Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

हैदरपोरा एनकाउंटर : …तो ऐसे हासिल करेंगे कश्मीरियों का विश्वास ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 1, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हैदरपोरा एनकाउंटर : ...तो ऐसे हासिल करेंगे कश्मीरियों का विश्वास ?

हैदरपोरा एनकाउंटर की खबर ने एक बार फिर मेरा दिमाग सुन्न कर दिया है. जब भी एनकाउंटर या क्रास फायरिंग में किसी के मारे जाने की खबर सुनती हूं तो विचलित हो जाती हूं क्योंकि ऐसे 99.9% मामले फर्जी होते हैं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

पूर्वोत्तर में आदिवासी और कश्मीर में मुस्लिम युवा ही ज्यादातर इसका शिकार होते हैं, जिनको आराम से नक्सली और आतंकी कहकर मौत की नींद सुलाया जा सकता है. और यकीन मानिए इस पर किसी को शक भी नहीं होता.

हैदरपोरा एनकाउंटर में जो 4 लोग मारे गए हैं, उनके नाम हैं – मोहम्मत अल्ताफ़ बट, मुदासिर गुल, गुल के सहायक आमिर मागरे और एक विदेशी अनाम.

आमिर मागरे के अब्बू ने खुद सेना के साथ मिलकर आतंकवादियों को मारा, जिसके लिए उनको 2005 में राज्यपाल से पुरस्कार भी मिला. हिंदू और हिंदुस्तान में जबरदस्त आस्था रखने वाले आमिर के परिवार को 15 सालों से पुलिस सुरक्षा मिली हुई है. इनके देशभक्त वालिद को बेटे का शव भी देखने को नहीं मिला. आमिर के पूरे गांव का कहना है कि आमिर एक निर्दोष और मेहनती लड़का था. वो आतंकी नहीं था.

अल्ताफ भट पिछले 30 सालों से हैदरपोरा बाईपास में कारोबार कर रहा था. इसने भवन मुदासिर गुल को किराए पर दिया था और मुदासिर गुल (किरायेदार का) सत्यापन पुलिस थाने सदर में कराया था. इसके भाई का भी कहना है कि पुलिस वाले इसके यहां आते जाते चाय वगैरह पीकर जाते थे. अगर कोई शक था तो बात कर सकते थे.

मुदासिर गुल पेशे से दांत का डॉक्टर था और उसका भी कोई आतंकी गतिविधि में लिप्त होने का प्रमाण नहीं था. न्यूज़ चैनलों को वहां के एक चश्मदीद ने बताया कि पांच बजे के क़रीब फरान पहनकर (कश्मीरी लिबास) कुछ सुरक्षाकर्मी आए. सबके फ़ोन छीने. कुछ समय के बाद अल्ताफ़ और मुदासिर को ले गए. कुछ समय के बाद फायरिंग हुई और फिर दोनों वापस नहीं आए.

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘पुलिस मानती है कि वे इमारत के मालिक (अल्ताफ) और किरायेदार (गुल) को इमारत में ले गए और दरवाजे खटखटाने के लिए उनका इस्तेमाल किया. फिर इन लोगों को आतंकवादी कैसे कहा जा सकता है ? जिन्हें मारा गया वे नागरिक हैं.’

कश्मीरियों से धारा 370 छीन ली पर इस तरह बिना जांच पड़ताल उनके जीने का हक तो मत छीनिए. ऐसे हासिल करेंगे हम कश्मीरियों का विश्वास ? माननीय सुप्रीम कोर्ट को चाहिए कि इस मामले की सीबीआई जांच साफ-सुथरी छवि वाले अधिकारियों से कराकर 3 महीने में सच से पर्दा उठाए. देश में इतना तो लोकतंत्र शेष रखिए कि उर्दू नाम वाले को उसकी अस्मत की रक्षा का हक बना रहे.

आज हम सबको अल्पसख्यकों और आदिवासियों की ढाल बनने की जरूरत है वरना इतिहास हमें माफ नहीं करेगा.

  • आभा शुक्ला

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

जैसे-जैसे लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है, नेहरू और ज्यादा प्रासंगिक होते जा रहे हैं

Next Post

कृषि कानूनों को खत्म करने के साथ मोदी की माफी : रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गई

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

कृषि कानूनों को खत्म करने के साथ मोदी की माफी : रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

तुम्हारी आंखें

July 31, 2023

आप हिंसा के ज्वालामुखी पर बैठे हैं

March 31, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.