Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘The Underground Railroad’ : स्क्रीन पर सांस लेता इतिहास

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 19, 2024
in पुस्तक / फिल्म समीक्षा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
आज यह स्थापित बात है कि अधिकांश ‘मेडिकल साइंस’ और ‘एनाटोमी’ कालों के शरीर की चीरफाड़ करके और उनके शरीर पर खतरनाक मेडिकल प्रयोग करके विकसित हुआ है.
‘The Underground Railroad’ : स्क्रीन पर सांस लेता इतिहास
‘The Underground Railroad’ : स्क्रीन पर सांस लेता इतिहास
मनीष आजाद

जिस समय दक्षिण अमेरिका में गुलामी चरम पर थी, उसी समय एक गुप्त ‘The Underground Railroad’ नेटवर्क भी काम कर रहा था. जिसका इस्तेमाल करके काले गुलाम उत्तरी अमेरिका के उन राज्यों में भागते थे, जहां गुलामी प्रथा नहीं थी. हालांकि उनका अंतिम लक्ष्य कनाडा होता था, जहां काले लोग पूरी तरह सुरक्षित थे. ‘The Underground Railroad’ नेटवर्क एक प्रतीकात्मक नाम था. वास्तव में इस गुप्त नेटवर्क में रेल का थोड़ा बहुत इस्तेमाल 1860 के बाद ही हुआ.

इस नेटवर्क को बनाने वाले मुख्यतः वे काले लोग थे, जो उत्तर के राज्यों में कमोवेश स्वतंत्र जीवन गुजार रहे थे और दक्षिणी राज्यों के अपने साथी गुलाम लोगों को मुक्त करना चाहते थे. इसके आलावा उन गोरों का भी इसमें बड़ा योगदान था, जो गुलामी प्रथा का विरोध करते थे. इस ‘The Underground Railroad’ नेटवर्क में गुलामी से भागने वाले काले लोगों को गुप्त रूप से शरण देना, उनकी आगे की यात्रा का गुप्त रूप से प्रबंध करना और फिर उन्हें किसी सुरक्षित जगह बसाना और उनके लिए कागजात का इन्तेजाम करना, होता था.

You might also like

‘कास्ट एंड रिवोलुशन’ : जाति उन्मूलन का एक क्रान्तिकारी नज़रिया

‘नो अदर लैंड’, तब जाएं तो जाएं कहां ?

‘Coup pour Coup’ (Blow for Blow) : फ्रांस के टेक्सटाइल महिला मजदूरों की कहानी

जाहिर है यह यात्रा बहुत खतरनाक होती थी क्योंकि गुलाम उस वक़्त गोरे मालिकों की संपत्ति माने जाते थे. और गुलामों के भागने के बाद गोरे मालिक अपने खतरनाक कुत्तों और बंदूकों के साथ उन्हें खोजने निकलते थे. उत्तर के बहुत से राज्यों में गुलामी प्रथा समाप्त होने के बावजूद वे दक्षिण के गोरे मालिकों के पक्ष में उन काले गुलामों के खिलाफ वारंट भी जारी कर देते थे.

नतीजतन बहुत से काले गुलाम पकड़ लिए जाते थे और फिर उन्हें वापस दक्षिण के सम्बंधित राज्यों में लाया जाता था. वहां उन्हें क्रूर सजाएं दी जाती थी. और कभी कभी तो उन्हें जिंदा जला कर मार भी दिया जाता था लेकिन फिर भी गुलामों में स्वतंत्र होने की इच्छा कभी नहीं मरती थी. अमेज़न प्राइम पर हाल में रिलीज़ (10 part series) ‘The Underground Railroad’ इसी इतिहास पर आधारित है.

अमेरिका में कालों के प्रति भेदभाव का मतलब महज गुलामी ही नहीं थी. बल्कि इसके बहुत से आयाम थे और कुछ गुलाम प्रथा जितने ही क्रूर थे. Cora और Caesar जब अपने मालिक Terrance Randall को एक काले गुलाम को जला कर मारते हुए देखते हैं तो वे वहां से भागने की योजना बनाते हैं. खतरनाक ‘The Underground Railroad’ नेटवर्क का इस्तेमाल करके वे उत्तरी अमेरिका के ऐसे राज्य में पहुचते हैं, जहां गुलामी प्रथा नहीं है और उन्हें वहां कुछ गोर लोग ‘सम्मानजनक’ नौकरी भी दे देते हैं.

