Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home युद्ध विज्ञान

सेना, अर्ध-सेना एवं पुलिस, काॅरपोरेट घरानों का संगठित अपराधी और हत्यारों का गिरोह मात्र है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 12, 2024
in युद्ध विज्ञान
2
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए मोतीलाल बास्के (बाएं)
मधुबन में आयोजित मारांड. बुरु बाहा पोरोब नाम के समारोह में मोतीलाल को विधि व्यवस्था बनाए जाने का आईकार्ड (दाएं)

कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित बातों-बातों में जब सेना अध्यक्ष विपिन रावत की तुलना ‘‘सड़क के गुण्डे’’ से करते हैं तो यह अनायास नहीं है कि शासक वर्ग में भूचाल मच जाता है. यह सेना के चरित्र पर एक वेबाक टिप्पणी है जो शासक वर्ग के ही एक प्रतिनिधि के माध्यम से एकाएक उजागर हो गई. बहरहाल संदीप दीक्षित ने तो माफी मांग ली पर यह सेना के चरित्र का बूखबी चित्रण कर गया.

You might also like

रूस-यूक्रेन युद्ध से सीखे गए सबक को अमेरिकी सेना के सिद्धांत में शामिल करने का एक दृष्टिकोण

गुरिल्ला युद्ध : सफलताएं और उसकी चुनौतियां

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध की अवधि (1) जापानी आक्रमण का विरोध करने के लिए नीतियां, उपाय और दृष्टिकोण

सेना अध्यक्ष विपिन रावत पत्रकार वार्ता के दौरान जब यह घोषणा करते हैं कि ‘‘लोगों में सेना का भय खत्म होने पर देश का विनाश हो जाता है. विरोधियों के साथ आपके लोगों में भी सेना का डर होना चाहिए’’, तो यह भी अनायास नहीं है.

दोनों के बयान एक साथ जोड़ कर देखें तो यह साफ दर्शाता है कि सेना, अर्द्ध-सेना और पुलिस ये सब संगठित अपराधियों और हत्यारों का एक समूह मात्र है, जिसका काम देश के लोगों को आतंक से भर देना है. लोगों की हत्यायें करना और उसकी जर-जोरू और जमीन छीन कर सरकार और उसके आका काॅरपोरेट घरानों के खजानों को भर देना है. यहीं नहीं, सेना स्वयं अपने आम सैनिकों का भी सम्मान नहीं करती, यह इन दिनों सैनिकों के सोशल मीडिया पर लगातार आये विडियों और बयानों से स्पष्ट है.

देश के नागरिक जब इन संगठिक आपराधिक और हत्यारों के समूह सेना, अर्द्ध-सेना और पुलिस से अपने जर-जोरू और जमीन को बचाने के लिए आवाज उठाते हैं तो हत्यारों के ये समूह बेहिचक गोली चलाती है और उनकी हत्या करती है. यह प्रकरण देश के तमाम हिस्सों में आये दिन बखूबी देखी जा सकती है. चाहे वह मणिपुर हो या आसाम, चाहे काश्मीर, चाहे बस्तर, चाहे झारखण्ड या बिहार हो. भारत के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक जहां भी नजर दौरा लिजिये, इन अपराधिक समूहों का आतंक सहज ही दीख जाता है. कभी माओवादियों तो कभी आतंकवादियों के नाम पर. कभी आसामाजिक तत्व के नाम पर तो कभी आतंकवादियों के नाम पर. यहां तक कि दलितों-पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं के नाम पर भी.

देश के ही नागरिकों की हत्या कर जानवरों की तरह शवों को टांगकर ले जाते 

आंकड़े के अनुसार भारत में 1995 से लेकर 2016 ई. तक लगभग 3.23 लाख किसानों ने आत्महत्या की है जबकि आतंकवाद से 2001 से 2012 के बीच महज लगभग 10 हजार मौतें हुई. इसके अलावे भूख, बीमारी, सड़क दुर्घटना, रेल हादसा आदि के जरिये लाखों लोग मौत के घात उतार दिये गये हैं, इसके वाबजूद हमारी सरकार आतंकवाद को देश की प्रमुख समस्या बता कर देश के अन्दर सेना और अर्द्धसैनिक बलों का बड़े पैमाने पर सीमा के बजाय देश के अन्दर आम नागरिकों को डराने में इस्तेमाल करती है. यह महज संयोग नहीं हो सकता.

