Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

भाजपा का हाथ बलात्कारियों के साथ

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 11, 2018
in ब्लॉग
2
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केन्द्र की सत्ता में मोदी के आते ही भाजपा भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों के सबसे सबसे बड़े पैरोकार बन गये हैं निहाल चंद जैसे बलात्कारी को केंद्र में यों ही मंत्री नहीं बनाया गया है, जिसे राज्य पुलिस सम्मन लेकर ढ़ूंढ़ रही थी. इसी के साथ भाजपा ने केंद्र में एक नये मंत्री पद का निर्माण किया-बलात्कारी केन्द्रीय मंत्री पद.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

देश भर में महिलाओं पर हो रहे हमले केंद्र की भाजपा सरकार की नियत पर सवाल खड़े करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में बीएचयू की छात्राओं को पुरुष पुलिसकर्मियों के द्वारा आधी रात को गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर बेरहमी से पीटना एक ऐसी अनोखी घटना थी, जिसकी अन्यत्र कहीं उदाहरण नहीं मिलती है. इसके साथ ही इस घटना पर कोई कार्रवाई के बजाय आरोपियों को पुरस्कृत किया गया. दुनिया भर में इससे भयानक उदाहरण कहीं नहीं मिल सकता जब महिलाओं पर हमले करने और करवाने वाले को पुरस्कृत किया गया हो.

‘विकास वारला’ ने विकास यात्रा कर कुलदीप सेंगर का रुप धारण कर लिया है. अब वह केवल बलात्कार ही नहीं करता है वरन् बलात्कार की शिकायत करने पर पीड़िता के पिता की भी हत्या करता है, वह भी पुलिस के साथ मिलकर. बलात्कार और हत्या का यह संगम भाजपा नेतृत्व के सफल बलात्कार प्रोत्साहन के वगैर असंभव है वरना बलात्कार का आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को मीडिया के सामने बेहयाई से हंसते हुए यह कहने की हिम्मत नहीं होती कि ”अरे, आरोप लगाने वाले नीच किस्म के लोग हैं.”. भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की यह नीचता जजों की टिप्पणी की भी याद दिलाती है जब कोलकता में बकरी चोरी के झूठे केस में रिहा हुए नवीन डोम द्वारा क्वीन नामक महीला पर किये गये मानहानी के केस को मजिस्ट्रेट ने यह कहते हुए खारिज किया कि वह निम्न जाति का आदमी है जिसकी कोई इज्जत नहीं होती. फिर मानहानि किस बात का. तो वहीं राजस्थान में महिला सशक्तिकरण का अभियान चलानेवाली भंवरी देवी के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में अदालत ने निर्णय दिया कि चूंकि भंवरी देवी अछूत जाति की है और आरोपित सवर्ण. किसी अछूत के साथ सवर्ण बलात्कार नहीं कर सकता और आरोपी बरी हो गये.

कोर्ट और उसके जज जहां बलात्कारियों के पक्ष में “न्याय” करता है तो अब वही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता तो दूर उसके विधायक, सांसदोंं, मंत्री और खुुुद प्रधानमंत्री मोदी तक बलात्कार के आरोपों से घिरे हुए हैं. इन बलात्कार आरोपियों पर कार्रवाई तो दूर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है और ऊंचे पदों पर बिठाया जाता है.

कुलदीप सेंगर ने न सिर्फ सामूहिक बलात्कार के आरोपों से घिर चुके हैं बल्कि पीड़ित के पिता की भी हत्या कर यह जता दिया है कि भाजपा के शासनकाल में न केवल बेटी ही वरन् उसके पिता और अभिभावक तक असुरक्षित है. सोशल मीडिया पर वायरल यह कमेंट भाजपा नेताओं पर कड़ी टिप्पणी है –

“बेटी: माँ भाजपा नेता आ रहा है.

“माँ: तू अन्दर आ जा.

“बेटी: साथ में भक्त भी आ रहा है.

“माँ: बकरी को भी अंदर ले आ.”

3 अप्रैल को मुक़दमा वापस न लेने पर विधायक के भाई ने पीड़िता के पिता को बेरहमी से पीटा था. बावजूद इसके आरोपी विधायक पर केस दर्ज करने की बजाय पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार पर ही केस दर्ज कर लिया और पिता को ज़ख़्मी हालत में जेल भेज दिया. इसके बाद पीड़िता और उसके परिवार ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की. इसके बावजूद बलात्कार और हत्या के आरोपी भाजपा विधायक का बेखौफ रवैया दर्शाता है कि महिलाओं के खिलाफ अभी और भी हमले होने हैं अगर यह देश इन बलात्कारी और हत्यारों को ससमय सजा न दे पाया.

Raed Also –

एस.सी., एस.टी. के खिलाफ वह अपराध जिसे करने की अब खुली छूट दी केंद्र की भाजपा सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने
हथियार रखना मौलिक अधिकार की दिशा में पहला कदम
बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय: महिला विरोधी भाजपा सरकार और मोदी-योगी का नंगा बदशक्ल चेहरा

Previous Post

कम कांटें नहीं हैं भाजपा की राह में

Next Post

विपक्ष की तलाश में मोदी !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

विपक्ष की तलाश में मोदी !

Comments 2

  1. Bimal says:
    8 years ago

    Fight fight fight

    Reply
  2. Sakal Thakur says:
    8 years ago

    भाजपा भगाओ देश बचाओ

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सवाल

August 16, 2025

रूस-यूक्रेन युद्ध से बदहवास अमरीका चाइना गुब्बारे से हलकान

February 10, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.