Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘वो गुज़रा ज़माना’: नमक के खंभों पर टिका समय…!

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 7, 2023
in पुस्तक / फिल्म समीक्षा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
‘वो गुज़रा ज़माना’: नमक के खंभों पर टिका समय…!
‘वो गुज़रा ज़माना’: नमक के खंभों पर टिका समय…!
मनीष आजाद

प्रथम विश्व युद्ध के समय आस्ट्रिया और रूस आमने सामने थे. ‘राष्ट्रवाद’ चरम पर था. आस्ट्रिया की राजधानी वियेना में सड़क पर अगर कोई रूसी बोलता पाया जाता तो उसे ‘लिंच’ किया जा सकता था.

लेकिन युद्ध ख़त्म होने के बाद की भयानक तबाही और सामानों की भारी किल्लत के बीच वियेना के लोग सड़कों पर रूसी सैनिकों की वर्दी पहने भी नज़र आने लगे. यह वर्दी उन्होंने मृत रूसी सैनिकों के बदन से उतारी थी क्योंकि उनके पास पहनने को कोई कपड़ा नहीं बचा था. सब युद्ध की भेंट चढ़ चुका था.

You might also like

‘कास्ट एंड रिवोलुशन’ : जाति उन्मूलन का एक क्रान्तिकारी नज़रिया

‘नो अदर लैंड’, तब जाएं तो जाएं कहां ?

‘Coup pour Coup’ (Blow for Blow) : फ्रांस के टेक्सटाइल महिला मजदूरों की कहानी

युद्ध के ख़िलाफ़ इससे बढ़िया शब्द-चित्र अब तक मुझे किसी भी युद्ध-विरोधी साहित्य में नहीं मिला. इस शब्द-चित्र को खींचा है, आस्ट्रिया के मशहूर लेखक ‘स्टीफन स्वाइग’ (Stefan Zweig) ने अपनी आत्मकथा ‘वो गुज़रा ज़माना’ (The World of Yesterday) में.

अपनी इस आत्मकथा में लेखक प्रथम विश्व-युद्ध से करीब 25 साल पहले से लेकर द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत तक ग़म-ए-जानां के बहाने ग़म-ए-दौरां की कहानी इस तरह सुनाता है कि हमें लगता है यह हमारी कहानी ही तो है. कहीं हम, कहीं हमारा दोस्त और कहीं हमारा समाज.

यहीं पर ‘एदुआर्दो गैलियानो’ का वह मशहूर कथन याद आता है कि सच्ची कला हर बार उस वक़्त नए तरह से ज़िन्दा हो जाती है, जब उसे कोई निहारता है.

लगभग 400 पेज की इस आत्मकथा में पन्ने दर पन्ने, पंक्ति दर पंक्ति गुज़रते हुए स्टीफन स्वाइग की आन्तरिक और बाहरी दुनिया मेरे लिए, सिर्फ मेरे लिए एक बार फिर से जीवित हो गयी.

एक बार स्टीफन स्वाइग अपने चित्रकार मित्र स्पेन के सल्वाडोर डाली (Salvador Dali) को अपने जिगरी दोस्त ‘सिगमंड फ्रायड’ से मिलाने ले गये. उस वक़्त फ्रायड जबड़े के कैंसर से जूझ रहे थे. बातचीत के दौरान सल्वाडोर डाली फ्रायड का रेखाचित्र भी बनाते रहे. बाद में जब यह चित्र उन्होंने स्टीफन स्वाइग को दिखाया तो स्वाइग यह देखकर दंग रह गये कि इस चित्र में मौत की आहट भी नज़र आ रही है. और कुछ समय बाद ही फ्रायड की मृत्यु हो गयी.

‘वो गुज़रा ज़माना’ पढ़ते हुए भी मुझे बार-बार अहसास होता रहा कि इसमें हमारे दौर के लिए एक सांकेतिक चेतावनी भी है. ‘सभ्यता की मौत’ का साया बहुत तेजी से हमे अपने आगोश में लेता जा रहा है. फ्रायड के लिए जिस आने वाले कल को सल्वाडोर डाली ने भांप लिया था, उसे हम मानवता के स्तर पर कहां भांप पा रहे हैं.

स्टीफन स्वाइग साफ़ साफ़ लिखते हैं- ‘…अपने दौर को तय करने वाले बड़े-बड़े आन्दोलन की शुरूआती हलचलें समकालीनों को सुनाई नहीं पड़ती. मुझे ठीक-ठीक याद नहीं पड़ता कि हिटलर का नाम मैंने पहली बार कब सुना था.’ क्या आपको याद है कि आपने आज के हिटलरों का नाम पहली बार कब सुना था ?