देश के सामने आज सबसे बड़ा खतरा पाकिस्तान और चीन के बजाय भय-भूख और अशिक्षा से है. देश की सरकारों को इसीलिए चुना जाता है कि वह इन समस्याओं से देश को निजात दिलाये. इसके बावजूद देश की तमाम सरकारों के लिए इस असली मुद्दों का कोई महत्व नहीं रह जाता. वह काॅरपोरेट घरानों और साम्राज्यवादी घरानों के हितों खातिर अपने ही देश के नागरिक की हत्या करने पर उतारू हो है. वह अपने ही छात्रों-नौजवानों को देशद्रोही बनाकर जेलों में ठूंस रही है. अपने ही किसानों को गोलियों से निशाना बना रही है.

सरकार होने और चुनने का अगर यही मायने और मतलब है तो चुनाव कराने और सरकार बनाने की जरूरत ही क्या है ? जब देश की जनता लगातार भय-भूख और अशिक्षा के साये में जीने को मजबूर हो तब इस सरकार और सेना पर भारी भरकम धनराशि खर्च करने की क्या जरूरत है ? ‘लोकतंत्रिक’ कहलाने की क्या जरूरत है ? किसी दिखावे की क्या जरूरत है ?

जरूरी है कि आज सेना के चरित्र और उसकी उपयोगिता पर बहस हो ताकि देश और सेना के जवान खुद इस सेना, अर्द्ध-सेना और पुलिस की उपयोगिता को समझ सके. देश ही सेना, अर्द्ध-सेना और पुलिस का निर्माण करती है, वह उससे कतई नहीं डरती, यह बात सेना, अर्द्ध-सेना और पुलिस को समझ लेनी चाहिए. जो सेना जनता को डराने लगे तो समझ लो वह सेना विनाश का कारण बनती है. देश गृहयुद्ध के कगार पर खड़ी हो जाती है. क्या विपिन रावत यही कहना चाहते हैं ?

Related Blogs :
सेना को ही प्रधानमंत्री बना दो !
आदिवासियों के साथ जुल्म की इंतहां आखिर कब तक?
सुकमा के बहाने: आखिर पुलिस वाले की हत्या क्यों?
भूखा जवान नंगा किसान

Previous Post

किसान विरोधी है भाजपा और उसकी मोदी सरकार

Next Post

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर ‘‘तोता’’ की छापेमारी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

युद्ध विज्ञान

रूस-यूक्रेन युद्ध से सीखे गए सबक को अमेरिकी सेना के सिद्धांत में शामिल करने का एक दृष्टिकोण

by ROHIT SHARMA
December 9, 2024
युद्ध विज्ञान

गुरिल्ला युद्ध : सफलताएं और उसकी चुनौतियां

by ROHIT SHARMA
December 3, 2024
युद्ध विज्ञान

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध की अवधि (1) जापानी आक्रमण का विरोध करने के लिए नीतियां, उपाय और दृष्टिकोण

by ROHIT SHARMA
November 28, 2024
युद्ध विज्ञान

विश्लेषण के स्तर के रूप में युद्ध का स्तर

by ROHIT SHARMA
November 27, 2024
युद्ध विज्ञान

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध में रणनीति की समस्याएं, मई 1938

by ROHIT SHARMA
November 13, 2024
Next Post

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर ‘‘तोता’’ की छापेमारी

Comments 2

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    It’s not only insensitive for the army Chief to make such irresponsible statement, it’s also a reflection on the imperialistic mindset of our ruling class.

    Reply
  2. Buhedife says:
    9 years ago

    Excellent blog right here! Also your site quite a bit up very fast! What host are you using? Can I am getting your associate hyperlink in your host? I want my site loaded up as quickly as yours lol.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गेस्टापो – सीक्रेट पुलिस बनाम उत्तर प्रदेश पुलिस

September 15, 2020

विकास दिव्यकिर्ती संघी संस्कारों को इस तरह नग्न करके पेश करने से परहेज करें !

May 29, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.