल डिटेक्टर), एके 47-59 मैगजीन, एकेएम-16 मैगजीन, इंसास एलएमजी-16 मैगजीन, इंसास रायफल-15 मैगजीन, गोली-बारूद, एके/एकेएम-2820 राउंड, इंसास-600 राउंड, यूपीजीएल-62 राउंड. ये एक छोटी-सी सूची है, जिसे सरकार ने माओवादियों को मुहैय्या किया है. इसका एक और अर्थ निश्चित रूप से यह है कि भारत सरकार जितना ज्यादा हिंसक और आधुनिक होगी, माओवादी भी उसी हिसाब से हिंसक और आधुनिक होगा. यह संभव नहीं है कि एक पक्ष हिंसा करे और दूसरा पक्ष हिंसा न करें. दोनों को ही हिंसा बन्द करने की मांग करनी चाहिए और यह पहल भारत सरकार को पहले करना होगा.

Previous Post

भूखा जवान नंगा किसान

Next Post

आप: दो कदम आगे

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

आप: दो कदम आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आईए शहर में मेरे…

June 21, 2023

महागठबंधन एक मजबूरी है वैकल्पिक राजनैतिक ताकत का, पर जरूरी है

February 13, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.