Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

हमारे लिये मुद्दा है सॉफ़्ट और हार्ड हिंदुत्वा की बाइनरी में जाना

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 24, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हमारे लिये मुद्दा है सॉफ़्ट और हार्ड हिंदुत्वा की बाइनरी में जाना

रिजवान रहमान

राम मंदिर ज़मीन में घोटाला हो गया तो हम क्या करें ? या इस देश का कोई भी मुसलमान क्या करे ? यह किसी राजनीतिक पार्टी के लिए मुद्दा हो सकता है. कांग्रेस के लिए हो सकता है. आदरणीया प्रियंका गांधी जी के लिए हो सकता है या फिर जिन्हें सॉफ़्ट और हार्ड हिंदुत्वा की बाइनरी में जाना है, उनके लिए हो सकता है लेकिन हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

हमारे लिये मुद्दा है उसी ‘अयोध्या के राम’ के नाम पर हमारी लिंचिंग. राम के नाम पर बुजुर्ग की दाढ़ी नोंचना, उससे जबरदस्ती जय श्री राम बोलवाना. हमारे लिए मुद्दा है सन् 1949 के 22-23 दिसंबर की वो दरमियानी रात जिसमें बाबरी मस्जिद की ज़मीन पर कब्जा जमाया गया था. ताला तोड़ कर मस्जिद में रामलला की मुर्ति रखी गई थी.

https://twitter.com/IAmNehaBharti/status/1429497570670219268

हमारे लिए मुद्दा है 8 नवंबर 2019 की वो सुबह जिसमें देश की सबसे बड़ी अदालत ने संवैधानिक मूल्यों की बलि देकर, बाबरी मस्जिद के ढांचे को राम मंदिर की जगह बता दिया. तब शायद सुप्रीम अदालत भूल गई थी बाबरी मस्जिद महज मस्जिद नहीं, सेक्युलरिज्म का ढांचा था. क्या यह घोटाला नहीं था ? मेजोरिटेरियन स्टेट में एक की ज़मीन दूसरे को दिया जाना नाइंसाफी नहीं थी ? और तब क्या स्टैंड लिया था तमाम पॉलिटिकल पार्टी ने ?

सभी ने प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स की शर्त तोड़ कर, माईनोरिटी से दूरी बना ली थी. मुख्यधारा की लेफ्ट पार्टी में भी सीपीएम और सीपीआई दूसरों से गलबहियां कर रही थी. अगर 49 में दिल्ली में बैठे नेहरू-पटेल और लखनऊ में बैठ गोविंद वल्लभ पंत-लाल बहादुर शास्त्री की चौकड़ी ने फैजाबाद के क्लेकटर के. के. नायर का इस्तीफ़ा स्वीकार कर, मामले को अदालत में जाने देने के बजाए रामलला की मुर्ति को पूर्व की स्थिति में रखवा दिया होता तो शायद आज देश को ये दिन नहीं देखना पड़ता.

इसलिए हमारे लिए मुद्दा है काऊ बेल्ट (गोबरपट्टी – सं.) में हर कदम पर मारे जाने का खौफ. हालांकि कोई कह सकते हैं, मैं बढ़ा-चढ़ा कर बोल रहा हूं, लेकिन नहीं. डर का भी एक मनोविज्ञान होता है, जो इसे झेल नहीं रहे, समझने की कोशिश तो कर सकते हैं परंतु पूरी तरह कभी नहीं समझ पाएंगे. यहां तक की ठीक-ठीक, मैं भी नहीं.

साउथ दिल्ली में रहते हुए इन घटनाओं से बहुत दूर हूं. पहचान जुड़ी होने से कुछ-कुछ महसूस कर पा रहा हूं या इस डर से ही सही कि किसी दिन राह चलते, मैं भी मारा जा सकता हूं. राजनीतिक चुनाव में वोट बंटवारे की वजह बन सकता हूं.

राम मंदिर के लिए चंदा देने वाले सवर्ण प्रगतिशील आस्था का हवाला दे रहे थे या आगे भी देंगे. राजनीतिक पार्टियां भी आस्था की रट लगाई हुई हैं. लेकिन वे भूल रहे हैं, अयोध्या की जिन विवादित गलियों में तुम आस्था से सर झुकाए चल रहे हो, वहां से उठने वाला जय श्री राम का नारा किसी की लिंचिंग की वजह बन रहा है. किसी को धकियाने, घसीटने, मारने-पीटने के उन्माद को पुष्ट कर रहा है. अगर इसमें भी आपकी आस्था है तो बस एक शब्द कहूंगा – मुबारकबाद.

अब कई सवर्ण बुद्धिजीवियों में त्राहिमाम है कि छुप-छुपा के, रसीद दिखा के जो चंदा दिया था, उसी में घोटाला हो गया. हे सिद्ध महामानव ! गिल्ट मत रखो, इसे लेकर कहां तक जा पाओगे ? बैकुंठ का मार्ग भी कठिन हो जाएगा. अतएव अगली बार से ईट-पत्थर, गिट्टी, बालू, सीमेंट अथवा श्रम दान करना. लेकिन सावधान ! कहीं वे ये भी न बेच दें.

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

UPA के समय के तेल-बॉन्ड के कारण पेट्रोल 110 रुपया लीटर हुआ ?

Next Post

भाजपा और उससे जुड़े सारे तत्व भ्रष्टाचार में डूबे हुए ईमानदार हैं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

भाजपा और उससे जुड़े सारे तत्व भ्रष्टाचार में डूबे हुए ईमानदार हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जनता और गधा

May 28, 2021

बिना ऐतिहासिकता समझे मोदी आपके लिए एक पहेली रहेगा और मेरे लिए एक खुली लाश

December 13, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.