प्रथम विश्व युद्ध के पहले पूरा यूरोप और खास तौर पर आस्ट्रिया शान्ति-खुशहाली-सुरक्षा में गोते लगा रहा था. साहित्य-संस्कृति की तूती बोल रही थी. संस्कृति-कर्मियों को गुमान था कि उनकी कालजयी रचनाओं की उपस्थिति में उनकी पवित्र स्वतंत्रता को कौन कुचल सकता है, उनकी पवित्र धुनों के रहते कौन शान्ति भंग कर सकता है ?

लेकिन यह यकीं काम नहीं आया और महज चंद वर्षों में ही सब कुछ धराशायी हो गया. स्वाइग लिखते हैं- ‘अमन-चैन और रचनात्मक तर्क की वह दुनिया जिसमें हम पले-बढ़े और महफूज थे, एक ही पल में माटी के मटके सी बिखर गयी.’ क्या यही बात नेहरु युग में पली-बढ़ी मध्यवर्गीय पीढ़ी के बारे में नहीं कही जा सकती ?

प्रथम विश्व युद्ध के पहले के समय को जिस तरह से बाद का विशेषकर हिटलर का समय अपने बूटों तले कुचलता है, उसका बहुत ही ग्राफिक चित्रण इस किताब में है. और यह हमारे लिए एक जीवित चेतावनी भी है.

आस्ट्रिया पर हिटलर के कब्ज़े के बाद एक स्थानीय कानून आया कि सार्वजानिक पार्कों में यहूदियों के बैठने की मनाही है. लेखक तो आस्ट्रिया से बाहर निकल चुका है, लेकिन उसकी 83 वर्षीय मां आस्ट्रिया में ही हैं. वह रोज पार्क में टहलने जाती हैं और हर 5 मिनट बाद पार्क में लगी बेंच पर सुस्ताने के लिए बैठती हैं.

लेकिन अब इस कानून के आने के बाद वह बैठ नहीं सकती और इस कारण उनका टहलना बंद हो गया. इसके कुछ ही समय बाद उनकी मृत्यु हो गयी. फासीवाद के परपीड़क चरित्र की इतनी बारीक़ तफसील इतिहास की किताबें कभी नहीं दे सकती.

हिटलर के समर्थक युवा कभी भी यहूदियों के पूजा गृह ‘सिनेगाग’ में घुसकर उन्हें ‘हेल हिटलर’ करने को बाध्य करते थे. अजीब संयोग है, यह घटना पढ़ते हुए ही यह खबर आयी कि कश्मीर में सेना के कुछ जवान मस्जिद में घुसकर मुस्लिमों से ‘जै श्री राम’ कहने को बाध्य कर रहे हैं.

फिर जब मैं यह घटना पढ़ रहा था कि हिटलर के समर्थक, यहूदी नौजवानों को पकड़ कर अपने शौचालय साफ़ करवा रहे थे, तब यह घटना सामने आयी कि मध्य प्रदेश में एक भाजपा का नेता एक आदिवासी नौजवान पर पेशाब कर रहा है. मुझे एक सुर्रियलिस्ट फीलिंग हुई, मानो मैं किताब न पढ़कर कोई जादू जगा रहा हूं. यानी किताब की बातें अलग रंग-रूप में आज जमीन पर उतर रही हैं, क्रूर यथार्थ बनकर.

एदुआर्दो गैलियानो की वह बात फिर याद आयी कि हर बार रचना अपने पाठक के लिए फिर से जिन्दा हो जाती है. जाहिर है यहां एक चेतावनी के रूप में.

इस आत्मकथा की एक खास बात यह है कि लेखक अपने बारे में बहुत कम बोलता है. उसकी निजी जिंदगी के बारे में बस किसी सन्दर्भ में ही पता चलता है. लेकिन लेखक ने अपने समकालीनों के बारे में दिल खोल कर लिखा है. रिल्के, रोमा रोलां, गोर्की, वेरहारन, फ्रायड, जेम्स जायस, आगस्त रोंदा (Auguste Rodin) के बारे में लेखक ऐसे लिखता है, मानो हमारे सामने बैठ कर उनसे गुफ्तुगू कर रहा हो.

रिल्के के साथ लेखक की काफी अच्छी दोस्ती थी. ऑस्ट्रिया के कवि कथाकार रिल्के के बारे में एक जगह लेखक लिखता है- ‘उसके साथ हर लम्बी बातचीत के कई घंटों या दिनों बाद तक आप कोई टुचपना करने लायक नहीं बचते थे.’

