Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

किसान आंदोलन की उपलब्धियां

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 1, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसान आंदोलन की उपलब्धियां

देशभर के किसानों को जनता के खिलाफ लाए गए तीन कानूनों से जूझते हुए तीन महीने बीत गए. अभी तक तो सरकार अपनी ही हांक रही है कि ये कानून किसानों के फायदे के लिए ही लाए गए हैं, और ये बात किसानों को क्यों नहीं समझ आ रही.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

26 जनवरी से पहले तक तो सरकार कुछ संशोधन, लिखित आश्वासन और कानूनों को सस्पेंड करने तक भी गयी, पर उसके बाद सरकार की बोली बदल गयी. और हमारे किसान आन्दोलनजीवी, परजीवी के सर्टिफिकेट से नवाजे गए. सरकार ने इन्हें इतनी मजबूत किलेबंदी में बांधने की कोशिश शुरू कर दी, मानो ये अपने देश के नागरिक ही न हों और उन्हें जैसे देश की सीमा से बाहर ही धकेल दिया. कई लोगों ने यहां तक कहा कि देश की वास्तविक सीमा पर भी इतनी मजबूत किलेबंदी है क्या ?

खैर, किसान पहले से ज्यादा मजबूत इरादे, ताकत और व्यापकता के साथ ‘सीमाओं’ पर डटे हैं. और अब तो देश की जनता इन जुझारू किसानों को हाथों-हाथ अपनाते हुए इस आंदोलन को देशव्यापी आंदोलन बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है.

कुछ हज़ार किसानों से शुरू होकर अब ये आंदोलन कई लाखों की संख्या से गुजरते हुए करोड़ की ‘सीमा’ भी पार कर जाए तो आश्चर्य नहीं. पर क्या सरकार को ये हकीकत दिखाई नहीं पड़ रही है ? दिख तो रही है, पर मांंग मान लेगी तो 56 इंच छाती का क्या होगा ?

खैर,इस ऐतिहासिक आंदोलन की अभी तक की उपलब्धियों को कोई इनकार नहीं कर सकता और अब बात इन तीन कानूनों के रद्दी की टोकरी में फेंक देने तक भी सीमित नहीं रही.

इस आंदोलन की उपलब्धियां क्या हैं ?

जिस कोरोना की आड़ में इन कानूनों को जनता पर थोपा गया, वो कोरोना को इन किसानों ने तो हरा ही दिया. एक भी कोरोना केस इन तीन महीनों में नहीं आया. बॉर्डर तक मास्क पहन कर जाइये और फिर उतार दीजिए, नहीं तो किसानों के बीच अजनबी से दिखेंगे आप.

80 के दशक के पंजाबी राष्ट्रीयता के आंदोलन को उस वक्त की कांग्रेस सरकार ने बदनाम किया, भटकाया, दमन किया और ब्लू स्टार के नाम पर सिखों के पवित्र स्थान को तबाह किया. कई वर्षों तक सिखों को इस देश में दूसरे दर्जे के नागरिक की मानसिकता में रखने का प्रयास सरकार ने किया.

लेकिन इस आंदोलन की एक उपलब्धि ये है कि इस देश के सिख किसानों ने (अन्य किसानों के साथ हाथ मिलाकर) खुद को सही मायनों में देशभक्त साबित किया. उस पगड़ी की इज़्ज़त को फिर से बहाल किया जो हुक्मरानों द्वारा एक साजिश के तहत उछाली जा रही थी. अभी के शाशकों ने भी प्रयास तो किया है पर सफल नहीं हुए हैं.

इस आंदोलन की एक उपलब्धि ये है कि इसने सभी राजनीतिक दलों को सिर्फ अलग थलग ही नहीं कर दिया बल्कि उनके कार्यक्रमों को भी अलगाव में डाल दिया.
इस तरह इस देश की जनता ने साबित भी किया कि आंदोलनों को नेतृत्व देने की क्षमता और काबिलियत उनमें भरपूर है और इन तथाकथित लीडरों की उन्हें जरूरत नहीं.

यही काबलियत और क्षमता CAA और NRC के विरोध में देश का मुस्लिम समुदाय पहले ही साबित कर चुका है. ख़ासकर युवा लड़कियों और लड़कों ने नेतृत्व की बागडोर अपने हाथों में ली और धार्मिक लीडरों को परे रहने पर मजबूर किया.

आज कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल भरपूर हाथ पैर मार रहे हैं इस आंदोलन का श्रेय लेने का, लेकिन जो समझदारी और परिपक्वता इस आंदोलन ने पैदा कर दी है, वो इन अखौती नेताओं की दाल नहीं गलने देंगे, ये भरोसा है.

एक खास बात नोट करने वाली ये है कि अभी तक के किसान संघर्षो में हमें बड़ी उम्र के किसान ही दिखा करते थे लेकिन इस आंदोलन में नौजवानों ने, खासकर महिलाओं ने, न सिर्फ यह साबित किया कि किसान सिर्फ पुरुष नहीं होते महिलाएं भी होती हैं और नेतृत्व क्षमता महिलाओं में पुरुषों से कम नहीं होती.

इसी नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए मजदूर वर्ग के हकों के लिए लड़ते हुए नवदीप कौर 12 जनवरी से जेल की सलाखों के पीछे है (अब रिहा हो चुकी है) और अपने साहस का परिचय देते हुए अडिग है.