बाद में Cora और Caesar को पता चलता है कि यहां काले लोगों को ‘गिनी पिग’ बनाकर उन पर खतरनाक मेडिकल प्रयोग किये जा रहे हैं. Cora और Caesar के सामने ही कई ‘स्वतंत्र’ काले लोग खून की उल्टियां करते हुए मर रहे थे. इसके अलावा ‘युजेनिक्स’ (eugenics) के खतरनाक विचार के तहत काले लोगों की किसी न किसी बहाने और बिना उन्हें बताएं उनकी नसबंदी की जा रही थी.

आज यह स्थापित बात है कि अधिकांश ‘मेडिकल साइंस’ और ‘एनाटोमी’ कालों के शरीर की चीरफाड़ करके और उनके शरीर पर खतरनाक मेडिकल प्रयोग करके विकसित हुआ है. उस वक़्त रात में कब्र से भी काले लोगों की लाश निकाल ली जाती थी और फिर उसे चीर फाड़ कर उनका अध्ययन किया जाता था.

खैर, Cora और Caesar किसी तरह इससे बच पाते हैं और वहां से भी भागते हैं. दूसरी ओर उनका ‘मालिक’ Terrance Randall अभी भी उन्हें खोज रहा है. Cora और Caesar दुबारा पकड़ लिए जाते हैं. लेकिन इसी धरपकड़ में Caesar की मौत हो जाती है. Terrance Randall की कैद में Cora अब अकेली है. लेकिन स्वतंत्र होने की उसकी इच्छा पर कोई फर्क नहीं पड़ा है.

वह फिर भागती है, फिर पकड़ ली जाती है, फिर भागती है और अंत में अपने मालिक Terrance Randall की हत्या करके अंततः स्वतंत्र हो जाती है. लेकिन इसके बीच में बहुत कुछ है. या यों कहें कि इनके बीच सांस लेता इतिहास है. सीरीज देखते हुए इसे आप बखूबी महसूस कर सकते हैं. जिन्हें भी इतिहास में और इतिहास के मुख्य विषय ‘दमन और प्रतिरोध’ में रूचि है, उन्हें यह सिरीज़ जरूर देखनी चाहिए.

जिन लोगों ने Alex Haley का मशहूर उपन्यास Roots: The Saga of an American Family पढ़ा होगा, जरूर उनकी स्मृतियां ताजी हो जाएंगी. इसी साल ‘गार्गी प्रकाशन’ ने इसका उम्दा हिंदी अनुवाद भी छापा है. यह सीरीज 2016 में आये इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित है. इस उपन्यास के लिए लेखक Colson Whitehead को पुलित्ज़र पुरस्कार भी मिला था. इस सीरीज को निर्देशित किया है मशहूर निर्देशक Barry Jenkins ने.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

भारत की क्रांति के आदर्श नेता व भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ. अक्किराजू हरगोपाल (साकेत) एवं उनके एकमात्र पुत्र ‘मुन्ना’ की शहादत

Next Post

ब्राह्मणवाद, मूलतः शोषण की व्यवस्था है, इसे हर दिन नंगा कीजिए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘कास्ट एंड रिवोलुशन’ : जाति उन्मूलन का एक क्रान्तिकारी नज़रिया

by ROHIT SHARMA
June 9, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘नो अदर लैंड’, तब जाएं तो जाएं कहां ?

by ROHIT SHARMA
April 16, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘Coup pour Coup’ (Blow for Blow) : फ्रांस के टेक्सटाइल महिला मजदूरों की कहानी

by ROHIT SHARMA
April 2, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

दि फर्स्ट ग्रेडर : एक मर्मस्पर्शी फिल्म

by ROHIT SHARMA
March 23, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘No Other Land’: A moment of hope and solidarity

by ROHIT SHARMA
March 4, 2025
Next Post

ब्राह्मणवाद, मूलतः शोषण की व्यवस्था है, इसे हर दिन नंगा कीजिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वक्त आ गया है साथी…

April 21, 2023

उत्तर भारत में उन्मादी नारा

February 24, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.