Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

मैं कौन हूं…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 29, 2024
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मैं कौन हूं
कहां से आया हूं
इन सवालों का जवाब
मजहब भी देते हैं
लेकिन सच्चे सवालों के
वो मजहबी जवाब झूठे होते है

मैं कौन हूं
कहाँ से आया हूं
यह हर उस इंसान के सवाल हैं
जो इस धरती पर पैदा हुआ
लेकिन
ज्यादातर लोगों ने
झूठे जवाबों से मुत्मइन होकर
मजहबों के आगोश में
अपने सवालों के साथ
अपना वजूद भी गिरवी रख दिया
बदले में सच्चे सवालों पर
झूठे जवाबों के अलावा
उन्हें जो हासिल हुआ
वह था
नफरत और जहालत

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

मैं कौन हूं
कहाँ से आया हूं
इस सवाल ने मुझे भी परेशान किया
मैंने भी इन सवालों का जवाब
तलाशना शुरू किया

मैंने अपनी खोज में
पाया कि
मैं दो पैरों पर चलने वाला
एक सामाजिक प्राणी हूं
होमोसेपियंस वंश से
ताल्लुक रखता हूं
और जाति से पुरुष हूं

मेरे पूर्वज
70 हजार साल पहले
अफ्रीका से बाहर निकलने में
कामयाब हुए थे और
तकरीबन
65 हजार साल पहले
भारतीय उपमहाद्वीप तक पहुंचे थे
मेरे कुछ रिश्तेदार
अफ्रीका में रह गए
कुछ यूरोप चले गए
कुछ ऑस्ट्रेलिया अमेरिका तक पहुंचे
और कुछ
एशिया के अलग अलग हिस्सों में जाकर बस गए

जब मैने
यह जान लिया कि
मैं कौन हूं
कहां से आया हूं
तो अगला प्रश्न खड़ा हुआ
कि मेरी जिंदगी का मकसद क्या है ?

मैंने इस सवाल का जवाब भी ढूंढा
और मुझे मालूम हुआ कि
मेरी जिंदगी का
असली मकसद
बस यही है कि मैं
एक बेहतर सामाजिक प्राणी बनूं
और समाज कि विसंगतियों को
दूर करने में अपना योगदान देकर
समाप्त हो जाऊं

लेकिन
मेरा समाज ?

मैं किसे समाज मानूं ?

कहां है समाज
मैं किसे समाज कहूं ?

यहां समाज नाम की कोई चीज तो
एक्जिस्ट ही नही करती

मैं विलाज में रहने वाली प्रजाति को
समाज कहूं

या 4 बीएचके के ग्रुप में
रहने वालों को समाज मानूं

थ्री और टू वालों का भी एक अलग झुंड है

इनसे अलग वो भी हैं जो
कालोनियों में रहते हैं

झुग्गी वालों की दुनिया भी अलग है

फुटपाथों पर भी
एक विचित्र प्रजाति रहती है

मजदूरों की दुनिया अलग
तो वेश्याओं की दुनिया अलग

सबके अलग अलग झुंड हैं
इनमें किस झुंड को मैं
इंसानी समाज मानूं ?

कहां है समाज
मैं किसे समाज कहूं ?

सामाजिक होना मेरे वंश की
विवेषता है
और यदि इस विशिष्टता को हटा दें तो
मैं भी दूसरे
जानवरों से ज्यादा अलग नहीं

होमोसेपियंस
कि वास्तविक पहचान
उसका सामाजिक होना ही है
समाज के बिना
इंसान कुछ नहीं

हमारे पूर्वजों ने
हजारों साल में
जंगलों से निकलकर
गुफाओं में रहकर
जंगली पशुओं से लड़कर
दुनिया के कोने कोने तक
पैदल चलकर
एक समाज बनाया था

दिमाग छोटा था और जिंदगी अधूरी थी
कदम छोटे थे मगर महाद्वीपों की दूरी थी
अंजान रास्तों पर साथ चलने की मजबूरी थी
अज्ञानता के अंधेरों में साझेदारी भी जरूरी थी

सामूहिकता के बिना
कैसे पार होते समंदर ?

एक दूजे का साथ न होता तो
कैसे बदल पाते मुकद्दर ?

साथ चलने और साथ रहने की
मानसिकता से बना वो समाज
आधुनिकता तक पहुंचते पहुंचते
बिखर गया

कहां है समाज
मैं किसे समाज कहूं ?

प्रकृति से जूझने की
सामूहिकता से
बना वो समाज
मजहबों की दहलीज तक
पहुंचते पहुंचते
दम तोड़ गया

कहां है समाज
मैं किसे समाज कहूं ?

अछूत बना कर छंटी हुई आबादी
या हजारों जातियों में बंटी हुई आबादी
धर्म और साम्प्रदाय में कटे हुए लोग
या हाशिये पर धकेले गए लोग

ये झुंड अलग वो झुंड अलग
और इन अलग अलग झुंडों के
विशाल अजायबघर में

कहां है समाज ?
मैं किसे समाज कहूं ?

  • शकील प्रेम

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

रंगदारी और रंगदारी टैक्स…बिहार की पहचान है !

Next Post

हिन्दू ब्रेन वाशिंग और हिन्दू बोट बैंक की राजनीति

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

हिन्दू ब्रेन वाशिंग और हिन्दू बोट बैंक की राजनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

NYT में केजरीवाल के शिक्षा मॉडल की तारीफ से बिलबिलाये मोदी के सीबीआई का शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर हमला

October 29, 2022

नृशंस हत्यारे मोदी की हत्या के नाम पर देशवासियों के खिलाफ षड्यंत्र

September 4, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.