इस किताब में होशोफर, स्ट्रास जैसे उन बुद्धिजीवियों के बारे में भी है जो बाद में ‘हिटलर्स प्रोफेसर्स’ बन गये. इस प्रसंग को लेखक ने बेहद आन्तरिक दुःख से याद किया है. उन प्रसंगों के आईने में हम आज के ‘हिटलर्स प्रोफेसर्स’ को साफ़-साफ़ चिन्हित कर सकते हैं.

यहां एक बात रेखांकित करनी जरूरी है कि स्टीफन स्वाइग अपने दौर पर जो टिप्पणी करते हैं वह पूरी तरह से पवित्र नैतिक जमीन पर खड़े होकर करते हैं. इसलिए प्रथम विश्व युद्ध के पहले की शान्ति-खुशहाली के बाद की उठापटक और फिर हिटलर के फासीवाद को उसकी जड़ यानी साम्राज्यवाद में नहीं देख पाते.

हालांकि किताब में इसके कुछ संकेत अवश्य मिलते हैं, लेकिन यह संकेत लेखक की साम्राज्यवाद की समझ से न निकल कर उसकी लेखकीय ईमानदारी से निकलते हैं. लेखक सोवियत क्रांति के प्रति सम्मान रखने के बावजूद इसमें मानवता के भविष्य को नहीं देख पता.

और यही कारण है कि आस्ट्रिया से निर्वासित यह बेहद नैतिक, शांतिप्रिय यहूदी लेखक भटकते हुए ब्राजील पहुंचता है और अपनी यह आत्मकथा (वो गुज़रा ज़माना) लिखने के तुरंत बाद अपनी पत्नी के साथ 22 फरवरी 1942 को आत्महत्या कर लेता है.

काश अगर स्टीफन स्वाइग साल भर और रुक जाते तो अपनी आंखों के सामने लाल फ़ौज द्वारा हिटलर को कुचले जाते देखते और शायद तब मानवता में स्टीफन स्वाइग का विश्वास फिर से जागता और हमें कुछ और शानदार रचनाएं पढ़ने को मिलती.

अपने ‘सुसाइड नोट’ में भी उन्हें अपने पाठकों/दोस्तों की ही चिंता थी. सुसाइड नोट की अंतिम पंक्ति है- ‘अपने तमाम दोस्तों को मेरा सलाम ! इस लम्बी रात के बाद भगवान उन्हें रोशनी की सुबह अता फरमाए ! मुझ बेताब को जल्दी है, सो चलता हूं.’

ओमा शर्मा जी का अनुवाद तो बेहतरीन है ही, इसके अलावा हर पन्ने के नीचे उनकी टिप्पणियों से स्टीफन स्वाइग के दौर को समझने में काफी मदद मिलती है. 295 रूपये की इस पुस्तक को ‘आधार प्रकाशन’ ने छापा है.

Read Also –

काली-वार काली पार : दुःख, संघर्ष और मुक्ति की दास्तान…
आउशवित्ज – एक प्रेम कथा : युद्ध, स्त्री और प्रेम का त्रिकोण
‘पैरेलल मदर्स’: सच से आंख मिलाती महिलाएं और इतिहास…
होलोकॉस्ट : किताबों से शुद्ध होने के बाद, समाज को शुद्ध करने का अभियान

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

नाटो और अमरीका का सरेंडर ही अब परमाणु युद्ध से पृथ्वी को बचा सकता है

Next Post

देखो-देखो नशे में धुत्त हत्यारा आदिवासी युवक पर मूत रहा है…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘कास्ट एंड रिवोलुशन’ : जाति उन्मूलन का एक क्रान्तिकारी नज़रिया

by ROHIT SHARMA
June 9, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘नो अदर लैंड’, तब जाएं तो जाएं कहां ?

by ROHIT SHARMA
April 16, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘Coup pour Coup’ (Blow for Blow) : फ्रांस के टेक्सटाइल महिला मजदूरों की कहानी

by ROHIT SHARMA
April 2, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

दि फर्स्ट ग्रेडर : एक मर्मस्पर्शी फिल्म

by ROHIT SHARMA
March 23, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘No Other Land’: A moment of hope and solidarity

by ROHIT SHARMA
March 4, 2025
Next Post

देखो-देखो नशे में धुत्त हत्यारा आदिवासी युवक पर मूत रहा है...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आप कब इस नफरत की नींद से बाहर आयेंगे ?

October 6, 2020

क्या हम वैश्विक मंदी की ओर बढ़ रहे हैं ?

February 19, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.