Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

नागरिकता कानून : समर्थन और विरोध

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 22, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुरूचरण सिंह

ब्लैक एंड वाइट के दौर में एक फिल्म देखी थी तूफान और दिया. इस दौर के लोगों के जीवन और राजनीति के भी दो ही रंग थे – अच्छा और बुरा. अब तो दोनों में ही अंतहीन रंगों की इतनी मिलावट हो गई कि आंखें कभी-कभार ही सूर्य की रोशनी में चीज़ों को पहचानने की कोशिश करती हैं, वरना तो वे घर के कमरे, दफ्तर, मॉल आदि की बनावटी रोशनी में दुनियां को देखने की आदि हो चुकी हैं. ऐसे में उन पर किसी भी खास तरह की विचारधारा के चश्में चढ़ाना आसान हो जाता है, घरों में घुसे नियंत्रित मीडिया के लिए !

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

खैर, उसी फिल्म का एक गीत है मन्ना डे का गाया हुआ :

“निर्बल से लड़ाई बलवान की,
यह कहानी है दीये की और तूफ़ान की “

सत्ता के नशे में चूर हर हकूमत यही सोचती है कि उसकी ताकत के तूफान के आगे कब तक जलता रहेगा आंख दिखाने वाला यह दिया ! बस हवा का एक तेज झोका और उसकी कहानी खत्म ! भूल जाती है वह कैसे एक दिए से दूसरा दिया जल उठता है, एक गिरता है तो दूसरा फौरन उसकी जगह ले लेता है ! ऐसा ही हो रहा है नागरिकता कानून के पक्ष और विपक्ष को लेकर भी.

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख दिलीप घोष ने कहा है कि मुसलमान घुसपैठियों की पहचान की जाएगी और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें भारत से बाहर खदेड़ दिया जाएगा. दिलीप घोष ने कहा, ”जो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं, वो या तो भारत विरोधी है या बंगाली विरोधी हैं. तभी तो ये लोग हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने का विरोध कर रहे हैं.’

लेकिन दिलीप बाबू यह नहीं बताते कि ऐसा होगा कैसे ? लगभग छः साल हो गए हैं भाजपा को सत्ता में आए हुए ! इस अवधि में कितने घुसपैठियों की पहचान करके बांग्लादेश भेजा गया ? एक को भी नहीं दिलीप बाबू, ये बाजू हमारे आजमाए हुए हैं. हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने का विरोध किया किसने है ? कितनों को दी केंद्र सरकार ने नागरिकता ? पिछली सरकार ने बिना शोर मचाए, मौजूदा कानून के तहत ही कर दिया था ऐसा. अगर बहुसंख्यक समुदाय को गोलबंद करना ही अगर मकसद हो इस नए कानून का तो फिर विरोध तो होगा ही उसका. कानूनी चुनौती भी पेश की जाएगी जैसा केरल सरकार ने किया है, भले ही यह विषय केंद्रीय सूची में शामिल है.

मध्य प्रदेश से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि राज्य सरकार अनुच्छेद 32 के तहत केंद्र के क़ानून को चुनौती दे सकती है. मौलिक अधिकार से जुड़ा अनुच्छेद है यह जिसके उल्लंघन पर कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया जा सकता है लेकिन केरल सरकार ने अनुच्छेद 131 के तहत कोर्ट में गुहार लगाई है, जिसके तहत राज्य सरकार केंद्र सरकार के खिलाफ किसी भी क्वेश्चन ऑफ़ फैक्ट और क्वेश्चन ऑफ़ लॉ पर क़ानूनी अधिकार का मौजूदगी या अधिकारिता पर विवाद हो.

इस बीच दिल्ली में रासुका लगा दिया गया है. रसुका यानि पुलिस को असीमित अधिकार किसी को भी शक की बिना पर महीनों महीने जेल में बंद रखने की. कोई वकील नहीं, कोई दलील नहीं, अपील नहीं ! ये सब बाद में देखा जाएगा, पहले जरा आतंकवादी होने का ठप्पा लगा कर ऐसे ही तो बन्द किया जाता था. यह राह भी इंदिरा गांधी ने दिखाई थी. लगाने की वजह भले ही गणतंत्र दिवस परेड और उससे जुड़े समारोह हों, समय सीमा तो यही संकेत दे रही है कि असल निशाना शाहीनबाग में चल रहा धरना-प्रदर्शन है. इतने भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ लोकतंत्र का यह पर्व मनाए जाने की उपादेयता ही कहां रह गई है बदले हालत में. न तो जन ही रहा है और आम जन के अभाव में गण तो होने का सवाल ही पैदा नहीं होता और जब दोनों नहीं हैं तो मन भी निश्चित ही नहीं होगा. ले दे कर अधिनायक है, जिसने परेड का सैल्यूट लेने के लिए अपने एक मुखौटा आगे कर रखा है.

शाहीनबाग जैसा ही धरना लखनऊ में भी शुरू हो गया है. इसी के साथ धरने में भाग लेने वाली लड़कियों से पुलिस के अमानुषिक व्यवहार की खबरें और वीडियो भी सामने आने लगे हैं. दिए से दिया ऐसे ही तो जलता है !! आज मंडी हाउस, (दिल्ली), इंदिरा पार्क (हैदराबाद), FTII (पुणे) शास्त्री घाट (वाराणसी) और सुभाष चौराहा (इलाहाबाद) में भी प्रदर्शन किया जा रहा है.

हिंदुत्व के नए पैरोकार भले ही कुछ भी क्यों न कहें, सच्चाई यही है कि हिंदू न तो किसी औरंगज़ेब की तलवार के कारण घटा है और न ही ईसाई मिशनरियों के धर्म प्रचार से. हालांकि यह भी सच नहीं है फिर भी अगर हिंदू घटा है तो उसकी वजह कुलीनों का पाखंड और छुआछात है. मध्यकालीन संतों का खुला विद्रोह सबूत है इस बात का ! जब जब भी पंडों के रोज़गार पर बात आती है तो हिंदू धर्म को ख़तरा होने लगता है. अपनी लूट को छिपाने के लिए औरंगज़ेब की कौम को सामने खड़ा कर देते हैं.

Read Also –

अमित शाह ने नागरिकता कानून के बचाव में गांधी का गलत इस्तेमाल क्यों किया ?
‘मेरी मौत हिंदुस्तान की न्यायिक और सियासती व्यवस्था पर एक बदनुमा दाग होगी’ – अफजल गुरु
NRC-CAA : ब्राह्मण विदेशी हैं ?
मोदी-शाह चाहता है कि इस देश में नागरिक नहीं, सिर्फ उसके वोटर रहें
नागरिकता कानून : समर्थन में जारी मोदी-शाह का हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा न बनें

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

मंटो और हिन्दुत्व

Next Post

देश तबाह होता है तो होता रहे, हमारी बला से !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

देश तबाह होता है तो होता रहे, हमारी बला से !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

June 7, 2020

वोटों की खातिर कब तक कश्मीरियों से खेलते रहोगे साहेब ?

June 2, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.