एक बात और, अब लंगर शब्द किसी के लिए अजनबी नहीं रहा. पानी का लंगर, चाय का लंगर, दवाइयों का लंगर आदि. ये लंगर देश की साझी विरासत और ‘साझा चूल्हा’ की समझ को सामने लाए हैं. अब ये शब्द सिर्फ पंजाब तक सीमित न होकर देश का साझा लंगर बनने की तरफ है.

पिछले कई वर्षों से पंजाब एक खास किस्म के संताप से रूबरू हुआ. पंजाब की नौजवान पीढ़ी को नशे और ड्रग की लत में डूबोने की पूरी साजिश रची गयी और इस नशे की वजह से कई नौजवान मौत का शिकार हुए.

ये बात साबित करती है कि बेरोजगारी अगर इस कदर बेलगाम बढ़ती रही तो नौजवान पीढ़ी अपने तनाव और निराशा में ड्रग की तरफ खींचती चली जाती है और शासन में बैठे लोग इसे बढ़ावा भी देते हैं. लेकिन पिछले छह महीनों में ड्रग से मरने की सिर्फ एक खबर मिली है. ये इस आंदोलन की देन है. पंजाब के नौजवानों को एक उम्मीद दिखाई दी है इस आंदोलन से और उन्होंने बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया है.

आपको याद होगा कि कभी पानी के नाम पर, कभी चंडीगढ़ के नाम पर पंजाब और हरयाणा के बीच में कितनी नफरत फैलाई गई थी और नेताओं ने इसे भरपूर हवा भी दिया था, पर इस किसान आंदोलन ने उस भाईचारा को दुबारा स्थापित किया जो कि देश के इस हिस्से की खासियत रहा है.

हरियाणा के बॉर्डर पर पंजाब के किसानों का जो स्वागत देखने को मिला है, वह काबिले-तारीफ है. हरियाणा के किसानों ने पूरे मोर्चे के लंगर की जिम्मेवारी अपने ऊपर ली है, जो अभी तक जारी है, ये बेमिसाल है. ये समर्थन किसी योजना के तहत नहीं बल्कि स्वाभाविक इंसानियत गुणों की देन है. जब मेरा पड़ोसी दिक्कत में है तो मैं आगे बढ़ कर उसकी मदद करूंंगा ही. एक-एक गांव से 500 लीटर दूध लेकर आना कोई मज़ाक नहीं. जनता महान है.

एक किसान से पत्रकार ने पूछा कि ‘पंजाब से तो पानी को लेकर आपका झगड़ा है’ तो उसने कहा ‘जब ज़मीन ही नहीं बचेगी तो पानी का करेंगे क्या ? अभी तो हम मिलकर अपनी जमीन बचा लें फिर मिल बैठकर पानी का मसला भी सुलझा लेंगे.’ वाह वाह !!

पंजाबी गानों को लेकर मुझे हमेशा से एक एलर्जी रही क्योंकि बहुत वल्गर गाने प्रचलन में रहे हैं पर इन छह महीनों में इतने क्रांतिकारी और संघर्ष के गाने सुनने को मिले हैं. लोग कितने रचनात्मक हो सकते हैं, यह समझ बनी. संघर्ष ही नई चेतना और काबलियत को पैदा कर सकता है, इसका भरोसा भी बढ़ गया.

और अंत में, इस आंदोलन ने पिछले 7 साल से देश भर में फैलाए गए एक एजेंडा को काफी पीछे कर दिया, वो है – राष्ट्रवाद की आड़ में हिन्दू राष्ट्र का एजेंडा. स्वाभाविक वर्गीय एकता को धर्म के नाम पर तोड़ने की साजिश को इस प्रकार के आंदोलन ही बचा कर रख सकते हैं और मजबूत बना सकते है. सिर्फ किसान आंदोलन ही नहीं, बेहतर समाज के निर्माण में सभी वर्गों के आंदोलन निर्मित करने का प्रयास और तेज़ हो, ये इशारा इस किसान आंदोलन ने हमें दिया है.

एक सुझाव इस आंदोलन को यह भी है कि अगर मजदूर वर्ग के खिलाफ इसी दौरान लाए गए कानूनों को रद्द करवाने के संघर्ष को भी इसके साथ जोड़ दिया जाए तो ये आंदोलन न सिर्फ बहुत ऊंचाइयों तक लेकर जाया जा सकता है बल्कि “किसान मजदूर एकता” के नारे को वास्तविक भी बनाया जा सकता है। परंतु ये जिम्मेवारी मजदूर वर्ग संगठनों की भी है.

दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ते हुए, समझते हुए, खूबसूरत भविष्य की कामना में इस आंदोलन को कोटि कोटि सलाम. मजदूर वर्ग के नेतृत्व में सभी वर्गों की एकता जिंदाबाद !

  • कुलबीर

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

मार्क्सवाद के प्रबल समर्थक थे HSRA के कमांडर इन चीफ चंद्रशेखर आज़ाद

Next Post

अब निजी हाथों में आयुध कंपनियां : मुनाफा के लिए लोगों का खून बहायेगा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

अब निजी हाथों में आयुध कंपनियां : मुनाफा के लिए लोगों का खून बहायेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

विरासत

August 4, 2024

मैक्सिम गोर्की : स्वाधीनता का रूसी उपासक

March 30, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.