Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

टेथिस समुद्र : हिमालय के बीच छुपा एक छोटा-सा समुद्र

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 6, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Manmeetमनमीत, सब-एडिटर, अमर उजाला

क्या हिमालय कभी सच में एक विशाल समुद्र था ? क्या टेक्टोनिक प्लेट्स के आपसी टकराव की वजह से हिमालयन बेसिन विकसित हुआ ? क्या उत्तरी भारत पहले आस्ट्रेलिया महाद्वीप के निकट था ? यानी जहां अभी हम रह रहे हैं, वहां पहले बड़ी बड़ी ह्वेल मछली या तमाम बड़े समुद्री जीव रहते थे ?

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

ये तमाम सवाल है जो अक्सर किसी भी जिज्ञासु इंसान को सोचने पर मजबूर कर सकते हैं. आठवीं क्लास में जियोग्राफी की टीचर ने क्लास में ‘टेथिस सागर’ के बारे में पढ़ाया तो सहसा विश्वास ही नहीं हुआ. हम क्लास के बाद इंटरवल में बातें करते और मजाक बनाते कि ये कैसे संभव है कि जहां हमारा टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून है (पहले हमारे लिए धरती इतनी ही थी और आसमां भी) वहां समुद्र था ! बहरहाल, बात आई गई हो गई.

लेकिन, जब स्नातक की पढ़ाई कर रहा था तो एक सर्द सुबह धूप में बैठकर एक राष्ट्रीय अखबार पढ़ने में मशगूल था. अखबार के एडिटोरियल पेज पर किसी जियोलॉजिकल साइंसटिस्ट का एक लंबा लेख था, उसमें भी इस बात का उल्लेख था कि हिमालय टेक्टोनिक प्लेटों की टकराहट का परिणाम है. जहां पहले समुद्र था, वहीं अब हिमालय है. मैं फिर से हैरान परेशान हो गया.

बाद में जब देहरादून पहुंचा तो मैंने इंटरनेट पर इस बारे में बहुत पढ़ा. हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के लंबे थिसीस को पढ़ा. वहां वरिष्ठ वैज्ञानिक और भूकंप विशेषज्ञ डा. सुशील कुमार और वरिष्ठ भूगर्भीय वैज्ञानिक डॉ पीएस नेगी से भी लम्बी चर्चा हुई. वैज्ञानिक अक्सर बताते कि इंडियन प्लेट और यूरेशिया प्लेट दोनों एक दूसरे के नीेचे खिसक रही है. लिहाजा, हर दिन कहीं न कहीं छोटे भूकंप आते रहते है, जिन्हें रिक्टर स्केल पर दो से तीन तक मापा जाता है. ये प्रक्रिया हजारों साल पुरानी है.

टेथिस समुद्र का कुछ अंश अभी भी हिमालय के बीचों बीच बचा हुआ है, जैसे लद्दाख से 125 किलोमीटर ऊपर चीन-भारत बार्डर के बीचों-बीच स्थित पेंगोग झील. 134 किलोमीटर क्षेत्रफल में ये खारे पानी की एकमात्र टेथिस सागर का अंश है, जो टेथिस सागर का प्रतिनिधित्व आज भी करता है. जहां हिमालय की सभी झीलें मीठे पानी की है, वहीं पेंगोंग झील का पानी खारा है इसलिए इसमें कोई जीव भी नहीं पनपते. सात महीने ये झील पूरी तरह से ठोस में तबदील हो जाती है.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2020/06/101307702_562472564662331_3476503347228311552_n.mp4

लहराता टेथिस सागर

4,350 मीटर (14,270) की ऊंचाई में स्थित झील का सत्तर फीसदी हिस्सा चीन में है जबकि शेष तीस फीसदी भारत में. झील इतनी विशाल है कि उसके किनारे खड़े होने पर ऐसा ही लगता है मानो समुद्र के किनारे खड़े हो. दोपहर दो बजे के बाद लहरें सिर तक आने लगती है. दिक्कत बस ये ही है कि आक्सीजन की मात्रा यहां काफी कम होती है.

कई सवालों को लेकर 2015 में लंबा सफर तय कर खुद जीप चला कर पेंगोग झील पहुंचा. वहां पहुंचने में ही मुझे चार दिन लगे. सीमांत इलाका होने के कारण कई परमिट भी आर्मी से बनाने होते है, जो लद्दाख में बनाये जाते हैं. झील अपने आप में अद्भुत है. अभी तक प्राकृतिक नैनीताल झील और अप्राकृतिक टिहरी झील ही देखी थी. पहली बार इतनी विशाल झील देखकर मैं अंचभित था. सबसे पहले सवालों के जवाब मिलने जरूरी था, जिसके लिए मैं आया था.

मैंंने जीप से एक कांच का गिलास निकाला. झील से पानी भर कर पिया तो वो इस कदर खारा था कि उससे मैं बीमार हो सकता था. पर्वतीय मीठे पानी के झीलों का ऐसा स्वाद नहीं होता. उसके बाद मैंंने कुछ पानी का सैंपल भरे, जो मुझे दून में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक को देने थे.

उसके कुछ साल बाद मैं उसी ऊंचाई पर स्थित उससे चार सौ किलोमीटर दूर स्थित चंद्रताल झील पहुंचा. ये झील हिमाचल के लाहोल स्पीति में है. झील पहुुंंचने में तीन दिन लगते हैं. झील का पानी पेंगोंग से बिल्कुल अलग था. इसी तरह ‘तिसो मोरी’ झील का पानी भी पेंगोग झील से अलग था. खुद झील का निरीक्षण कर अब मैं संतुष्ट था.

अब मैं संतुष्ट था कि हिमालय पहले एक सागर ही था. उस दिन पेंगोग झील के किनारे अपनी थर्मस से एक कप चाय निकाल कर, चुस्कियां लेते हुए मैं अपने स्कूल के समय की भूगोल की टीचर को याद कर रहा था.

Read Also –

माजुली द्वीप के अस्तित्व पर मंडराता संकट हमारे लिये एक चेतावनी है
रामसेतु का सच : रामसेतु या कोरल रीफ ?
जल संकट और ‘शुद्ध‘ पेयजल के नाम पर मुनाफे की अंधी लूट

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

सत्ता के लिए गर्भवती महिला से बड़ा है गर्भवती हथिनी का दुःख

Next Post

ऑनलाइन शिक्षण

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

ऑनलाइन शिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘यूटोपिया’ : यानी इतिहास का नासूर…

May 13, 2023

जनता के स्वाद का बादशाह : हलवाई इकसार स्वाद का मास्टर तो फुचकावाला स्वाद का नियंत्रक और लोकतांत्रिक होता है

June 19, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.